Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / किसके इशारे पर हो रही है सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा की जासूसी? 4 संदिग्ध आलोक वर्मा के घर के बाहर से पकड़े

किसके इशारे पर हो रही है सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा की जासूसी? 4 संदिग्ध आलोक वर्मा के घर के बाहर से पकड़े

 

 

 

 

 

सीबीआई में जिस तरह की उठक पठक चल रही है वो अभी शांत होने का नाम नहीं ले रही है। रोजाना कोई न कोई नया मामला सामने आ रहा है। कल 24 अक्टूबर को सीबीआई से जुड़े 12 अधिकारियों के तबादले कर दिए गए थे। वहीं राकेश अस्थाना मामले की जांच में जुटे डीएसपी का अंडमान निकोबार तबादला कर दिया।

 

 

आज सुबह 7 बजे सीबीआई के निदेशक आलोक वर्मा के घर के बाहर चार संदिग्ध दिखे, जिन्हें उनके सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया और दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया। दिल्ली पुलिस सभी संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
बता दें कि आलोक वर्मा को कल ही छुट्टी पर भेजा गया था। रिपोर्ट्स की माने तो चारों संदिग्धों के नाम धीरज कुमार, अजय कुमार, विनीत कुमार और प्रशांत कुमार है। सभी ने खुद को आईबी का अधिकारी बता रहे हैं। उनका कहना है कि वो रूटीन जांच पर थे। क्योंकि आलोक वर्मा के आवास के पास ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आवास है और वहीं पर सीबीआई का भी दफ्तर है।

बताया जा रहा है कि आलोक वर्मा के घर के बाहर जो संदिग्ध दिखे उन्हें उनके पीएसओ ने पकड़ा है। शक है कि सभी संदिग्ध वर्मा पर नजर रख रहे थे। सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा और विशेष निदेशक राकेश अस्थाना दोनों को बुधवार को छुट्टी पर भेजा गया है।

 

चारों संदिग्धों ने अपने पुलिस को अपने बारे में जानकारी भी दी और पहचान पत्र भी दिखाए। इनमें से धीरज का कहना है कि वह जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर है, अजय का कहना है कि वह जूनियर इंटेलिजेंस ब्यूरो है, प्रशांत का कहना है कि इंटेलिजेंस ब्यूरो में असिस्टेंट कॉन्टिएंट ऑफिसर है और विनीत का कहना है कि वह इंटेलिजेंस ब्यूरो में असिस्टेंट कॉन्टिएंट ऑफिसर है।

आलोक वर्मा की जगह सीबीआई के संयुक्त निदेशक एम. नागेश्वर राव को एजेंसी का अंतरिम निदेशक नियुक्त किया गया। उन्होंने अपना कार्यभार भी संभाल लिया है। हालांकि वर्मा ने इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई और कोर्ट भी इसपर सुनवाई करने के लिए तैयार हो गया है।

ये है पूरा मामला

दरअसल, सीबीआई ने अपने ही विशेष निदेशक (डायरेक्टर) राकेश अस्थाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उनपर एक कारोबारी सतीष बाबू सना से रिश्वत लेने का आरोप है। यह मामला मीट कारोबारी मोइन कुरैशी से जुड़ा हुआ है।

वहीं, अस्थाना ने भी पलटवार करते हुए सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। बता दें कि सीबीआई के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब दो शीर्ष अधिकारी ही एक-दूसरे के खिलाफ रिश्वत लेने का आरोप लगा रहे हैं।

इस मामले में एजेंसी ने सीबीआई के डीएसपी देवेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। डीएसपी देवेंद्र कुमार को राकेश अस्थाना का चहेता अधिकारी माना जाता है। सीबीआई ने उनके घर पर छापा मारकर 8 मोबाइल फोन और 1 आईपैड जब्त किया है। साथ ही मोइन कुरैशी मामले से जुड़े कुछ दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading