Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / चायवाले से चौकीदारी तक का सफर… मैं भी चौकीदार Vs चौकीदार चोर है कि जंग में क्या कहते हैं आप? वीडियो में कमेंट करके जरूर बताएं

चायवाले से चौकीदारी तक का सफर… मैं भी चौकीदार Vs चौकीदार चोर है कि जंग में क्या कहते हैं आप? वीडियो में कमेंट करके जरूर बताएं

ट्वीट के मैदान-ए-जंग में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने अपने नाम के आगे चौकीदार लगाया तो पीयूष गोयल और इसके बाद राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज समेत पूरी कैबिनेट एक-एक कर चौकीदार की क़तार में खड़े हो गए। उधर राहुल गांधी भी #चौकीदार शब्द पर जबरदस्त हमलावर हैं।

तो अब आप बताएं कि आप क्या सोचते हैं?

#मैं_भी_चौकीदार,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थक भी आजकल चौकीदार बन रहे हैं, प्रधानमंत्री ने अपने नाम से पहले चौकीदार शब्द क्या जोड़ा, चौकीदार लिखने वालों की बाढ़ सी आ गयी। अब हर कोई चौकीदार बनना चाहता है..।
मैं भी चौकीदार पर ऐसे उलझे कि लोग आपस में सवाल करने लगे हैं… देश के प्रधानमंत्री चौकीदार हैं तो क्या आप भी चौकीदार हैं…

जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने थे तब उन्होंने कहा था कि – मैं प्रधानमंत्री नहीं बल्कि देश का चौकीदार हूँ।

राहुल गांधी ने राफेल और बैंकिंग जैसे घोटालों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चौकीदारी पर तीखे हमले बोले, सवाल दागे और चौकीदार को चोर बना दिया।

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने चौकीदार शब्द को ऐसा भुनाया कि अपने समर्थकों को चौकीदार बना दिया…
मैं भी चौकीदार पर क्या सोचता है देश, जानने के लिए देखें यह वीडियो..


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading