
लगभग 5 सालों से जीत का सूखा देखने वाली कांग्रेस, तीन राज्यों में मिली जीत के साथ मानों जान सी आ गयी। कल यानि 17 दिसंबर को तीनों राज्य मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों का सपथ ग्रहण समारोह है और इस समारोह को खास बनाने के लिए कांग्रेस की तरफ से सपथ ग्रहण के अलग-अलग समय तय किये गए हैं। ताकि गैर भाजपाई पार्टियों की एकता को दिखाया जा सके, जिससे सरकार को विपक्ष की ताकत का एहसास हो।
बता दें कि राजस्थान में सुबह 10 बजे अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश में कमलनाथ दोपहर 1:30 बजे और छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल शाम 5 बजे कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।
सूत्रों की मानें तो इन तीनों मुख्य मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के कार्यक्रम का समय ऐसा रखा गया है ताकि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सहित वरिष्ठ नेताओं और 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के खिलाफ महागठबंधन में शामिल होने वाले विपक्षी दलों के प्रमुख नेता आसानी से पहुंच सकें।
राजस्थान में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार सुबह 10 बजे जयपुर में अल्बर्ट हॉल पर होगा। राज्यपाल कल्याण सिंह, अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री और सचिन पायलट को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। गहलोत तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले 2 बार सपढ ग्रहण समारोह का आयोजन राजभवन में हुआ था लेकिन इस बार भाजपा की तरह शपथ ग्रहण समारोह बड़े रूप में आयोजित किया जा रहा है।
समारोह में राहुल गांधी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, बसपा प्रमुख मायावती, लोकतांत्रिक जनता दल के शरद यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, नेशनल कांफ्रेंस के फारूख अब्दुल्ला सहित विभिन्न पार्टियों के प्रमुख नेता भी शामिल होंगे। इनके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह व एचडी देवगौड़ा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी उपस्थित रह सकते हैं।
मध्यप्रदेश में कमलनाथ कल ही मुख्यमंत्री पद की सपढ लेंगे राज्यपाल आनंदी बेन पटेल राजधानी भोपाल में भेल के जंबूरी मैदान पर दोपहर 1:30 बजे आयोजित होने वाले समारोह में मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। कांग्रेस एक लंबे अरसे के बाद मध्यप्रदेश की सत्ता में वापसी कर रही है, यही वजह है कि इस आयोजन को भव्य रूप दिया गया है।
जानकारी के अनुसार कमलनाथ अकेले ही शपथ लेंगे। मंत्रियों की शपथ संभवतया 21 दिसंबर को होगी। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह व एचडी देवगौड़ा, कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने आने की स्वीकृति दे दी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू सहित यूपीए के घटक दलों के नेताओं व देश के उद्योगपतियों के भी आने की संभावना है।
वहीं छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल बतौर मुख्यमंत्री पद की सपथ लेंगे और यह आयोजन भी भव्य होगा और पूरे विपक्ष की एकजुटता यहां पर भी देखने को मिल सकती है। आयोजन का आरंभ शाम 5 बजे से होगा।
राजस्थान से जगदीश जी तेली की रिपोर्ट
मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ से अब्दुल वसीम अंसारी की रिपोर्ट
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7