Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / अंगों के फड़कने से क्या पड़ता है जीवन पर प्रभाव, श्री सत्यसाहिब स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज बता रहें हैं शुभ अशुभ लाभ

अंगों के फड़कने से क्या पड़ता है जीवन पर प्रभाव, श्री सत्यसाहिब स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज बता रहें हैं शुभ अशुभ लाभ

“कई बार शरीर के विभिन्न अंगों का फड़नका जीवन पर बहुत बड़ा प्रभाव डालता है। श्री सत्यसाहिब स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज विस्तारपूर्वक इनके बारे में बता रहे हैं कि अंगों के फड़कने से जीवन और क्या प्रभाव पड़ता है?”

अंगों के फड़कने के संबंध में एक विचारणीय बिंदू सामने आता है कि आज के इस आधुनिक युग में क्या आप पुरानी बातों को महत्व देंगे? लेकिन कुक्ज ऐसी चीजें होती हैं जो सत्य होती हैं और जिनको नकार नहीं सकते। यह तो अपनी-अपनी सोच पर निर्भर करता है किंतु यदि छोटी-छोटी बातों और पुरानी मान्यताओं तथा परम्पराओं की गहराई में जाकर उनका अध्ययन करके समझा जाए तो कहीं न कहीं वैज्ञानिक तथ्य भी प्राप्त हो जाएंगे।

अंगों के फड़कने से मिलते हैं भविष्य के संकेत, ये हैं शुभ-अशुभ विचार, इनको विस्तार स्व बता रहे हैं श्री सत्यसाहिब स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज

मनुष्य के शरीर के किसी भी अंगों का अचानक से कुछ देर तक लगातार या रुक रुक का फड़कना भविष्‍य में होने वाली घटनाओं की ओर इशारा करता है।अब ये घटनाएं उसके लिए शुभ और अशुभ दोनों हो सकती हैं।स्त्री और पुरुष का शरीर अलग अलग होने से दोनों के अंग के फड़कने का अर्थ भी अलग अलग होता है।स्त्री का सीधा भाग और पुरुष का उल्टा भाग शुभ माना जाता है,और शरीर के ऊपरी भाग की फड़कन और छाती से नीचे पैरों तक की फड़कन का भी अर्थ अलग अलग होता है।यो कुछ अंगों का फड़कना कार्य और धन वृद्धि की ओर भी इशारा करता है, तो कुछ अंगों के फड़कने से परिवारिक,सामाजिक और मैत्रिक और आर्थिक नुकसान भी हो सकता है,यहां कुछ् अंगों का संछिप्त में फड़कने के प्रभावों के विषय में बता रहा हूँ की…

1-बाईं आंख का फड़कना:-

बाईं आंख की ऊपरी पलक का बाहर की और से फड़कना आपके गुप्त शत्रु गुप्त रूप से आपके प्रति गुप्त दुश्‍मनी को बढ़ाता और हानि दे रहा है। नीचे की पलक बाहर की और से फड़कती है, तो किसी से बेवजह बहस हो सकती है।और यात्रा में बाँधा आती है। बाईं आंख यदि नाक की ओर फड़के तो अचानक प्रिय व्यक्ति या मित्र से मुलाकात हो या अचानक अप्राप्त वस्तु या धन की प्राप्ति का फल शुभ होता है। और ऐसा शुभ समाचार मिल सकता है।

2-दाईं आंख फड़के तो:-

पुरुषों की दाईं आंख फड़कना शुभ होता है, लेकिन महिलाओं की दाईं आंख फड़कना अच्‍छा नहीं माना जाता। दोनों आंख एक साथ फड़के, चाहे स्‍त्री हो या पुरुष तो यह शीघ्र मिलने वाली सफलता और आपके प्रति लोगों व् मित्रों के द्धारा प्रसंशा होनी और कोई नवीन विचार की उत्पत्ति होने से कार्य आदि में भविष्य लाभ का संकेत है। वहीं महिलाओं की यदि केवल बाईं आंख फड़कती हो तो यह उनकी भी शीघ्र ही किसी रुके कार्य या धन या नवीन योजना व् कार्य से शुभ लाभ की प्राप्ति होना माना जाता है।

3-गला फड़के तो:-

यदि किसी पुरुष का गला फड़कता है। तो उसे उसके द्धारा किसी की प्रसंशा करने से बड़ाई और बधाई की प्राप्ति होना और कोई ऐसे ही कारण से पुरुषकार की प्राप्ति होने का भविष्य संकेत है। और किसी अचानक कारणों से बनी यात्रा या होटल में पार्टी में जाने से या घर में स्‍वादिष्‍ट और मनपसंद भोजन प्राप्‍त होता है और यदि किसी महिला का गला फड़के तो उसे पुरुषकार स्वरूप किसी प्रिय आभूषणों की प्राप्ति हो सकती है।

4-सिर का फड़कना:-

सिर के बाईं ओर फड़कन हो, तो इसे आपके पूर्व पड़े या शीघ्र ही किसी काम आदि की पुनः उन्नतिकारक रूप में प्रारम्भ होने का बहुत ही शुभ माना गया है। आप अपने मित्रों या परिवारजनों के साथ किसी मनपसंद जगह पर घूमने का योजना बना आनन्द उठा सकते हैं। सिर का दाईं ओर फड़कना भी आपकी नवीन स्थान पर पद-प्रतिष्ठा सहित उन्नति और कार्य में प्रमोशन को लेकर अच्‍छा माना जाता है। आपको फंसा धन,रुका हुआ सम्‍मान या फिर टलती आ रही पदोन्‍नति मिल सकती है। सिर का पिछला हिस्‍सा फड़कने पर आप सदूर की या अचानक कार्य सम्बंधित विदेश की लाभदायक यात्रा कर सकते हैं। अगर आपका पूरा ही सिर फड़क रहा है, तो यह अनेकों प्रकार की रुक रुक कर शुभ कार्य आदि की उन्नति के समाचार की प्राप्ति की सबसे शुभ स्थिति है। आपको ऐसे में थोड़ा परेशानी बन सकती है और धन की प्राप्ति होगी उसमें हिस्सेदारी बट सकती है और वर्षों से चल रहे क़ानूनी विवाद व् मुकदमे में विजय हो सकती है।

5-आपकी मूंछ फड़के तो:-

अगर आपकी मूंछ का दायां हिस्‍सा फड़कता है, तो इसे सम्मान प्राप्ति को लेकर शुभ समझना चाहिए और यदि बाईं ओर से मूंछ फड़के तो किसी से या प्रेम सम्बन्ध में या मित्रता और आपकी इमेज को लेकर किसी परिचित की गलत अफवाह के चलते लड़ाई-झगड़ा हो सकता है।

6- अगर आपका तालू फड़के तो:-

अगर आपके तालू में फड़कन है तो यह धार्मिक उन्नति के साथ इष्ट या मंत्र सिद्धि में उच्चता की प्राप्ति और भौतिक क्षेत्र में आर्थिक लाभ का शुभ संकेत है।

7-कंधे में फड़कन हो तो:-

अगर आपका दांया कंधा फड़क रहा है, तो आपको भाई और परम् मित्र या किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति या रिश्तेदारी के माध्यम से चल रही समस्या में बड़ी राहत के साथ धन व् सम्‍मान प्राप्‍त हो सकता है। वहीं बाएं कंधे के फड़कने पर ब्लड प्रेशर से कष्ट और किसी नजदीकी व्यक्ति या रिश्तेदार को बड़ा कष्ट की सुचना व् अपने यात्रा में चोरी या विध्न कष्ट होने की सम्भावना है।

8-घुटना फड़का तो:-

अगर आपके दाएं घुटने में फड़कन है, तो आपको किसी कीमती वस्तु या भूमि सम्बंधित विषय में लाभ और स्त्री को किसी भी कारण से सोने के आभूषण की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आपके बाएं घुटने के फड़कने पर आपके किसी रुके हुए कार्य या रुके रिश्ते या मकान की पुनः आरम्भ होने का या मुकदमे के विजय के साथ पूरा होने की संभावना बढ़ जाती है।

हाथ में फड़कन हो तो:-
उलटे हाथ में गुप्त शत्रु से हानि और कोई पूर्व का विवाद के पुनः उभरने का संकेत है या पूर्व व्यक्ति का मिलन होने से ये समस्या भी सुलझ जायेगी।और सीधे हाथ में फड़कन हो तो, नवीन कार्य में बाँधा के बाद उसका समाधान निकलेगा।और खास मित्र से या प्रेम में की गयी अपेक्षा में आपको उपेक्षा मिलेगी।पर समस्या का समाधान किसी वर्तमान या अचानक मिले व्यक्ति के माध्यम से हो जायेगा।
लाभ व्रद्धि को उपाय:-बुरी फड़कन के समाधान को आप थोड़ा सा कैसा भी दूध और 7 बताशे या गुड़ की एक डली अपने उसी अंग से 7 बार उल्टा उतार या उतरवा कर कैसे भी रंग के कुत्ते को तभी खिला दे,तो हानि की मात्रा घट जाती है और लाभ के योग बनते है।ऐसा उसी अंग से 3 दिन उतार कर उपाय करें।अपने गुरु व् इष्ट का जप अधिक करें।

इस लेख को अधिक से अधिक अपने मित्रों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों को भेजें, पूण्य के भागीदार बनें।”

अगर आप अपने जीवन में कोई कमी महसूस कर रहे हैं घर में सुख-शांति नहीं मिल रही है? वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल मची हुई है? पढ़ाई में ध्यान नहीं लग रहा है? कोई आपके ऊपर तंत्र मंत्र कर रहा है? आपका परिवार खुश नहीं है? धन व्यर्थ के कार्यों में खर्च हो रहा है? घर में बीमारी का वास हो रहा है? पूजा पाठ में मन नहीं लग रहा है?
अगर आप इस तरह की कोई भी समस्या अपने जीवन में महसूस कर रहे हैं तो एक बार श्री सत्यसाहिब स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज के पास जाएं और आपकी समस्या क्षण भर में खत्म हो जाएगी।
माता पूर्णिमाँ देवी की चमत्कारी प्रतिमा या बीज मंत्र मंगाने के लिए, श्री सत्यसाहिब स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज से जुड़ने के लिए या किसी प्रकार की सलाह के लिए संपर्क करें +918923316611

ज्ञान लाभ के लिए श्री सत्यसाहिब स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज के यूटीयूब

https://www.youtube.com/channel/UCOKliI3Eh_7RF1LPpzg7ghA से तुरंत जुड़े

*****

श्री सत्यसाहिब स्वामी सत्येंद्र जी महाराज

जय सत्य ॐ सिद्धायै नमः


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

रायबरेली: पीएम आवास योजना 2.0 में 3439 लाभार्थियों को डीबीटी राशि, डीएम हर्षिता माथुर व विधायक अशोक कोरी ने किया सम्मान

रायबरेली: पीएम आवास योजना 2.0 में 3439 लाभार्थियों को डीबीटी राशि, डीएम हर्षिता माथुर व विधायक अशोक कोरी ने किया सम्मान

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading