पटना : अगर फिल्म ‘बाहुबली’ में अभिनेता प्रभास का रोल कोई नेता निभाएगा तो? शायद यह आपको मजाक लगे। लेकिन बिहार में आजकल एक पोस्टर ट्रेंड कर रहा है। पोस्टर में बाहुबली है, कट्टप्पा है, और साथ में विलेन भल्लाल देव भी है।
लेकिन जो करेक्टर फ़िल्म में थे वो नहीं बल्कि बाहुबली के रूप में जहानाबाद सांसद डॉ. अरुण कुमार हैं, कट्टप्पा के रूप में एनडीए में राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा हैं और भल्लाल देव के रूप में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं।
पोस्टर को देखकर आप भी चकित हो जाएंगे। यह पोस्टर आजकल बिहार में काफी ट्रेंड कर रहा है।
डॉ. अरुण कुमार बिहार के जहानाबाद से सांसद हैं। बिहार के लोग डॉ. अरुण कुमार को काफी मानते हैं। उन्हें पसंद भी करते हैं। डॉ. अरुण कुमार उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से सांसद हैं लेकिन आपसी मनमुटाव के कारण दोनों की राह अलग हो गयी।
डॉ० अरुण कुमार बिहारवासियों के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं। वे पेशे से शिक्षक रहे हैं और अपने संसदीय क्षेत्र में ऐसे असंख्य कार्य किये हैं जो बेहद काबिले तारीफ हैं।
डॉ० अरुण कुमार सांसद ही नहीं बल्कि एक बड़े समाजसेवी के तौर पर भी देखे जाते हैं। लोगों की आम समस्याओं को अपनी परेशानी समझने वाले अरुण कुमार जैसे बहुत कम नेता देखने को मिलते हैं। इसीलिए बिहार के लोग उन्हें बड़े ही सम्मान की नज़रों से देखते हैं।
बिहार की समस्याओं को लेकर उनसे व्यथित होकर वे कई बार सड़कों पर उतरे और सरकार को अव्यवस्थाओं के लिए चेताया। जिसकी वजह से प्रदेश सरकार कई बार बैकफुट पर आई और अपने ही फैसलों को पलटा।
डॉ. अरुण कुमार “बिहार बचाओ” के नाम से इसी 28 अक्टूबर को गांधी मैदान में एक रैली भी कर रहे हैं। इस रैली में हज़ारों लोगों के जुटने का अनुमान लगाया जा रहा है। उनके कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर रहे हैं। साथ ही कुछ समाजिक संस्थायें भी उनकी रैली को सफल बनाने की मुहिम में जुटी हुई हैं। इनमें प्रमुख संस्था “सरोवर सेवा आश्रम” के कार्यकर्ता भी जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं।
बता दें कि “सरोवर सेवा आश्रम” नाम की संस्था बिहार के लोगों के काफी सोशल कार्य करती है।
यही वजह है कि बिहार के लोग डॉ. अरुण कुमार को बाहुबली के रूप में देख रहे हैं।
सांसद अरुण कुमार के इस पोस्टर को लोग काफी पंसद कर रहे हैं। और सोशल मीडिया पर इसे शेयर कर रहे हैं।
*****
खबर 24 एक्सप्रेस, बिहार
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7

