Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / साबला में सीएलजी की मीटिंग, होली पर कानून व्यवस्था के लिये सीएलजी की बैठक

साबला में सीएलजी की मीटिंग, होली पर कानून व्यवस्था के लिये सीएलजी की बैठक

जिला पुलिस अधीक्षक डूंगरपुर एवं वृत्ताअधिकारी सागवाड़ा के निर्देशानुसार थाना साबला थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में शनिवार सुबह 11:00 बजे दिनांक 16 मार्च 2019, को थाना स्तरीय सीएलजी एवं शांति समिति के सदस्यों की मीटिंग का आयोजन किया गया।


मीटिंग में आगामी लोकसभा चुनाव एवं होली, धुलण्डी के त्योहारों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में विशेष रूप से चर्चा की गई शांति समिति के सदस्यों ने अपने अपने गांव में होली और धुलेटी के पर्व के नाम से अवैध चंदा वसूली नहीं करने की एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की आवश्यक हिदायत दी।


साबला कस्बे में मेन चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए जनसहयोग से अपील की गई एवं समस्त सदस्यों द्वारा इस बात पर गांव स्तरीय कमेटी का गठन कर उचित सहयोग देने का आश्वासन दिया गया शांति समिति के सदस्यों द्वारा होली, धुलण्डी के पर्व पर विशेष रूप से गस्त व्यवस्था लगाने की अपील की गई और समिति के सभी सदस्यों ने थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह से रात-दिन गश्त व्यवस्था बढ़ाने की बात कही एवं त्योहारों के दिन विशेष रूप से नाकाबंदी करने की भी अपील की गई है जिससे असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाया जाए
थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार होली एवं धुलेटी के त्यौहार पर किसी भी तरह की अशांति फैलाने वाले को बख्शा नहीं जाएगा और उस पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी

……………

साबला से संवादाता
रामेश्वर जोशी की रिपोर्ट


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading