
छतरपुर। शहर के नौगांव रोड पर स्थित क्रिश्चियन इंग्लिश स्कूल में गुरू शिष्य परंपरा को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। यहां की 9वीं, 10वीं कक्षा की छात्राओं को पढ़ाने वाले एक शिक्षक के द्वारा पिछले कई दिनों से लड़कियों के साथ अश्लील हरकतें की जा रही थीं। बीते रोज शिक्षक रंजीत सिंह भदौरिया के द्वारा एक छात्रा को मोबाइल पर अश्लील मैसेज भी भेजा गया जिसके बाद कई अभिभावक खुलकर सामने आ गए। अभिभावकों ने एकजुट होकर बुधवार को स्कूल परिसर में जमकर हंगामा किया और शिक्षक को हटाने की मांग करते हुए विद्यालय प्रबंधन पर भी लापरवाही बरतने के आरोप लगाए।

हंगामे के दौरान मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मियों को बताते हुए अभिभावकों ने कहा कि शिक्षक रंजीत सिंह भदौरिया के द्वारा कक्षा में पढ़ाई के दौरान कुछ छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें किए जाने की शिकायत कई दिनों से सामने आ रही थी। शिक्षक लड़कियों के शरीर को छूने का प्रयास करता था साथ ही उनसे यौन संबंधी चर्चाएं भी करता था। इस मामले में कुछ छात्राओं ने पहले भी स्कूल प्रबंधन को शिकायत की थी लेकिन प्रबंधन ने इस मामले को दबा दिया और शिक्षक बेरोकटोक अपनी हरकतों को अंजाम देता रहा। बीते रोज जब शिक्षक ने एक छात्रा के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजा तो अभिभावक आग बबूला हो गए। अन्य छात्राओं के घरों में बात कर पड़ताल की गई तो कई छात्राओं ने इस तरह की शिकायतें साझा की। इसके बाद सभी अभिभावक एकजुट होकर सुबह 10 बजे क्रिश्चियन इंग्लिश स्कूल पहुंचे। अभिभावकों के हंगामे के बाद स्कूल की प्राचार्य डॉ. शशिप्रभा ब्राउन ने फोन लगाकर जब शिक्षक को बुलाया तो उसने स्कूल आने से मना कर दिया एवं प्राचार्य से माफी मांगने लगा। प्राचार्य के मुताबिक शिक्षक ने माफी मांगते हुए यह भी कहा कि यदि उसे हटाया गया तो वह आत्महत्या कर लेगा।
शिक्षक की इस हरकत से नाराज अभिभावकों ने एक शिकायत सिटी कोतवाली पुलिस को भी दी है। उधर इस मामले में क्रिश्चियन इंग्लिश स्कूल ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से स्कूल से हटा दिया
यह भी देखें
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7