Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bihar / बिहार में गुंडाराज: लड़कियों के हॉस्टल में घुसकर गुंडों ने की छात्राओं से छेड़छाड़ और मारपीट, लड़कियों को आईं गंभीर चोटें

बिहार में गुंडाराज: लड़कियों के हॉस्टल में घुसकर गुंडों ने की छात्राओं से छेड़छाड़ और मारपीट, लड़कियों को आईं गंभीर चोटें

 

 

 

 

 

बिहार में गुंडों के हौसलें किस कदर बुलंद हैं यह आये दिन सुनने के मिलता रहता है। ऐसा लग रहा है जैसे बिहार में गुंडाराज व्याप्त है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है इतना ही नहीं गुंडे आये दिन सरेआम अपनी गुंडागर्दी का नमूना पेश करते रहते हैं और बिहार के सीएम गुंडागर्दी को रोकने में बिल्कुल भी सक्षम नज़र नहीं आ रहे हैं।

बिहार में गुंडों का आतंक इस कदर छाया है कि बेटियों की तो जान पर बन आयी है। मामला है सुपौल के त्रिवेणीगंज का है। जहां कस्तूरबा गांधी गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर गुंडागर्दी की है। हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं को बुरे तरीके से मारा-पीटा गया है। इस दौरान घायल 34 छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद सुपौल के त्रिवेणीगंज के कस्तूरबा गांधी गर्ल्स स्कूल में भय का माहौल है। घटना के बाद देर रात सुपौल की सांसद रंजीत रंजन घायल छात्राओं से मिलने अस्पताल पहुंचीं। बताया जाता है कि गुंडे त्रिवेणीगंज के कस्तूरबा गांधी गर्ल्स स्कूल में आतंकियों की तरह घुस गए थे।

दरअसल, मामला यह था कि गांव के बदमाश लड़के कस्तूरबा गांधी गर्ल्स स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों के बारे में दीवारों पर आपत्तिजनक शब्द लिखा करते थे। इस कारण लड़कियां परेशान थीं। परेशान लड़कियों ने इस बात की स्कूल प्रबंधन से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई । तभी किसी लड़की ने दीवार पर गंदा लिखते हुए गांव के एक लड़के को देखा और उसके बाद फटकार लगाई। इसके बाद गांव के बदमाश लड़के गिरोहबंद हो गए। बीस से अधिक की संख्या में जमा हुए लाठी-डंडे लेकर सीधे स्कूल पर धावा बोल दिया। लड़कियां हॉस्टल में थीं।

तोड़फोड़ करते सभी बदमाश हॉस्टल में घुस गए और बिना कुछ समझे बेरहमी के साथ लड़कियों पर टूट पडे़। गुंडों की पिटाई से तीन दर्जन से अधिक छात्राएं घायल हो गईं। कई छात्राओं के शरीर से खून निकल रहा था। इसके बाद एम्बुलेंस बुलाकर सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। देर रात को सूचना मिलने पर सुपौल की सांसद रंजीत रंजन अस्पताल पहुंची और घायल छात्राओं से मिलीं। प्रशासन को तुरंत हमलावर छात्रों की पहचान करने और गिरफ्तारी के लिए कहा गया है।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe