Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ता को सुरक्षा योजना के तहत एक लाख की सहायता राशि दी

कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ता को सुरक्षा योजना के तहत एक लाख की सहायता राशि दी

डूंगरपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश जी खोड़निया ने जिले में कार्यकर्ताओं और उनके परिवार को मदद हेतु कार्यकर्ता सुरक्षा योजना की शुरुआत की है।

यह भी देखें

कांग्रेस की जिला कमेटी का मानना है कि पार्टी में कार्यकर्ता जी जान लगा कर काम करता है और दुर्भाग्यवश अगर किसी कार्यकर्ता का असामयिक निधन हो जाता है या कोई दुर्घटना हो जाती है तो उसके परिवार में छोटे-छोटे बच्चे हो ओर कोई कमाने वाला नहीं हो तो उसके परिवार को हर कांग्रेसी को मदद करनी चाहिए।

इसी मंशा के अनुरूप पिण्डावल के युवा झुझारू मणिलाल ब्राह्मण के असामयिक निधन व पारिवार की नाजुक स्थिति को देखते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कार्यकर्ता सुरक्षा योजना के तहत जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से सहयोग हेतु आव्हान किया, तो जिले भर के कांग्रेसी नवताओं ने थोड़ा-थोड़ा सहयोग दिया जिससे एक लाख रुपये एकत्र हो गया।

शोक मग्न परिवार को जिला कांग्रेस नेताओं की ओर से एक लाख रुपया नगद भेट किया गया।
इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष खोड़निया, उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, गणेश जी सराफ, रमेश जी आसावत, भगवती लाल हरसोत, धनपाल जैन गौतम, बरगोट, जय कृष्ण मीणा, रमेश जी फलोट, शंकर लाल उपाध्याय, लालजी सरपंच, तुलसीराम इत्यादि उपस्थित रहे।

जिले के तमाम कांग्रेसी नेताओं की ओर से जिला अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओ के परिवार की सुरक्षा के लिए ऐसी सोच रख कर एक अच्छी और मददगार योजना बनाई, इससे भविष्य में हर कांग्रेस जन के और उसके परिवार के दिल में कांग्रेस पार्टी के प्रति श्रद्गा और गहरी होगी।

इसे भी देखें


रिपोर्ट : रामेश्वर जोशी, पिण्डावल, डूंगरपुर


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading