Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर पुलिस की गाड़ी उड़ाई, 16 जवान शहीद

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर पुलिस की गाड़ी उड़ाई, 16 जवान शहीद

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में बुधवार को नक्सलियों द्वारा किए गए एक आईईडी विस्फोट में 15 सुरक्षाकर्मियों सहित कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विस्फोट से पहले नक्सलियों ने एक सड़क निर्माण ठेकेदार के 25 वाहनों को जला दिया था।

उन्होंने बताया कि मरने वालों में गढ़चिरौली पुलिस की क्विक रिएक्शन टीम के सदस्य शामिल हैं जो वाहन जलाए जाने वाली जगह का निरीक्षण करने के लिए जा रहे थे। तभी घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने उनपर हमला कर दिया। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि टीम का वाहन जब कुरखेडा क्षेत्र के लेंढारी नाले के पास पहुंचा तो वहां विस्फोट हो गया।

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों द्वारा एक सुरक्षा वाहन को निशाना बनाकर किए गए बारुदी सुरंग विस्फोट में 15 कमांडो शहीद हो गए और एक नागरिक की मौत हो गई। इस घटना के कुछ घंटे पहले संदिग्ध नक्सलियों ने कुरखेड़ा के दादरपुर गांव में कम से कम 36 सड़क निर्माण वाहनों और एक सड़क निर्माण कांट्रेक्टर के दो साइट कार्यालयों को जला दिया।
नक्सलियों ने कुरखेड़ा तहसील में ऐसे समय विस्फोट किया है जब राज्य अपना स्थापना दिवस मना रहा है।गढ़चिरौली में नक्सलियों द्वारा बुधवार को किए गए आईईडी विस्फोट में 16 लोगों की जान चली गई

सूत्रों के अनुसार, सी-60 बल को रास्ते में जंगल क्षेत्र के सुनसान सड़क पर गिरे हुए पेड़ मिले। जब वे सड़क से पेड़ हटाने के लिए उतरे, विस्फोट हो गया और कमांडों तत्काल घटनास्थल पर ही शहीद हो गए।

महाराष्ट्र पुलिस के महानिदेशक सुबोध जयसवाल ने कहा कि 15 कर्मियों को ले जा रहा एक सुरक्षा वाहन बारुदी सुरंग विस्फोट की चपेट में आ गया और इसके साथ ही एक निजी वाहन भी इसकी जद में आ गया।

उन्होंने मुंबई में एक प्रेस वार्ता में कहा कि सबसे दुखद यह है कि हमने अपने 15 जवानों को खो दिया। जो भी किया जाना चाहिए, वह किया जाएगा।

Report : Jitendra Patle, Khabar 24 Express


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

कोराडी तलावाच्या पुनरुज्जीवनाला वेग; महसूलमंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे यांनी केली प्रत्यक्ष पाहणी

कोराडी तलावाच्या पुनरुज्जीवनाला वेग; महसूलमंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे यांनी केली प्रत्यक्ष पाहणी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading