Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / अगर आप बस या ट्रेन में सफर करते वक़्त मोबाइल इस्तेमाल करते हैं, मोबाइल से फ़ोटो लेते हैं या वीडियो बनाते हैं तो इस खबर को जानना आपके लिए बेहद जरूरी है… देखें यह वीडियो

अगर आप बस या ट्रेन में सफर करते वक़्त मोबाइल इस्तेमाल करते हैं, मोबाइल से फ़ोटो लेते हैं या वीडियो बनाते हैं तो इस खबर को जानना आपके लिए बेहद जरूरी है… देखें यह वीडियो

अगर आप ट्रेन में सफर कर रहे है तो बेहद सतर्क रहिए। ट्रेनों में पर्स और मोबाइल चोर गिरोह सक्रिय हैं, जो नजर बचते ही घटना को अंजाम दे देते हैं। मोबाइल चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि कई बार तो झपटमार मोबाइल छीनने के चक्कर में घायल करके भाग जाते हैं।

अधिकतर ये घटनाएं जरनल डिब्बे या स्लीपर कोच में होती हैं। लेकिन आजकल ऐसी कोच में भी ऐसी घटनाएं होने लगी हैं।
कई बार चलती ट्रेन में मोबाइल पर वीडियो बनाते वक्त झपटमार हाथ पर पत्थर, डंडा इत्यादि मारकर मोबाइल झपट ले जाते हैं।
इस चक्कर में कई बार तो यात्री घायल हो जाते हैं।
ऐसा नहीं है कि मोबाइल झपटमार अपने काम को बड़े ही आराम से अंजाम दे देते हैं? ये खुद जान जोखिम में डालकर दूसरों की जान को मुसीबत में डालते हैं।
चंद रुपयों के खातिर खुद झपटमार खुद तो मुसीबत में पड़ते ही हैं, साथ में दूसरों को ओर मुसीबत में डालते हैं।

अब ये झपटमार तो कभी संभलने वाले नहीं, क्योंकि इन्हें किसी का खौफ़ नहीं है, तो आप खुद ही संभल जाइए।

आप जब भी बस या ट्रेन में सफर करें तो फ़ोटो लेने या वीडियो बनाने से पहले सावधान हो जाएं, कहीं आपका मोबाइल कोई झपटकर न ले जाये, या मोबाइल झपटने के चक्कर में आपको चोट न दे जाए….

देखें यह रिपोर्ट

जगदीश जी तेली

ब्यूरो चीफ, राजस्थान


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading