Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / भारत ने पाकिस्तान को जमकर धोया या गिरा-गिराकर मारा? आज एशिया कप में आखिरकार ऐसा हुआ क्या?

भारत ने पाकिस्तान को जमकर धोया या गिरा-गिराकर मारा? आज एशिया कप में आखिरकार ऐसा हुआ क्या?

 

 

 

आज फिर से वो मौका था जब क्रिकेट के दो धुरंधर, और एक दूसरे के कट्टर दुश्मन भारत-पाकिस्तान आमने-सामने थे और मौका था एशिया कप का जो दुबई में खेला जा रहा है।

इस हाई वोल्टेज मुकाबले में दर्शकों ने भले भरपूर लुफ्त उठाया लेकिन पाकिस्तान इस तरह घुटने टेक देगा इसकी शायद ही किसी ने कल्पना की होगी।
मतलब आज जमकर पाकिस्तान में टीवी टूटे होंगे। आज पाकिस्तान ने अगर इस मैच में कुछ जीता तो था टॉस, टॉस जीतने के अलावा पाकिस्तान इस मैच में कुछ नहीं कर पाया।

पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, और देखते ही देखते पाकिस्तान की पूरी टीम ने भारतीय शेरों के आगे घुटने टेक दिए।

टीम इंडिया ने बुधवार को एशिया कप के पांचवें मुकाबले में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को हराकर अपने विजयी अभियान को बरकरार रखा है। ग्रुप-ए के तहत खेले गए इस हाईवोल्टेज मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 8 विकेट से करारी मात दी। अब दोनों टीमों के बीच अगला मुकाबला 23 सितंबर यानी रविवार को दुबई में खेला जाएगा।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने 43.1 ओवर में 162 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जिसके जवाब में टीम इंडिया ने 29 ओवर में 2 विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। दिनेश कार्तिक (31) और अंबाती रायुडू (31) रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं, टीम इंडिया की तरफ से भुवनेश्वर कुमार को मै ऑफ द मैच से नवाजा गया। कुमार ने 7 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट झटके।

 

पाकिस्तान द्वारा मिले 163 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच एक अच्छी साझेदारी होने ही जा रही थी कि शादाब खान ने टीम इंडिया को रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका दिया। शादाब ने रोहित को 14वें ओवर की पहली गेंद पर आउट किया। वह 39 गेंदों में 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। पहले विकेट के लिए रोहित ने धवन के साथ 86 रन की शानदार साझेदारी की।

इसके बाद फहीम अशरफ ने 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर टीम इंडिया के ‘गब्बर’ शिखर धवन को बाबर आजम के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। वह 54 गेंदों में 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 46 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से फहीम अशरफ और शादाब खान ने 1-1 विकेट हासिल किए।

बता दें कि दोनों ही टीमों का का एशिया कप में यह दूसरा मुकाबला है। एशिया कप के ओपनिंग मैच में दोनों ही टीमों ने हांगकांग को हराया था। पाकिस्तान ने हांगकांग के खिलाफ जहां 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। तो वहीं भारत ने रोमांचक मुकाबले में हांगकांग को 26 रन से हराया था।

 

****

Sports Desk : Khabar 24 Express

 

 

 


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

NEET Paper Leak: बढ़ते दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

NEET Paper Leak: बढ़ते दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading