Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / महाराष्ट्र, राजस्थान से खबर 24 एक्सप्रेस की ब्रेक फ्री खबरें, गोंदिया में मोटरसाइकिल गिरोह का पर्दाफाश, राजस्थान के साबला में फरार मुजरिम पकड़ा, सरोडा के जंगलों में आग की खबर

महाराष्ट्र, राजस्थान से खबर 24 एक्सप्रेस की ब्रेक फ्री खबरें, गोंदिया में मोटरसाइकिल गिरोह का पर्दाफाश, राजस्थान के साबला में फरार मुजरिम पकड़ा, सरोडा के जंगलों में आग की खबर

गोंदिया में पकड़ा गया मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का सरगना, 20 मोटरसाइकिल ज़ब्त,

पिछले कुछ दिनों से गोंदिया में मोटरसाइकिल चोरी की वारदातें बढ़ रही थी। अपराधों में वृद्धि को देखते हुए स्थानीय अपराध शाखा ने 20 मोटरबाइक सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। नवनिर्वाचित पुलिस अधीक्षक विनीता साहू की देखरेख में पुलिस ने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की।

रिपोर्ट : अनमोल पटले, गोंदिया


दूसरी खबर की और जो राजस्थान से….

साबला पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 3 साल से फरार चल रहे अपराधी को पुलिस ने धर दबोचा

बता दें कि वांछित अपराधियों की धड़ पकड़ के लिए साबला पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने टीम गठित की थी।
हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र व कांस्टेबल जयपाल सिंह के द्वारा चोरी एवं लूट के वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी चालू कर दी। पुलिस ने बताया कि जिस अपराधी को पकड़ा है उसका नाम गोतिया मीणा है और वह 3 साल से फरार चल रहा था।

रिपोर्ट: रामेश्वर जोशी, साबला


खबर राजस्थान में सरोडा से….

सरोडा गांव के जंगलों में आग लगने से अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया, गांव वाले आग लगने के कारण शॉर्ट शर्किट को बता रहे हैं।
आग ने पूरे जंगल को अपनी चपेट में ले लिया। जंगल के आस पास बसे गांव के लोग इस आग की वजह से भयभीत हो गए। ग्रामीणों ने मिलकर जैसे-तैसे करके आग पर काबू पाया।

रिपोर्ट : मनीष पांड्या, सरोडा


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

One comment

  1. Quit 9 to 5 Academy Individual Critiques.

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe