Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / 5 राज्यों में बज गया चुनावी बिगुल, देखें कहाँ और कब होना है मतदान और कब आएगा रिजल्ट? पढ़ें खबर 24 एक्सप्रेस पर पूरी रिपोर्ट

5 राज्यों में बज गया चुनावी बिगुल, देखें कहाँ और कब होना है मतदान और कब आएगा रिजल्ट? पढ़ें खबर 24 एक्सप्रेस पर पूरी रिपोर्ट

 

 

 

 

 

आज हंगामें के बाद आखिरकार चुनाव आयोग ने 5 राज्यों में तारीखों का ऐलान कर ही दिया। माना जा रहा था कि चुनाव आयोग सुबह में प्रेस कॉन्फ्रेंस के सर्च तारिखों का ऐलान कर देगा लेकिन ऐसा नही हुआ जिसको विपक्ष ने मुद्दा बना लिया।

 

 

विपक्ष ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग पीएम मोदी के इशारे पर काम कर रहा है।

लेकिन अब चुनाव आयोग ने सारी अटकलों को खारिज़ करते हुए आखिरकार चुनावों की तारीखों का ऐलान कर ही दिया।
चुनाव आयोग ने शनिवार को पांच राज्यों (मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना) में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया है। बता दें कि मध्य प्रदेश में कुल 231 सीटों पर चुनाव होगा, जबकि राजस्थान में 200 सीटों पर, छत्तीसगढ़ में 91 सीटों पर, मिजोरम में 40 सीटों पर और तेलंगाना में कुल 119 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने हैं। इन पांचों राज्यों में से तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में इस वक्त भाजपा की सरकार है। लिहाजा कांग्रेस के लिए इन राज्यों में चुनाव जीतना किसी चुनौती से कम नहीं होगा।

पांच राज्यों में चुनाव तारीखों का एलान

मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मिजोरम में चुनाव
पांचों राज्यों में अब से चुनाव आचार संहिता लागू हो गयी है।

छत्तीसगढ़ में पहले फेज में 12 नवंबर को चुनाव होगा।
छत्तीसगढ़ में ही दूसरे फेज में 20 नवंबर को मतदान होगा।
मध्यप्रदेश और मिजोरम में 28 नवंबर को मतदान होगा।
राजस्थान और तेलंगाना में 7 दिसंबर को मतदान होना है।
इन सब राज्यों में हुए चुनावों को मतगणना11 दिसंबर को होगी।

 

  1. बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव के ऐलान की प्रेस कॉन्फ्रेंस का समय बदलने पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं। बता दें कि पहले चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस 12:30 बजे होनी थी, लेकिन बाद में इसका समय बदलकर 3 बजे कर दिया गया। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया है कि अजमेर में पीएम मोदी की रैली की वजह से चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के समय में बदलाव किया है। सुरजेवाला ने चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर सवाल उठाए हैं।

 

 

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ सरकार का कार्यकाल जनवरी में खत्म हो रहा है। वहीं मिजोरम सरकार का कार्यकाल 15 दिसंबर को समाप्त होगा। चुनाव आयोग ने कहा कि 15 दिसंबर तक चुनावी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। चुनाव के लिए वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा, जबकि हर बूथ पर सुरक्षाबलों की तैनाती होगी। वहीं पांचों राज्यों में आचार संहिता लागू कर दी गई है।

चुनाव आयोग ने कहा कि उम्मीदवार अधिकतम 28 लाख रुपये ही खर्च कर सकेंगे। वोटिंग के लिए सबसे नयी मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं मिजोरम में खर्च की सीमा 20 लाख तय की गई है। छत्तीसगढ़ नक्सल प्रभावित इलाकों में पहले चरण में ही चुनाव कराये जाएंगे। यहां पहले चरण के लिए 12 नवंबर को वोटिंग होगी। 2 नवंबर तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं और 3 नवंबर तक नामांकन वापस ले सकते हैं।

दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी। वहीं मध्यप्रदेश और मिजोरम में 28 नवंबर को मतदान किया जाएगा। इन दोनों राज्यों में एक ही चरण में चुनाव संपन्न कर लिए जाएंगे। राजस्थान और तेलंगाना में मतदान 7 दिसंबर को होगा। पांचों राज्यों के चुनावी नतीजे 11 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

वहीं चुनाव आयोग ने कर्नाटक की तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों की तारीखों का भी एलान कर दिया है। यहां तीनों सीटों शिमोगा, बेल्लारी और मंड्या में तीन नवंबर को चुनाव होंगे।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

NEET Paper Leak: बढ़ते दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

NEET Paper Leak: बढ़ते दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading