शुक्रवार दोपहर पाकिस्तान की हरकत की वजह से दो विमान आपस में टकराने से बाल बाल बच गए। विमान में यात्रियों की सांसे अटक गईं।
बता दें कि पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र को भारत की तरफ से दूसरे देश को जाने वाली उड़ानों के लिए बन्द कर रखा है जिस वजह से मुम्बई में एयर ट्रैफिक कंट्रोल बढ़ गया है।
इसी वजह से शुक्रवार को दो विमान आपस में टकराने से बच गए। दोनों विमान एक-दूसरे के एकदम करीब आ गए थे। जैसे ही दोनों एक दूसरे के सामने आने ही वाली थे कि कुछ सेकेंड के अंतर से दुर्घटना होते-होते बच गई। कोलिजन अवॉयडेंस सिस्टम ने दोनों को पीछे हटा दिया।
दोनों विमान एक ही रूट से गुजर रहे थे क्योंकि पाकिस्तान ने 27 फरवरी के बाद से अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर रखा है। इसके कारण मुंबई के हवाई क्षेत्र में काफी ज्यादा विमान दिखाई देते हैं। एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को जमीन पर तैनात किया गया है ताकि वह ट्रैफिक को पूरी तरह से नियंत्रित कर सकें।
शुक्रवार की घटना दोपहर 1.40 बजे घटी। जब एयर फ्रांस का बोइंग-777 विमान 32,000 की फीट पर था। यह विमान हो चि मिन्ह शहर से पेरिस जा रहा था। दूसरी तरफ से एतिहाद एयरबस 320 अबु धाबी से काठमांठू के रास्ते पर था। यह विमान 31,000 फीट की ऊंचाई पर था।
सूत्रों ने बताया, ‘1.40 बजे मुंबई एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने एतिहाद फ्लाइट को कहा कि वह 33,000 फीट की ऊंचाई पर जाए। जिसके बाद विमान लगभग उल्टी दिशा से आ रहे एयर फ्रांस की फ्लाइट के सामने आ गया। दोनों विमान एक-दूसरे से केवल तीन नॉटिकल मील की दूरी पर थे यानी केवल कुछ सेकेंड की दूरी पर।’
दोनों विमान के ट्रैफिक कोलिजन अवाइंडेंस सिस्टम्स (टीसीएएस) उपकरण चालू हो गए। जिसके बाद पायलटों ने विमान को टकराने से बचा लिया। एटीसी के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कहा, ‘ऐसा क्यों हुआ, इस मामले की जांच की जा रही है। एटीसी को रोस्टर (ड्यूटी) से हटा दिया गया है। पाकिस्तान ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर रखा है जिसकी वजह से मुंबई में काफी ज्यादा एयर ट्रैफिक है।’
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नागर विमानन महानिदेशालय ने भी खबर की पुष्टि की और इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। पाकिस्तान लगातार अपने हवाई क्षेत्र को खोलने से इनकार कर रहा है। अपना हवाई क्षेत्र खोलने की तारीख उसने सोमवार तय की है लेकिन किसी को नहीं पता कि ऐसा कब होगा।
लंबे समय से हवाई क्षेत्र बंद होने की वजह से दोनों एयरलाइंस और मुंबई एटीसी पर दबाव बढ़ रहा है क्योंकि उसे सभी डायवर्ट किए हुए ट्रैफिक को संभालना पड़ रहा है। दक्षिण और दक्षिणपूर्व के बीच जाने वाले विमानों को ज्यादा लंबा रूट लेना पड़ रहा है।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7
