Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / मोहम्मद इमरान खजुराहो लोकसभा क्षेत्र 08 से हो सकते हैं पीस पार्टी के कैंडिडेट

मोहम्मद इमरान खजुराहो लोकसभा क्षेत्र 08 से हो सकते हैं पीस पार्टी के कैंडिडेट

छतरपुर। मोहम्मद इमरान पीस पार्टी की तरफ से लड़ सकते हैं चयनाव। पिछली बार भी लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। मोहम्मद इमरान राजनगर विधानसभा से भी दो बार अपनी किस्मत आजमा चुके हैं।

मोहम्मद इमरान लोकतंत्र के पर्व को मनाना चाहते हैं और उनका ऐसा मानना है कि जनता के दिल और दिमाग में एक बार अगर अपनी पैठ बना ली जाए तो कुछ भी संभव हो सकता है। देखना होगा कि मोहम्मद इमरान इस बार फिर से अपनी किस्मत आजमाते है? मोहम्मद इमरान पीस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष भी हैं। मध्यमान का मानना है कि हर त्योहार दीपावली, होली, ईद, बकरीद हर साल आते हैं लेकिन यह जो लोकतंत्र का पर्व है यह 5 साल में एक बार आता है ऐसे ही क्यों ना मनाया जाए और अपनी किस्मत आजमाई जाए।

मौका मिला तो लोगो की आवाज बनकर रहूगा – नगर में आज दोपहर खजुराहो लोकसभा सीट के उम्मीदवार ने कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग में चुनावी रणनीति तय करते हुए लोगों को भरोसा दिलाया कि अगर आप मुझे लोकसभा में भेजते हैं तो मैं आपकी आवाज बनकर अपना मत ईमानदारी के साथ रखूंगा। अभी तक चाहे पार्टी का एक छोटा कार्यकर्ता माने या किसी का संदेश वाहक जो मैं आपके बीच आता रहा लेकिन पार्टी ने टिकट देकर संदेशवाहक की भूमिका से मुझे मुक्त कर दिया और आपकी आवाज बनने का मौका दिया जिसमें आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है। अत: मैने अपने वक्तव्य में यह भी कहता हूूं कि मुझे सेवा करने का अवसर मिलता है जिसको मैं पूरी ईमानदारी के साथ निभाने के लिए तत्पर हुं। ऐसे अवसर विरले लोगों को ही नसीब होते हैं।

ऐसे संस्कारों में मेरा पालन हुआ है जिसमें सिर्फ यही सिखाया गया है कि जनता की सेवा ही धर्म कर्म है। अंत में खजुराहो लोकसभा के विकास हेतु यह भी कहा कि मैं पूरे मन के साथ प्रयास करूंगा और विकास के लिये कोई कसर बाकी नहीं रखूंगा। मंच का संचालन नवाब खान के द्वारा किया गया तथा इस कार्यक्रम में समस्त पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe