Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / प्रधानमंत्री मोदी के सामने बनारस से चुनाव लड़ रहे इस बाहुबली ने छोड़ा मैदान, जेल से चुनाव लड़ रहा था यह बाहुबली

प्रधानमंत्री मोदी के सामने बनारस से चुनाव लड़ रहे इस बाहुबली ने छोड़ा मैदान, जेल से चुनाव लड़ रहा था यह बाहुबली

प्रधानमंत्री को बनारस से मिल रहीं प्रमुख चुनौतियों में तेज सेना के जवान तेज़ बहादुर, जिन्हें महागठबंधन ने अपना समर्थन दे दिया था लेकिन उनका नामांकन अवैध ठहरा दिया गया। इसके बाद यहां से सपा बसपा गठबंधन की उम्मीदवार शालनी यादव मैदान में हैं और कांग्रेस को तरफ से पप्परव विधायक अजय राय पीएम मोदी के सामने ताल ठोक रहे हैं। पूर्व सांसद बबहुबली अतीक अहमद जेल से ही पीएम के सामने ताल ठोक रहे थे लेकिन अब उन्होंने भी अपना नामांकन वापस लेने के लिए अर्जी दी दी है।

सूत्रों के मुताबिक इलाहाबाद में अतीक अहमद व उनके भाई की कई बिल्डिंग गिरा दी गई थीं। और अब बाकी संपत्तियों पर भी निशाना था, अतीक अहमद ने आरोप लगाया कि उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है, उनकी जमानत याचिका भी खारिज कर दी अब ऐसे में वे कैसे चुनाव लड़ पाएंगे। अतीक के मुताबिक उन्होंने कोर्ट से आग्रह किया था कि चुनाव प्रचार के लिए उन्हें जमानत दे दी जाए। लेकिन उनकी अर्जी खारिज हो गई।

अतीक अहमद ने यह भी कहा है कि वह किसी भी प्रत्याशी का समर्थन नहीं करेंगे।

अतीक अहमद ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन करने के बाद चुनाव प्रचार करने के लिए पैरोल की अर्जी दी थी। पिछले दिनों एमपी, एमएलए कोर्ट औ उसके बाद हाईकोर्ट ने उनकी अपील खारिज कर दी थी। अतीक के चुनाव एजेंट ऐडवोकेट शहनवाज आलम ने रविवार को अतीक का नैनी जेल से लिखा पत्र मीडिया को जारी किया।

इसमें चुनाव मैदान से हटने की बात लिखी है। पत्र में लिखा है, भारत में लोकतंत्र की जड़ें बहुत मजबूत हैं लेकिन ऐसी विचारधारा के लोग भी मौजूद हैं, जो लोकतंत्र को समाप्त कर हिटलरशाही लाना चाहते हैं। पत्र में मतदाताओं से सांप्रदायिक ताकतों को हराने करने की अपील की गई है। उधर, नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के कारण बैलेट यूनिट में अतीक अहमद का नाम और चुनाव चिन्ह अंकित रहेगा। शहनवाज ने बताया कि उनकी ओर से किसी तरह का पास और अनुमति नहीं ली जाएगी।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading