मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसकी वजह से राजगढ़ थाना कोतवाली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है।
राजगढ़ पुलिस ने 1 किलो 88 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ी गई स्मैक की कीमत बाजार में लगभग 1 करोड़ 25 लाख रुपये बताई जा रही है।

आज प्रेसवार्ता कर राजगढ़ एस. पी प्रदीप शर्मा के द्वारा बताया गया कि कल राजगढ़ थाना प्रभारी को डायल 100 में पदस्थ आरक्षक नरेंद्र सोनी के द्वारा सूचना दी गई कि राजस्थान राज्य परिवहन की बस क्रमांक RJ17PA0825 में बस कंडक्टर के द्वारा बस में रखा एक संदिग्ध बैग उपलब्ध कराया गया है, सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचे , बेग की तलाशी लेने पर बेग में से अवैध स्मैक पाई गई। थाना प्रभारी के द्वारा तुरंत सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार संदिग्ध बेग में मिली स्मैक का मूल्यांकन किया गया तो 938 ग्राम स्मैक पाई गई । राजस्थान बस में संदिग्ध बेग को लेकर सवार आरोपियों के हुलिए के बारे में बस कंडक्टर और ड्राइवर से पूछताछ के आधार पर आरोपियों का स्कैच तैयार कराए गए और अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 163/19 धारा 8/21 एन.डी.पी.सी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
कैसे पकड़ाए अज्ञात आरोपी:
मामले की गंभीरता को देखते हुए राजगढ़ एस पी प्रदीप शर्मा के द्वारा अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रकरण के आरोपियों की तलाशी हेतुं एक विशेष योजना बनाई गई और एक टीम गठन कर आरोपियों की तलाश हेतु उसी दिशा में जंहा से बस आती जाती है राजस्थान के कोटा रवाना किया गया। राजगढ़ एस पी प्रदीप शर्मा स्वयं टीम की हर गतिविधि की मॉनिटरिंग कर रहे थे और समय समय पर टीम को निर्देश भी दे रहे थे । एसपी द्वारा गठित इस योजना के तहत संदिग्ध बेग की तरह दिखने वाले बेग में आटे को पॉलिथीन में भरकर जंहा से संदिग्ध बेग मिला था उसी बस में उसी स्थान पर बस में रख दिया गया और पुलिस की टीम के द्वारा सादे कपड़ों में बस में अलग अलग सीट पर बैठे हुए पुलिस की टीम बेग की निगरानी कर रही थी। जैसे ही बस राजस्थान की सीमा से सटे घाटोली गांव के पास पहुँची तभी एक व्यक्ति बस में सवार होकर सीधे ही बेग के पास पाहुचा और बेग को उठाकर ले जाने लगा। बस में मौजूद पुलिस टीम के द्वारा कंडक्टर से व्यक्ति की पहचान कर तुरंत ही उक्त व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम कमल लोधी, निवासी पटलीपुरा, जिला झालावाड़, राजस्थान का होना बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से पुनः 50 ग्राम स्मैक पुलिस द्वारा बरामद की गई। पुलिस के द्वारा जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपी ने बेग को बस से उठाकर माल वापस देने हेतु किसी अन्य व्यक्ति को देना बताया । पुलिस के द्वारा मौके पर ही उक्त व्यक्ति को बेग मिलने की सूचना पहुचाई गई। जिस पर एक व्यक्ति कमल से बेग लेने मौके पर आया। पुलिस के द्वारा तत्परता से अन्य व्यक्ति को भी पकड़ा गया। पुलिस के द्वारा पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बालू सोंधिया ,उम्र 24 साल ,निवासी ग्राम बालदा जिला झालावाड़ राजस्थान का होना बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर पुनः 100 ग्राम स्मैक जप्त की गई। आरोपियों से कुल 1 किलो 38 ग्राम स्मैक जब्त की गई जिसकी बाजार में कीमत लगभग 1 करोड़ 25 लाख रुपये है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर अग्रिम कार्यवाही कर कई तस्करों के नामो का खुलासा होने की संभावना जताई है।
रिपोर्ट : अब्दुल वसीम अंसारी। राजगढ़।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7