Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / 370 को हटाने का फैसला अवैध, हम संघर्ष करेंगे- महबूबा मुफ्ती

370 को हटाने का फैसला अवैध, हम संघर्ष करेंगे- महबूबा मुफ्ती


एक साल से भी अधिक समय के बाद रिहा हुई जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बाहर आते ही धारा 370 हटाने के फैसले को लेकर विरोध जताया, उन्होंने  1 मिनट 23 सेकंड का ऑडियो जारी किया जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ” इस काले दिन के काले फैसला उनके दिलों दिमाग पर खटकता रहता है वह  इसके संघर्ष करेंगी”।
मुफ़्ती ने कहा कि उन्हें जम्मू कश्मीर की सरकार ने अवैध रूप से बंद कर रखा था। मुफ़्ती इस फैसले को लेकर छटपटा रही है और उनका कहना है कि कहीं न कहीं जम्मू कश्मीर की जनता भी इस फैसले से गुस्साई हुई है, उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि संघर्ष आसान नही होने वाला जिन्होंने उनकी जिंदगियां निगली है वह उनसे पीछे नही हटेंगी,  मुफ़्ती ने कहा कि मेरे अलावा और जिसे भी अवैध रूप से हिरासत में लिया है उन्हें भी जल्द रिहा किया जाएगा।
महबूबा मुफ्ती व पीडीपी के अन्य कुछ लोगो को हाउस अरेस्ट किया गया था जिससे वह एक साल से भी अधिक समय के लिए नजरबन्द थे।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe