Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Andhra Pradesh / उड़ीसा और आंध्रप्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, मछुआरों को तट से दूर रहने की सलाह

उड़ीसा और आंध्रप्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, मछुआरों को तट से दूर रहने की सलाह

“उड़ीसा और आंध्रप्रदेश में तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है, इसका कारण है चक्रवाती तूफान ‘पथाई’, जो आंध्रप्रदेश के तटों से टकराने वाला है।”

बता दें कि आज यानि 17 दिसंबर सोमवार को ओडिशा के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान पथाई आज आंध्रप्रदेश के तटों से टकरा सकता है जिसके कारण लोगों को भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है। यह अलर्ट कल जारी किया गया था।

यहां मौसम विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि रविवार को राज्य के कई हिस्सों गजपति, गंजम, रायगढ़ा और कालाहांडी में आसमान में घने बादल छाये रहे, जबकि चक्रवात के प्रभाव से वहां भारी बारिश होने का अनुमान है।

इसके अनुसार रायगढ़ा, कोरापुट, मलकानगिरि, नबरंगपुर, कालाहांडी, कंधमाल, नौपदा, बारागढ़, बालनगीर, झारसुगुड़ा और संबलपुर जिलों में सोमवार को जबरदस्त बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात के गंभीर तूफान में बदलने की आशंका है और यह उत्तर उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर मुड़़ जायेगा तथा सोमवार दोपहर तक ओंगोल एवं काकीनाड़ा के बीच आंध्र प्रदेश के तट से टकरायेगा।

मौसम विभाग ने 18 दिसंबर तक ओडिशा में कहीं हल्की से मध्यम बारिश एवं कई जगहों पर, मुख्यत: दक्षिण ओडिशा के जिलों में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जतायी है। इसके अनुसार ओडिशा तट में मछुआरों के लिये कोई आम चेतावनी जारी नहीं की गयी। बहरहाल, उन्हें सोमवार तक पश्चिम मध्य एवं दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी से सटे गहरे समुद्री इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी गयी है।

ओडिशा सरकार ने जिलाधीशों को पहले ही इस बेमौसम बरसात से धान के खेतों को बचाने के लिये जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe