
खजुराहो लोकसभा 08 क्षेत्र से निर्दलीय लोकसभा प्रत्याशी मोहम्मद इमरान ने अपने नामांकन के दौरान अपने हलफनामे में जो जानकारी दी उसके अनुसार, इमरान के पास एक लाख रुपये नगद राशि, एक सोने की अंगूठी, सोने की चैन, मोटरसाइकिल, एक मकान अपने नाम बताया तथा अपनी पत्नी के नाम ₹50 हजार नकद राशि, 1 सोने की अंगूठी मंगलसूत्र बताया है। मोहम्मद इमरान व उनकी पत्नी की संपत्ति को जोड़ा जाए तो लगभग ₹3 लाख होती है।
मोहम्मद इमरान ने अपनी शिक्षा BCA सरस्वती कॉलेज छतरपुर से की है मोहम्मद इमरान मोबाइल शॉप चलते हैं एवं फोटो वीडियो ग्राफी का भी काम करते हैं।

मोहम्मद इमरान को फूलगोभी का चुनाव चिन्ह मिला है।
इमरान ने बताया कि वह अपना प्रचार पैदल चलकर करते हैं उनके पास कोई तामझाम नहीं है और ना आगे पीछे दिखावे की गाड़ियां हैं। वे खुद ही दीवार पर पर्चा, बैनर पोस्टर चिपका देते हैं।
इमरान ने लोगों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की, इमरान ने कहा कि वे भले गरीब हैं, उन्होंने गरीबी बहुत ज्यादा करीब से देखी है, वे इसलिए चुनावी मैदान में हैं।
इमरान गरीबी दूर करना चाहते हैं, शिक्षा के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं। मरीजों को सबसे बढ़िया उच्च व मुफ्त इलाज की सुविधा दिलवाना चाहते हैं। किसानों के खस्ता हाल को वो सुधारना चाहते हैं। लेकिन इन सबमें भी अहम है कि वे राम मंदिर का निर्माण करवाना चाहते हैं। जैसा कि हमने बताया इमरान सभी धर्मों में आस्था रखते हैं लेकिन हिन्दू धर्म में उनकी विशेष आस्था है।

इमरान जब अपना पर्चा भरने जा रहे थे सबसे पहले उन्होंने मंदिर जाकर माथा टेका इसके बाद वे पर्चा भरा।
बता दें कि मोहम्मद इमरान AIMIM + पीस पार्टी + राष्ट्रीय जनसंभाना पार्टी समर्थक प्रत्याशी हैं। इन सभी पार्टियों का इमरान को समर्थन प्राप्त है।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7