Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / मुम्बई में ग्रिड फेल होने से थमे रेल के पहिये, हज़ारों लोग जहां के तहाँ फंसे, लगभग एक घंटे से ज्यादा तक रही बिजली की आपूर्ति बाधित

मुम्बई में ग्रिड फेल होने से थमे रेल के पहिये, हज़ारों लोग जहां के तहाँ फंसे, लगभग एक घंटे से ज्यादा तक रही बिजली की आपूर्ति बाधित

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में ग्रिड फेल होने से शहर के कई इलाकों की बत्ती गुल हो गई है। बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट ने बताया है कि टाटा की ओर से आने वाली बिजली की आपूर्ति के फेल होने के बाद देश की आर्थिक राजधानी में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई है। लाइनों और ट्रांसफार्मर की कई ट्रिपिंग (कलावा-पद्घे और खारगर आईसीटी) ने शहर और उपनगरों में 360 मेगावाट आपूर्ति को प्रभावित किया।

ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने कहा कि एक घंटे में बिजली बहाल कर दी जाएगी। हालांकि, एक अधिकारी ने बाद में कहा कि इसमें अधिक समय लग सकता है। बिजली गुल होने के बाद जैसे ही शहर में परेशानी बढ़ना शुरू हुईं, मुंबई विश्वविद्यालय ने घोषणा की कि उसने सोमवार की परीक्षा को रविवार 18 अक्टूबर तक के लिए टाल दिया है। वहीं, हाईकोर्ट का कामकाज भी प्रभावित हुआ है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

वहीं, मुंबई टाउनशिव में बिजली की आपूर्ति करने वाली कंपनी बेस्ट ने बताया है कि शहर को बिजली की आपूर्ति करने वाले प्लांट का ग्रिड फेल हो गया है। इस कारण शहर के पूर्वी, पश्चिमी, उपनगर और ठाणे के कुछ हिस्सों में बिजली गुल हो गई है। इस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर बिजली संकट: 12 घंटे से अधिक बिजली गुल रहने पर लोगों का फूटा गुस्सा, बिजली घर पर किया प्रदर्शन

बुलंदशहर बिजली संकट: 12 घंटे से अधिक बिजली गुल रहने पर लोगों का फूटा गुस्सा, बिजली घर पर किया प्रदर्शन

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading