विकास बनसोड
नागपुर – शहर में अव्यवस्थाओं को लेकर प्रणीत महिला सेना मनसे शहर अध्यक्ष मनीषा पापडकर के नैतृत्व में महानगर पालिका पर हल्ला बोल मोर्चा। दिनाक 17 जनवरी मंगलवार सुबह 12:30 बजे निकाला गया मनसे महिला पदाधिकारी सदस्यों एव पीड़ित महिला नागरिकों के साथ सभी ने महानगर पालिका का नागपुर के सभी नगरसेवक, आयुक्तों, संबन्धित सभी अधिकारियों, महानगर पालिका नागपुर के विरोध में नारे लगाए, और घेराव किया। महापौर की अव्यस्तता के चलते महापौर के नाम निवेदन को श्री नितिन खरे मुख्य (लिपिक) महानगर पालिका कार्यालय ने स्वीकार किया। मनसे महिला सेना की प्रमुख मांगों में विशेषतर शहर में सभी महिला शौचालय बंद पड़े उसे तत्काल प्रभाव से शुरू करे, शहर के सभी शौचालय में पानी की पर्याप्त व्यवस्था हो। बजली, साफ, सफाई का विशेष ध्यान एव सुरक्षा कर्मी,सीसीटीवी तत्काल लगवाए ।
महापौर कार्यालयालय से शिष्ट मंडल मिला, और जनता की सारी समस्याये एकएक कर विस्तारपूर्वक बताई ।नागपुर महापौर वहां मौजूद नहीथी उन्हें सम्पर्क किया गया और उन्होंने मनीषा पापडकर मनसे अध्यक्ष की सारी बातों को बड़े ध्यान से सुना समझा और महापौर ने 2 दिन में तत्काल प्रभाव से आवेदन नानुसार सारे विषयो को जायज बताकर कहते हुए इसपर महानगर पालिका की औरसे यथा योग्य हर संभव प्रयत्न कर सभी मांगो को पूरा करने का भी आश्वासन भी जल्द से जल्द पूरा करने दिया। प्रणीत मनसे सेना शहर प्रमुख सौ. मनीषा पापडकर को महापौर श्रीमती नंदा जिचकार ने आश्वासन दिया।
मनीषा पापडकर ने आवेदन देते कहा कि अगर एक हफ्ते तक जनता को न्याय नही मिला तो मनसे फिरसे अपने स्टाइल में उग्र आंदोलन करेंगी और एक हप्ते के बाद फिरसे उग्र आंदोलन कर इसी महापौर कार्यालय के मुख्य द्वार पर चुडिया,जूते, चप्पलो की माला प्रणीतमहिला सेना महाराट्र नवनिर्माण सेना की और से टाँगेंगे और महापौर ,और सभी अधिकारियों को महानगर पालिका में अंदर भी घुसने नही देंगे।
इस हल्ला बोल आंदोलन में नागपुर शहर अध्य्क्ष मनीषा पापडकर ,सौ कल्पना चौहान उपशहर अध्यक्ष, घनश्याम निखाड़े सचिव शहर मनसे ज्योति चौधरी,संगीता सव्वालाखे,नान्हेताई चौधरी,रेखा चौधरी,विजया सव्वालाखे,पिंकी गांवढे,कांता कुमरे ,उषा नागपुरकर इनके साथ सेकड़ो पदादिकारि ,कार्यकर्ता मोर्चे में शामिल थे।
Report : Vikas Banaod
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7


