Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / भाजपा सरकार कर रही है जनता को गुमराह, झूठे आश्वासन और जुमलेबाजी यही है मोदी सरकार की पहचान

भाजपा सरकार कर रही है जनता को गुमराह, झूठे आश्वासन और जुमलेबाजी यही है मोदी सरकार की पहचान

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने भाजपा को आड़े हाथ लिया। उन्होंने जमकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि देश में भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महँगाई से जनता त्रस्त है। गैस सब्सिडी के नाम पर लोगों को ठगने का काम, पेट्रोल, डीज़ल के बढ़ते दाम यह है मोदी सरकार की जुमलेबाजी की पहचान।
मोदी सरकार न तो कोई काम कर रही है न ही नौकरियां दे रही है।

मोदी सरकार ने पहले लोगों को नोटबन्दी के नाम पर मारा, इसके बाद दोहरी मार जीएसटी ने मार दी। मोदी सरकार आश्वासन तो ऐसे दे रही है जैसे सब कुछ अच्छा चल रहा हो। आज देश की जनता परेशान है। 5 साल से सिर्फ जुमलेबाजी सुनी जा रही हैं। मोदी सरकार चलाने में पूरी तरह से विफल हो चुके हैं।
उन्होंने गोंदिया भंडारा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम आपके दुख दर्द को समझते हैं। आपकी सभी परेशानियों को दूर करेंगे। किसानों को हु। बर्बाद नहीं होने देंगे। बेरोजगारी दूर करेंगे।


रिपोर्ट : अनमोल पटले, गोंदिया ब्यूरो, खबर 24 एक्सप्रेस


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading