Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के जवानों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया, मुठभेड़ के दौरान 2 जवान भी घायल

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के जवानों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया, मुठभेड़ के दौरान 2 जवान भी घायल

https://youtu.be/Yl24BWSCDoc

खबर छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से है। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को मार गिराया। वहीं घटना में डीआरजी के दो जवान भी घायल हुए हैं।

राज्य के पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने बताया कि जिले के ओरछा थानाक्षेत्र के अंतर्गत धूरबेड़ा गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को मार गिराया है और डीआरजी के दो जवान भी घायल हुए हैं।

https://youtu.be/Yl24BWSCDoc

अवस्थी ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि ओरछा थाना क्षेत्र में नक्सलियों का प्रशिक्षण शिविर है, जिसके बाद डीआरजी के दल को वहां रवाना किया गया। दल जब धूरबेड़ा गांव के जंगल में पहुंचा तो नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका सुरक्षा बलों ने भी मुंह तोड़ जवाब दिया।

पुलिस महानिदेशक ने बताया कि दोनों ओर से लगभग डेढ़ घंटे तक गोलीबारी हुई, जिसमें कई नक्सली वहां से फरार हो गए। सुरक्षा बलों के घटनास्थल की तलाशी लेने पर वहां से पांच नक्सलियों के शव और हथियार बरामद हुए।

https://youtu.be/Yl24BWSCDoc

अवस्थी ने बताया कि इस घटना में घायल जवानों को घटनास्थल से बाहर निकालने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं नक्सलियों के शवों को भी बाहर निकाला जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों के जंगल से बाहर आने के बाद ही इस संबंध में विस्तृत जानकारी मिल पाएगी।

रायपुर से खबर 24 एक्सप्रेस के लिए दिलीप चौहान की रिपोर्ट


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading