अगर हौसले बुलंद हों तो मुश्किल से मुश्किल राहें आसान बन जाती हैं। लोग अपनी असफलताओं से निराश होकर या तो चुप बैठ जाते हैं या फिर अपने सपने का ही त्याग कर देते हैं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री ऐसी है जिसमें गॉडफादर होना जरूरी होता है वरना न जाने कितने चेहरे काम की तलाश में आते हैं और न जाने कहाँ गुम हो जाते हैं।

खैर आज हम ऐसी पर्सनालिटी, ऐसी बला की खूबसूरत हसीना की बात करने जा रहे हैं, जिसने कम समय में अपना काफी नाम कमा लिया वो भी तब, जब उनका कोई गॉडफादर नहीं था।

हम बात कर रहे हैं एंकरिंग की दुनिया में अपना नाम कमाने वाली “रुपाली तरटे (Roopali Tarte)” की, जिन्होंने एक्टिंग, मॉडलिंग व एंकरिंग से अपनी एक अलग पहचान बनाई। खूबसूरत स्माइल वाली रुपाली की खूबसूरत आंखें, वो सुर्ख होंठ रुपाली की पहचान बनें।
रुपाली के चहरे पर मासूमियत झलकती है, जो भी उनसे मिला वो उनका दीवाना बन बैठा। ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि उनके चाहने वालों का मानना है।

रुपाली ने भले एक्टिंग या मॉडलिंग की दुनिया में बहुत ज्यादा नाम न कमाया हो लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के बल पर एंकरिंग में काफी नाम कमा लिया है।

रुपाली ने कुछ शॉर्ट्स फ़िल्म में काम किया है, ब्रांड शूट किये हैं, कई टीवी एड किये हैं, पंजाबी एलबम्स से लेकर बॉलीवुड की फिल्मों में भी भूमिका निभा चुकी हैं। रुपाली कुछ ब्रांड की ब्रांड अम्बेसडर भी हैं।
लेकिन रुपाली को अभी वो पहचान नहीं मिल पाई जिसकी वो हकदार थीं, इस पर रुपाली का कहना है कि “अगर आपको नेम फेम के लिए कोई शॉर्टकट दिखाई दे तो उस रास्ते से मत जाइये क्योंकि शॉर्टकट की सफलता आपकी मेहनत की सफलता से कहीं ज्यादा कम होती है और वो मजेदार भी नहीं होती।”

रुपाली बेहद खूबसूरत हैं। और वे अपनी खूबसूरत स्माइल के लिए जानी जाती हैं। रुपाली की एंकरिंग के चर्चे भी जोरों पर हैं। रुपाली ने टीवी शोज से लेकर बहुत सारे प्रोग्राम होस्ट किए हैं। इसका अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि रुपाली भारत के कौने-कौने में इवेंट कर चुकी हैं, और वो कहीं न कहीं इवेंट में व्यस्त रहती हैं।

एक्टिंग के सवाल पर रुपाली कहती हैं कि “वो अच्छी एक्टर हैं अगर उन्हें कोई अच्छा प्लेटफॉर्म मिले तो वो दिखा सकती हैं कि वे क्या चीज हैं।” रुपाली कहती हैं कि इस फ़िल्म इंडस्ट्री में हर किसी की कामयाबी के पीछे रात दिन की मेहनत और उसके अलावा भी गॉडफादर होना आवश्यक होता है। लेकिन उनके पास केवल ईमानदारी, मेहनत, लगन है और काम करने की इच्छाशक्ति है और वे इसी बलबूते पर आगे बढ़ रही हैं जिसमें उनके परिवार का भी उन्हें भरपूर सहयोग मिल रहा है।

आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि रुपाली बेहद ही खूबसूरत हैं। और यही वजह है कि रुपाली के चाहने वालों में दिनों दिन इज़ाफ़ा हो रहा है।

हम दुआ करते हैं कि रुपाली दिन दूनी रात चौगनी तरक्की करें। बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस खूबसूरत चेहरे का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाए और बॉलीवुड में एक बड़ी पहचान उन्हें मिले।

रिपोर्ट : एंटरटेनमेंट डेस्क, ख़बर 24 एक्सप्रेस, मुम्बई






#RoopaliTarte #Acting #Modeling #Anchoring #Khabar24Express #Mumbai #Bollywood #EntertainmentNews #HotStory #ActressModelRoopaliTarte #ModelRoopaliTarte #ActressRoopaliTarte #AnchorRoopaliTarte #Khabar24News #Khabar24Live #Khabar24
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7























