Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / मोदी के गढ़ में प्रियंका-राहुल की ललकार, रैली में भीड़ देख पीएम मोदी के चहरे से उड़ी हवाइयां

मोदी के गढ़ में प्रियंका-राहुल की ललकार, रैली में भीड़ देख पीएम मोदी के चहरे से उड़ी हवाइयां


कल गुजरात की राजधानी गांधीनगर में कांग्रेस की महारैली थी। इस रैली की मुख्य बात यह थी कि कांग्रेस महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी ने पहली बार अपना भाषण दिया।

उनका भाषण कैसा था वो तो जनता आने वाले समय में तय करेंगी लेकिन इस महारैली को लेकर अगर किसी की चिंता बढ़ी तो वो थे पीएम मोदी। रैली में जबरदस्त भीड़ थी जिसे लेकर कांग्रेस के चेहरे तो खिल गए लेकिन पीएम मोदी के चेहरे से हवाइयां उड़ गयीं। वाकायदा पीएम ने इस रैली को लेकर एक लंबा चौड़ा ब्लॉग भी लिख डाला और कांग्रेस पर पीएम ने जमकर हमला बोला
खैर जो भी हो। कांग्रेस की रैली में इतनी भीड़ भाजपा के लिए चिंता का विषय जरूर बन सकती है।
कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को महासचिव भी शायद इसीलिये बनाया है ताकि प्रियंका के नाम पर भीड़ आ सके।

वहीं गांधीनगर में कांग्रेस की रैली के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने विरोधियों को निशाने पर लिया। भाजपा का नाम लिए बिना उन्होंने पार्टी पर तीखे तंज कसे। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि देश को बचाना आपके हाथ में है। आने वाले समय में सही फैसला लीजिए। हमें मिलकर देश को बचाना होगा।

प्रियंका ने कहा- इस देश की फितरत है…नफरत की हवाएं प्रेम और करुणा में बदलेंगी, ये आवाज यहां से उठाइए। आने वाले दिनों में सही फैसले लीजिए, ये आपका देश है, आपने बनाया है, किसानों ने बनाया है, बहनों ने बनाया है, नौजवानों ने इसे बनाया है। देश की हिफाजत सिर्फ आप लोग कर सकते हैं। अपनी जिम्मेदारी को समझिए। ये आजादी की लड़ाई से कम नहीं है। हमारी प्रतिभा खत्म की जा रही है।

प्रियंका गांधी ने कहा, हमारे संस्थान बर्बाद किए जा रहे हैं। जहां भी आप देखें, नफरत फैलाई जा रही है। हमें मिलकर देश को बचाना होगा। इसके लिए काम करें और एक साथ आगे बढ़ें।

उन्होंने कहा- आज जो कुछ देश में हो रहा है उससे दुख होता है। मैं दिल से कहना चाहती हूं कि इससे बड़ी कोई देशभक्ति नहीं है कि आप जागरूक बनें। आपकी जागरुकता एक हथियार है। आपको सोचना है कि यह चुनाव है और अपना भविष्य चुनने जा रहे हैं। चुनाव में फिजूल के मुद्दे नहीं उठने चाहिए. जरूरी मुद्दे किसान, नौकरी, महिला सुरक्षा हैं। ये चुनावी मुद्दा है। जो आपके सामने बड़ी- बड़ी बातें और वादे करते हैं, उनसे पूछिए कि हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का जो वादा कहां गया।

रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी भाजपा और केंद्र सरकार पर हमला बोला। राहुल ने कहा- देश के किसान परेशान हैं। कुछ लोग देश कमजोर कर रहे हैं। 2014 में इन्होंने (नरेंद्र मोदी) ने कहा था कि मुझे प्रधानमंत्री नहीं देश का चौकीदार बनाइए। नरेंद्र मोदी देश को ये नहीं बताते कि वायुसेना की जेब से 30 हजार करोड़ रुपये चोरी करके अनिल अंबानी की जेब में डाला है।

यूपीए के समय मनमोहन सिंह जी और एंटनी जी ने एक राफेल के लिए 526 करोड़ रुपये दिए थे। मनमोहन जी ने कहा था कि जिसने मिराज विमान बनाया उसे राफेल का कांट्रैक्ट मिलेगा। कांट्रैक्ट उसे मिले जिसने कभी हवाई जहाज नहीं बनाया। उन्हें एक कागज दे दो तो उसका हवाई जहाज भी नहीं बना पाएंगे। उनपर बैंक का 45 हजार करोड़ रुपये का कर्जा है।

फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा था कि पीएम मोदी ने मुझसे कहा कि कांट्रैक्ट अनिल अंबानी को दीजिए। एक विमान 526 नहीं 1600 करोड़ रुपये का दीजिए। रात के दो बजे नरेंद्र मोदी ने सीबीआई के डायरेक्टर को निकाल दिया। क्योंकि वह राफेल पर कार्रवाई करने जा रहे थे।

************

ख़बर 24 एक्सप्रेस


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

भीम जयंतीत गोंधळ; अतिक्रमण वादातून महिलेला मारहाण, कुटुंबाला जीवे मारण्याच्या धमक्या

भीम जयंतीत गोंधळ; अतिक्रमण वादातून महिलेला मारहाण, कुटुंबाला जीवे मारण्याच्या धमक्या

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading