Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / भाजपा की बार-बार ऐसी क्या मजबूरी श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ से निहालचंद मेघवाल हैं जरूरी

भाजपा की बार-बार ऐसी क्या मजबूरी श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ से निहालचंद मेघवाल हैं जरूरी

लोकसभा चुनाव-2019 से पहले निवर्तमान सांसद निहालचंद मेघवाल का विरोध होने के बावजूद भाजपा ने हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र से एक बार फिर दाव खेल दिया है।


भाजपा यहां जातीय समीकरण और खुद निहालचंद को अनदेखा नहीं कर पाई। इसी वजह से पार्टी ने लगातार सातवीं बार श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र से निहालचंद मेघवाल को टिकट देकर मैदान में उतार दिया।
यानि एक बार फिर से निहालचंद मेघवाल विरोधियों को दरकिनार कर ताल ठोकते नज़र आ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 1996 में पहली बार भाजपा ने यहां से निहालचंद मेघवाल को अपना उम्मीदवार बनाया था। गंगानगर जिले की रायसिंहनगर तहसील के मूल निवासी निहालचंद मेघवाल ने अब तक छह चुनाव लड़े हैं, जिनमें से चार जीते हैं और दो हारे हैं। यह उनका सातवां चुनाव होगा।

राजस्थान की गंगानगर लोकसभा सीट पर वैसे तो कांग्रेस का दबदबा रहा है, लेकिन बीजेपी ने पिछले दो दशक में इस क्षेत्र में खासी पैठ बनाई है। बीजेपी के इस विस्तार का श्रेय मौजूदा सांसद निहालचंद मेघवाल को जाता है वे इस सीट पर तीन बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

साल 2014 के लोकसभा चुनाव की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में राज्य मंत्री के तौर पर जब निहालचंद मेघवाल को मौका मिला तो केंद्र में प्रतिनिधित्व को तरस रहे सीमावर्ती गंगानगर-हनुमानगढ़ इलाके से पहली बार कोई केंद्र मे कोई मंत्री बना।

47 वर्षीय बीजेपी सांसद निहालचंद मेघवाल पर साल 2011 में एक महिला ने रेप का आरोप लगाया था।

भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सांसद निहालचंद मेघवाल से खास बातचीत की हमारे हनुमानगढ़ संवादाता मोहित ढाका ने। देखें यह रिपोर्ट


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe