Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / सौसर में डॉक्टर्स एसोसिएशन ने पूर्व राज्य शिक्षा मंत्री नाना भाऊ मोहोड एवं BMO डॉ. शास्त्री का सम्मान

सौसर में डॉक्टर्स एसोसिएशन ने पूर्व राज्य शिक्षा मंत्री नाना भाऊ मोहोड एवं BMO डॉ. शास्त्री का सम्मान

सौंसर नगर के सभी डॉक्टर्स द्वारा कोरोना काल में अन्नपूर्णा रसोई के माध्यम से अनेक प्रवासी मजदूरों व गरीब परिवारो को भोजन उपलब्ध कराने वाले समाजसेवी पूर्व शिक्षा मंत्री नाना भाऊ मोहोड का उनके निवास पर जाकर स्वागत किया गया। तथा डॉक्टर्स एसोसिएशन ने उनका शाल व श्रीफल देकर उनके द्वारा किये गये समाज सेवा कि तारीफ की।


इस मौके पर उन्होने सहज और सरल लहजे में डॉक्टर्स का मार्गदर्शन किया, और भविष्य मे हर तरह की मदद देने का आश्वासन दिया।
तत्पश्चात सामुदायिक स्वास्थ केंद्र जाकर BMO डॉ शास्त्री का भी कोरोना योद्धा के रूप मे सम्मान किया गया। जिन्होंने अपने अथक प्रयासो से कोरोना रुपी महामारी में पूरे तहसील की ओर से नेतृत्व संभाला है। तथा पुरी क्षमता से अपने कर्तव्य का निर्वाहन करते रहे हैं।
अपने BMO का स्वागत करते हुये सभी डॉक्टर्स बडे उत्साहित नजर आ रहे थे, साथ ही covid सेंटर मे कार्य करणे वाले स्टाफ का भी तालियों से स्वागत किया गया और उनके द्वारा मानवता कि सेवा करने के लिए उनकी सराहना की गई।

इस अवसर पर डॉ कोठारी, डॉ रुपेश बोकडे, डॉ चंद्रशेखर गजभिये, डॉ श्रीमती श्वेता गजभिये, डॉ संदीप नखाते, डॉ श्रीमती खडतकर, डॉ दिनेश ढोक, डॉ श्रीखंडे, डॉ आशिष भट्टड, डॉ कंटक , डॉ श्याम क्षीरसागर, डॉ पाटील, डॉ हेमराज बोकडे, डॉ श्रीमती प्राजक्ता बोकडे, डॉ भूषण बोन्द्रे, डॉ श्रीमती विजया पांडे, डॉ श्रीमती प्रिया मोहोड़, केमिस्ट एसोसिएशन से पिंटू मानेकर, अनिल पालीवाल, नंदू बोकड़े, शसतीश गाडगे
आदी उपस्थित रहे।

सौसर से खबर 24 एक्सप्रेस के लिये से राजू शिंदे की रिपोर्ट


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading