अगर आप इस लेख को पढ़कर ऐसा सोच रहे हैं कि क्या वाकई ऐसा हो सकता है तो यकीन मानिए नाम से इंसान के व्यक्तित्व की पहचान की जा सकती है। नाम के पहले अक्षर से इंसान के व्यवहार के बारे में पता लगाया जा सकता है। और अगर फिर भी यकीन न आये तो श्री सत्यसाहिब स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज के इस आर्टिकल को पढ़िए।
तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप नहीं कहँगे कि नाम में क्या रखा है। नाम में बहुत कुछ रखा है। नाम ही तो पहचान है आपकी। नाम ही तो पहचान है आपके व्यक्तित्व की।
क्या आप जानते हैं, आपके नाम का पहला अक्षर आपके व्यक्तित्व के कई राज़ उजागर करता है? यह आपके सम्पूर्ण जीवन पर पड़ने वाले सभी क्षेत्रों में प्रभाव और स्वभाव, चरित्र, पसंद-नापसंद, आचार-व्यवहार आदि के बारे में बताता है। इसके अतिरिक्त यह आपके भविष्य कैसा होगा,उसकी ओर भी इशारा करता है। भारतीय वैदिक ज्योतिष के अनुसार हिन्दू धर्म में बच्चों के नाम का पहला अक्षर उसकी जन्म कुंडली में स्थिति ग्रहों व नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर रखा जाता है। इसमें माता-पिता द्वारा किसी ज्योतिषी या पंडित से शिशु के नामकरण के लिए सुझाव मांगा जाता है। इसलिए आप सभी आपने उस प्रचलित नाम के अनुसार भी अपना राशिफल देखते हैं।और अनेक व्यक्तियों के दो नाम भी होते है-1-घरेलू जीवन में उपयुक्त होने वाला नाम-जैसे-पप्पू,बंटी,गुड्डू,मोनू,टू टू,टुक टुक,निक्की,रिक्की आदि।और दूसरा-2-स्कुल और कागजों में प्रयुक्त होने वाला नाम।और अनेक बार हम जन्मकुंडली में निकले नाम पर अपना नाम नहीं रखते है और तब भी बहुत से उसी नाम से भविष्यफल देखते है,ये सही नहीं है,क्योकि जब वो नाम रखा ही नहीं,तो उसका आपके जीवन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।यो प्रचलित नाम से ही राशि और फल देखे।
अब बताता हूँ की-कैसे नाम का पहला अक्षर किस तरह से आपके व्यक्तित्व और जीवन के अनेक रहस्य खोलता है:-
A अक्षर से शुरु होने वाले नाम:-
आप दूसरों के सामने ख़ुद को थोड़ा संयमित, अहंकारी और कठोर दिखाने की कोशिश करते हैं। लेकिन वास्तव में आप अपने जीवन की ज़रूरतों को लेकर ज़िद्दी दिखाई देते हैं। आप बौद्धिक रूप से कुशल और बातों की बजाय कार्य पर भरोसा रखने वाले व्यक्ति होते हैं।गृहस्थी जीवन आपके जीवनसाथी के व्यवहार पर अधिक निर्भर करता है,की वो परिवारिक और सामाजिक व् मिलनसार है,तो सुख मिलेगा,अन्यथा गृहस्थी जबरदस्त बोझ बनकर रह जाती है।संतान मध्यायु तक जिद्दी और अंत में तटस्थ व्रति की पर सफल रहती है।नोकरी और या बिजनेस,उसकी सफलता आपके अंदरुनी व्यवहार के प्रभाव से सफल या विफल रहती है।ये आपको अपने ही अंदर झाँकने यानि निरन्तर सहज चिंतन से जानना होगा और सभी सफलता आपके कदमों में होंगी।पूजापाठ की जगहां चिंतन ध्यान को अपनाये ओर दान व् सेवा से जुड़े, जो आपके अंदरुनी अहंकार को मांजकर शुद्ध और सफल व्यक्तित्त्व देगी।
B अक्षर से प्रारम्भ होने वाले नाम:-
जिस व्यक्ति का B अक्षर से नाम प्रारम्भ होता है, वे अपनी निजता और स्वार्थ को अधिक महत्व देते हैं।यो गृहस्थी जीवन में बड़े भारी परिवर्तन यहाँ तक की अलगाव तक की स्थिति बन जाती है। ऐसे व्यक्ति भावुक होते हैं और खुद के बदलाव की अपेक्षा दूसरों लोगों से यह अपेक्षा करते हैं, कि लोग उनकी भावनाओं का सम्मान करें। हालांकि प्यार से इन्हें अधिक संतुष्ट रखा जा सकता है। इनके विचारों में नयापन से बदलाव और अस्थायित्व देखने को मिलता है।सन्तान ठीक ही रहती है।कार्य या नोकरी में मध्यम सफल रहते है।भाग्य में जल्दी बड़े उतार चढ़ाव आते है।जो शुभ कम रहते है।
C अक्षर से प्रारम्भ होने वाले नाम:-
जिसका C से नाम होता है, वे अधिक व्यक्तिगत लाभ के लिए ही सामाजिक होते हैं। हालांकि ये उन व्यक्तियों का साथ चाहते हैं, जो देखने में सुंदर और आकर्षक हों,या फिर जो आइडियल हो।पार्टी या परिचितों में अपनी प्रशंसा ही आपको पसंद आती है।आपके सामने दूसरे की प्रसंशा करते ही आप कुछ रूखे या कटू वाक्य प्रयोग कर देते है। साथ ही आप अधिक महत्वाकांक्षी होते हैं।प्रेम में छिपे और बहुत अंत तक साथ देते है,पर प्रेम विवाह के बाद यहां तक संतान के बाद अचानक जीवनसाथी से अलगाव या उसकी आर्थिक स्थिति में गरीबी आने या अल्पायु से विछोह होता है।सामाजिक विवाह ठीक रहता है।सन्तान सामान्य सफल होती है।सन्तान को यदि संघर्ष मिला,तो उच्च सफलता सम्भव है।जन्मस्थान से दूर सफल होते है।
D अक्षर से प्रारम्भ होने वाले नाम:-
आप देखने में सरल पर स्वभाव से वर्चस्ववादी होते हैं। परंतु इसके साथ ही आप परम्परावादी अधिक व् भावुक कवित्त्व व्रति और परिजनों व् मित्रों की परवाह करने वाले होते हैं और अपने सहयोगी से भी यही अपेक्षा रहती है।रहस्यवादी लोग,संत अच्छे लगते है,पर दीक्षा लेकर भी उनके पथ पर नहीं चलते।सन्तान अपेक्षाकृत ठीक निकलती है।नोकरी में या उससे सम्बंधित सामाजिक क्षेत्र में किये गए परिश्रम से अवश्य पद प्रतिष्ठा प्राप्त होती है।यदि संतान या जुड़े लोग अच्छे है,तो ठीक अन्यथा उनके कारण बुढ़ापा क़ानूनी विवाद से दुखद रहता है।
E अक्षर से प्रारम्भ होने वाले नाम:-
E अक्षर नाम वाले, सुतार्किक बौद्धिक विचार-विमर्श और सकारात्मक बातें सुनना पसंद करते हैं। आप सभी प्रकार की ज्ञानवर्द्धक किताबों से प्रेम करते हैं और आपका आशिक़ मिज़ाज ख्याली और बहतरीन होता है।यो प्रेम व् गृहस्थी जीवन तनाव भरा और सामान्य रहता है।संतान में कोई एक मध्यायु में बड़ी भारी दुर्घटना या मृत्यु पाता है।उच्चतर पद प्रतिष्ठा मिलती है।किसी परिजन का उसमें हाथ होता है।धर्म में केवल उपयोगितावादी मान्यता होती है।
F अक्षर से प्रारम्भ होने वाले नाम:-
F अक्षर से शुरु नाम वाले, अपने प्रेम जीवन और ग्रहस्थ जीवन को अधिक महत्व देते और अपनाते हैं। परिणाम अंत में या धोखा खाते है।सन्तान अलप और ठीक ही निकलती है।पर एक संतान इन्हें अंतिम समय में अपमानित करती है।धर्म दिखावे का होता है।दान पूण्य में स्वार्थ व् उपयोगी भावना अधिक होती है।इसी का परिणाम मिलता है।भाई को संतान सुख देर या सफल नहीं होता।पीहर में भारी पितृदोष होता है।
G अक्षर से प्रारम्भ होने वाले नाम:-
आप अपने आप को सक्रिय और प्रत्येक कार्य में निपुण बनाने की सदा कोशिश करते हैं।परिणाम हरफ़नमौला बनकर विशेषता नहीं पाते। आप संत ज्योतिषियों व् बुद्धिजीवियों से सम्बंध रखना पसंद करते हैं। आपको अपनी प्रेम भावनाओं को व्यक्त करने में कठिनाई महसूस होती है।दूसरा आपसे प्रेम करने पर आप उसके प्रेम बल से प्रेम विवाह करते है।यो अपने परिजनों के साथ और ग्रहस्थ जीवन में व् सन्तान ओर स्वस्थ आदि को लेकर अनेक देरी विध्न व् कठनाई आती है।सरकारी नोकरी ठीक रहती है।व्यवसाय का अंत अच्छा नहीं रहता।अपने धार्मिकता और दान के बल से ही सब सुख पाते है।परिजन या दूसरे के पाप झूट का बुरा फल भुगतना पड़ता है।कभी कभी माँ के विवाह से पिता दो होते है या दो विवाह व् विछोह से दो जीवन साथी या जुड़वाँ बच्चे होते है।
H अक्षर से प्रारम्भ होने वाले नाम:-
आप अधिकतर अपने ही जीवन से प्यार करते हैं। आप सभी परिस्थिति में दूसरों के लिए विश्वसनीय और सहयोगी होते हैं।पर दूसरों के लिए आपको संतुष्ट करना थोड़ा मुश्किल होता है।धार्मिकता में ज्यादा गहरे नही होते।गुरु बनाने पर और उनकी आज्ञापालन में थोड़ी देरी रखते है।यो शुभ आशीर्वाद में कमी रहती है।प्रेम,ग्रहस्थ और संतान मध्यम स्तर की रहती है।नोकरी की अपेक्षा व्यवसाय और आर्थिक स्थिति प्रारम्भ में बढ़िया और मध्य में संघर्ष और कर्ज भरा और अंत में ठीक रहती है।
I अक्षर से प्रारम्भ होने वाले नाम:-
I अक्षर से प्रारम्भ नाम है तो, आप ईमानदार पर चंचल और थोड़े मूडी होते हैं,यो आपका जीवन बड़ा परिवर्तनशील रहता है। आप प्रेमिक व् भव्य जीवन को जीना पसंद करते हैं।यो नयेपन व् नई-नई चीज़ों का अनुभव लेते हैं।पर दूसरों पर भरोसा नहीं करने की कमज़ोर विश्वसनीयता आपका नकारात्मक पक्ष और जीवन में शीघ्र विफलता को देता है।कोई परिजन या एक संतान बड़े दुर्गुण लिए परिवार को दुखित करती है।गृहस्थी बदलाव भरी होती है।स्वतंत्र किया कार्य सफल रहता है।पूजा में केवल संत संगत भाती है।रात्रि पूजा से सफलता मिलती है।दिन दोपहर की पूजापाठ विशेष लाभ नहीं देती।
J अक्षर से प्रारम्भ होने वाले नाम:-
आपकी सभी प्रकार के सामाजिक काम में सक्रिय भागीदारी रहती है और लगातार ऊर्जा में भी कोई कमी नहीं होती है। आप अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाना जरूरी है,अन्यथा बुरी आदतें आपको जल्दी घेर लेती और आपकी प्रतिभा को नष्ट कर डालती है।प्रारम्भ में आपका व्यक्तित्व एक आदर्श के रूप में सामने आता है। इसलिए आप लोक प्रिय होते हैं।पर अधिकतर अंत में बुरी आदतों से नकारात्मक सिद्ध होता है।आपकी धार्मिकता तर्क प्रधान होने से भक्ति प्रधान नहीं होती।चमत्कारिक्त और तेजी में विश्वास करते है।सन्तान अच्छी निकलती है।गुप्त शत्रु ओर तांत्रिकों से जीवन को बड़ी विपदा या हानि मिलती है।
K अक्षर से प्रारम्भ होने वाले नाम:-
K अक्षर वाले किसी के सामने अचानक नही खुलते,स्वभाव से थोड़े शर्मीले स्वभाव के लगते हैं,पर होते नहीं।ये अधिक उत्साहित और जल्दी से प्रेम की प्राप्ति को अपनी भावना की पहल से प्रेमिक होने के कारण आपका प्रेम जीवन सफल बनता हुआ अचानक टूट जाता है।कारण आपके रोमांटिक भाव में कामुकता का प्रभाव अधिक होता है।वहां यदि आपको सन्तुष्टि नहीं तो आपकी और से सब खत्म।वैसे आप अपने कार्य को लेकर सदा गंभीरता और प्राथमिकता रखते हैं। आपके दोस्तों की संख्या में भी कोई कमी नहीं होती है।गृहस्थी जीवन संदेहों भरा होता है।सन्तान ठीक निकलती है।आध्यात्मिक ज्ञान में तर्क प्रधानता और मुख्य ध्यान में सफल रहते है।शैक्षिक योग्यता अच्छी है तो सरकारी सर्विस या जीवनसाथी की अवश्य लगती है।भरोसेबंदों का भरोसा अधिकतर अपने निज स्वार्थ से तोड़ते हों।भले हो पर यदि आत्मध्यान को निरन्तर बनाये रखें,तो जीवन का सभी सुख आपको मिलेगा।माँ पिता में या बन्धु या संतान में किसी को अवश्य मध्यायु पर असाध्य रोग होता है।
L अक्षर से प्रारम्भ होने वाले नाम:-
ल नाम वाले स्वतन्त्रता लिए प्रेमिक स्वभाव के होते हैं। लोग आपकी संगति को बेहद पसंद करते हैं। आपको आलोचकों की अपेक्षा बुद्धिजीवियों की संगति करना अच्छा लगता है।प्रेम या सामान्य विवाह प्रारम्भ में बड़ा संघर्ष भरा होकर अंत में सफल होता है।जीवनसाथी का साथ जीवन के अंत में कम ही मिलता है।जीवन अधिकतर प्रारम्भ से मध्यायु तक संघर्ष भरा और अंत में संतान की और से सफल रहता है।अपने परिश्रम से ही सफल होते है।छाती,पेट के ऑपरेशन होते है।कुछ जिद्द या ना समझी या तानाशाही से मित्र और परिजनों से तनाव ही रहता है।धार्मिकता उथली व् सामान्य होती है,सेवा ओर दान से सफलता अधिक मिलती है ओर इसी में विश्वास भी करते है।
M अक्षर से प्रारम्भ होने वाले नाम:-
M अक्षर वाले अधिक सरल प्रेम के भूखे और विश्वासी होते हैं।देखने में चालक पर होते नहीं,यो दूसरे इनके खिलाफ जाल बिछाकर इन्हें आसानी से धोखे का शिकार बना जाते हैं।प्रारम्भिक शिक्षा और जीवन अच्छा रहता है।बीच की आयु में परिजनों में पिता या बड़ा भाई की अल्पायु में मृत्यु सम्भव होने से परिवारिक स्थिति कठिन या बिगड़ जाती है।पर आगे चलकर सब ठीक होता जाता है।शिक्षा एक आद बार विध्न के बाद ठीक रहती है।सरकारी नोकरी कम प्राप्त होती है या मध्यम स्तर की मिलती है,वेसे अपना ही स्वतंत्र व्यवसाय खड़ा करते और सफल होते है।जीवन में योजना की कमी से या पार्टनरशिप में एक बार बड़ा धोखा खाते है। हालांकि छोटी-छोटी बातों में आप ग़ुस्सा हो जाते हैं। आपको अपनी हार पसंद नहीं होती है।प्रेम में भोगवाद की अधिकता और जल्दबाजी में प्रारम्भ होकर आपकी हावी होने के आदत या ज्यादा अपेक्षा और उपेक्षा के चलते टूट जाता है।गृहस्थी जीवन सामान्य रहता है। आप विश्वासी मित्र के सामने ही अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त कर पाते हैं।आध्यात्मिक पक्ष उत्तम रहता है,पर उसमें उच्चता की प्राप्ति में, अचानक आई बंधाओं के चलते या अपने अंह या अड़ियल स्वभाव या भोगवाद के चलते प्राप्त नहीं कर पाते है।संतान उच्चपद प्राप्त और अच्छी निकलती है।
N अक्षर से प्रारम्भ होने वाले नाम:-
N अक्षर नाम के व्यक्ति प्यार के भूखे होते हैं। शिक्षाकाल अपने घर से अन्य रिश्तेदारी या होस्टल में अनेक परिवर्तनों के साथ पूर्ण होता है।विषय से हटकर नोकरी या व्यवसाय मिलता है।व्यवसाय में सफल कम ही रहते है। अपने प्रियतम या ग्रहस्थ के प्रति आप समर्पित होते हैं। आप परिश्रम व् कल्पना शक्ति और लेखन के द्धारा धनी होते हैं।संतान सफल रहती है।बड़ी संतान ज़िद्द के कारण सदा चिंता का विषय रहती है।पैर में बड़ी चोट लगती है।परिजनों से विशेष साहयता नहीं मिलती।जीवन में परिजनों के कारण अकेलापन ओर बड़े उतार चढ़ाव देखते है।जीवनसाथी कम ही अनुकूल मिलता है।
O अक्षर से प्रारम्भ होने वाले नाम:-
O अक्षर नाम के व्यक्तियों का कठिन स्थितियों में भी स्वभाव समझदारी और व्यवहारिक का होता है। आपका कुछ मज़ाकिया स्वभाव होता है। आप स्वयं की अपेक्षा अपने प्रेम या जीवनसाथी से वफा की उम्मीद ज्यादा रखते हैं। आप प्रेम के प्रति जुनूनी होते हैं,और अपने प्रेम पार्टनर पर अधिकार ज़माने के प्रयास से उसे खो देते हैं।ग्रहस्थ जीवन विवाह के बहुत वर्षों तक परिवारिक कारणों से तनाव भरा रहता है।अंतिम आयु में जीवनसाथी से विछोह होता है।सन्तान सफल रहती है।बड़ी पुत्री विवाह उपरांत मध्यायु पर मृत्युतुल्य कष्ट पाती है।गठिया या पेरो में कष्ट अधिक होता है।योग और ध्यान अवश्य करना चाहिए।
P अक्षर से प्रारम्भ होने वाले नाम:-
आप अधिकतर बातूनी और दूसरों के विचारों को सुनकर उसे गंभीरता से लेते हैं।आलोचनाओं के आधार पर आप अपने दोषों को सुधारने का प्रयास करते हैं। आपको समाज में उठना-बैठना और सेवा करना पसंद है। इसलिए आप लोगों से जल्दी घुल मिल जाते हैं।पर प्रेम में गहराई नहीं होती या गृहस्थी में अपनी पहल से ही सफल रहते है।अन्यथा सुख कम मिलता है।जीवनसाथी कुछ जिद्दी अपनी धुन का मिलता है।घर,स्थान बदलते रहते है।सन्तान मध्यम स्तर की रहती है।मूल में स्वार्थ रहता है और अपने विषय में अधिक उपयोगितावादी होते है।आपके लिए कोई भी सम्बंध केवल आपके उपयोगता पर अधिक टिकता है,व्यर्थता देख त्याग देते है,यो गुप्त शुत्रु और तांत्रिक विद्या से आपका अनेक बार बड़ा भारी अहित होता है।धर्म भी आपके लिए उपयोगी से अधिक नहीं।
Q अक्षर से प्रारम्भ होने वाले नाम:-
Q अक्षर वाले अधिक व्यवहारिक,एकनिष्ठ व् ऊर्जावान होते हैं। आपकी दिलचस्पी नई चीज़ों को सीखने में अधिक होती है। आप संवाद शैली के भी धनी होते हैं और ख़ुद से प्रेरणा पाकर अपने आपको सफल बनाए रखते हैं।धार्मिक वृति में भक्ति का विशेष विकास होता है।सन्तान अच्छी निकलती है,उनमें एक की विवाह बाद अल्पायु योग होता है।जीवनसाथी इनसे पहले जाता है।गठिया की शिकायत रहती है।
R अक्षर से शुरु होने वाले नाम:-
R अक्षर वाले व्यक्ति देखावे में सादगी भरा जीवन व्यतीत करना पसंद करते हैं,पर अपने घर,वाहन से आसपास वैभव बनाते है। आप लोगों की प्रतिक्रियाओं को महत्व नहीं देते हैं। और केवल अपने बौद्धिक विचार-विमर्श के लिए तैयार रहते हैं।प्रेम करने के पीछे सदा अपनी ही उन्नति लक्ष्य रहता है,परिणाम प्रेम से उपयोगिता प्राप्त कर उसे त्याग देते है।इनका प्रेम अधिकतर झूठ भरे रोमांटिक पक्ष से आदर्शवादी भरा होता है और हकीकत में उसका अंत इनकी उपयोगिता पर निभर करता है।ग्रहस्थ जीवन सब होते हुए भी विशेष सफल नहीं होता और उसमें समझोतावादि ख़ुशी होती है।संतान सामान्य रहती है।अपने कार्य,नोकरी में सफल रहते है।इन पर व इनकी सन्तान पर दुखित लोगों का या गुप्त तन्त्र आदि से देर सवेर शाप लगता है।
S अक्षर से प्रारम्भ होने वाले नाम:-
जिस व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर S होता है।वो व्यवहारिक चिंतक,आदर्शवादी अधिक ओर धीरे धीरे जीवन में उन्नति पाता है। वह अच्छा मित्र होता है।पर मित्रता और विश्वास में अधिकतर धोखा ही पाते है।वैसे आपके ऊपर दोस्तों का इतना विस्वास होता है, कि वे अपना हर रहस्य आपके साथ साझा करते हैं।आपको मूर्खतापूर्ण बातों पर या ऐसे आचरण पर ही क्रोध आता है। आप अपने वचन पर सदा कायम रहते हैं। आप स्वभाव से बड़े उदार और परवाह करने वाले होते हैं।जीवन में अधिकतर अनेक असाधारण यानि प्रेरणादायक प्रेम प्रसंग आते है,जो जीवन में सफलता देने वाले होते है, पर वे अंत में सफल नही रहते।कारण आप आइडियल व्यक्ति की खोज में रहते है और ऐसा प्रेम इस संसार में मिलता ही नहीं।यदि आप खुद सुलझे और समझदार है,तो
विवाह जीवन और सन्तान सुख लगभग सफल रहता है,अन्यथा जीवन विवादस्थ,उपेक्षित,डिप्रेशन भरा और अलगाववादी सिद्ध होता है ओर जीवनसाथी को कोई न कोई बीमारी या चोट से कष्ट बना ही रहता है।संतान अच्छी निकलती है।कुल मिलाकर आपका जीवन और आपकी सभी सफलताएं आपके ही व्यवहार कुशलता पर ही सफल और विफल बन टिकी है,प्रकर्ति आपको अपने बन्धन से मुक्त रखती है,बस अपने को जानो ।यदि धार्मिक है,तो जीवन में कोई विशेष कार्य करने से समाज आपको याद रखता है।
T अक्षर से प्रारम्भ होने वाले नाम:-
T अक्षर से प्रारम्भ होने वाले नाम के व्यक्ति अपनी ही फ़िक्र में रहने वाले और जरा सी बात को लेकर संवेदनशील होते हैं। अपने निजी जीवन में दूसरों की दख़लअंदाज़ी आपको पसंद नहीं होती है।जीवनसाथी के छिपे व्यवहार से तनाव पाते है और वैवाहिक जीवन के प्रारम्भ में तलाक सम्भव या भारी वैचारिक मतभेद बनते है और जीवनसाथी का अंतिम समय में साथ नही मिलता है। आप अपनी पसंद-नापसंद के अनुसार ही चीज़ों को तय करते हैं। प्रेम जीवन में आप अपना वादा निभाते हैं,पर सफलता बहुत कम मिलती है।सन्तान विछोह या उसका विशेष सुख नहीं मिलता है।धार्मिक अनुभव होते है,पर उनमें दिखावा अधिक रहता है।विश्वनीयता बढ़ाये,तो सब पाएंगे।
U अक्षर से प्रारम्भ होने वाले नाम:-
आप देखने ख़ुश मिजाजी और बौद्धिक,बातूनी होते हैं। और आपके जोश में प्रारम्भ में कोई कमी नहीं होती है।सट्टेबाजी,शेयर से धन कमाते और अंत में गवांते है।केवल आप अपने जीवन से प्रेम करते हैं। और यात्रा करना आपको पसंद है। आप दूसरों की भावनाओं को महत्व देते हैं।कई बार वैवाहिक जीवन अपने ज़िद्द या अहंकार से विवादस्त बना लेते है।जीवन के मध्यकाल में अनेक बार परिवारिक और अनावश्यक ही अज्ञात भय के बड़े डिप्रेशन से गुजरते है।संतान अल्प और ठीक रहती है।रीढ़ और पैर में कष्ट बनता है।संतान ठीक निकलती है।प्रेम विवाह होता है,तो किसी अन्य कारण या कृपा से और उसे भूलने और विवाह के बाद अनेक भीषण स्थितियां,चोट, बदलाव,संकट आते है।धार्मिकता दिखावे की औरआपके उपयोगिता को होती है।दान धर्म सेवा भी मतलब से करते है,यो फल कम मिलता है।
V अक्षर से प्रारम्भ होने वाले नाम:-
बहुत जल्दी धनी बनने की इच्छा और आदत बनी होने से,जीवन में बड़ा बदलाव और आर्थिक उतार चढ़ाव रहता है। आप स्वतंत्र विचार वाले होते हैं। यदि कोई आपकी आज़ादी पर अंकुश लगता है तो, यह आप उससे विद्रोह कर बैठते है ओर विरोधी बना पाल लेते है। आप दूसरों के प्रति दयालु होते हैं। आप स्वभाव से तो शांत रहते हैं।योगाभ्यासी है,तो आपकी इच्छाशक्ति बहुत मजबूत होती है।पैर और कमर में बड़ी चोट लगने के योग होते है।सन्तान सामान्य रहती है।जीवनसाथी व्यवहार कुशल नहीं मिलता है।बहिनों या पुत्री की और से सदा चिंता और परेशानी बनी रहती है।विशेष धार्मिक ओर गहरे भक्त नही होकर,दर्शनार्थी और केवल उपयोगिता को पूजापाठ कराने में विश्वास करते है।
W अक्षर से प्रारम्भ होने वाले नाम:-
जिस जातक के नाम का पहला अक्षर W होता है। वह अधिकतर स्वभाव से थोड़ा अहंकारी होने से,उसका जीवन बड़ा उथला हलचल भरा होता है।उसे हारना पसंद नहीं है।वैसे तो आप अपने प्रियजनों की परवाह तो करते हैं,पर उनकी अपेक्षा पर खरें नही उतरते हैं।आप शिक्षित व्यक्ति है,तो रिलेशनशिप में आप एक अच्छे पार्टनर बनकर सामने आते हैं।प्रेम में बस उपयोगितावादी ओर व्यक्तिगत रूचि को ही देखते है,यो प्रेम ओर ग्रहस्थ में बदलाव और कुछ तनाव रहता है।
X अक्षर से प्रारम्भ होने वाले नाम:-
आप अधिकतर उस तरहां के व्यक्ति हैं,जो जल्दी ही किसी भी मित्रता या रिश्ते से ऊबने लगते हैं। इसलिए आप अपने प्रेम हो या गृहस्थी जीवन या मित्रता में बदलाव करते रहते हैं। आप बहु-प्रतिभा के धनी होते हैं। आपको दूसरों की बजाय ख़ुद का साथ अच्छा लगता है।यो आप पर कोई विश्वास नहीं करता है।रहस्यों में पड़ने से आप जादुई शक्ति से घिर दुःख,एकांत या विचित्र अनुभव पाते है।
Y अक्षर से शुरु होने वाले नाम:-
Y अक्षर से शुरु होने वाले नाम के व्यक्ति स्वतंत्र ख़्याल के होते हैं।और इसी वजह से इन पर सदा जीवनसाथी संदेह करता है,यो ग्रहस्थ में तनाव रहता है और बड़ी संतान से नहीं बनती है। आप अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखने में सफल रहें,तो सुखी रहेंगें। आप अपने कौशल में शिक्षा,नोकरी,व्यापार में लगातार वृद्धि करते हैं।जीवन साथी की मध्यायु में बीमारी से लम्बा समय दुखद जाता है। आप किसी एक से प्रेम कर पाये,तो उत्तम नहीं तो,प्रेम में व्यर्थ की अफवाहों से घिरकर बदनामी पाते हैं।पक्के धार्मिक या धर्म में टिकाऊ नहीं होते है,बल्कि पूजापाठ या ध्यानविधि या योगाभ्यास आदि में बदलाव ही आपकी मुख्य समस्या बनती है।यो एक गुरु ओर इष्ट पर टिको और कोई बहाना नहीं करते हुए,उसकी शरण लो,तो अवश्य कल्याण होगा।
Z अक्षर से शुरु होने वाले नाम:-
जिस व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर Z होता है। वे बहुत अच्छे पर एकांकी शायराना और व्यक्तिगत रोमांटिक होते हैं।अपनी भावनाओं को पूरी तरहां प्रकट नहीं कर पाने पर या उनमें कुछ बनावटीपन से इनका प्रेम जीवन प्रारम्भ में सुखी और मध्यायु में कलही और अंत में सामान्य ही रहता है।संतति सुख में पुत्र कम,पुत्री अधिक और वहाँ भी उनके शिक्षाकाल और विशेषकर विवाह के बाद इस नाम वालों को परेशानी ही देखनी पड़ती है।ये सामने वाले की खूब प्रसंशा कर उसे लुभाते है और उससे काम निकालते ही उसका दिया वापस नहीं करते,बस प्रसंशा कर उसे सन्तुष्ट करते रहने से वो इन्हें आगे साहयता नहीं करता और गुप्त शत्रु बन जाता है।पैसा खूब कमाते है,पर गुप्त सम्बंधों और ऐसे ही मित्रों पर खर्च कर कर्ज में आ जाते है।इनकी
मकर और कुम्भ राशि मित्र राशि है।परिवारिक लोग या बड़ा भाई,भाभी या बहिन शत्रु होते है।इन्हें किसी पवित्र स्थान-पीर-गुरु की सेवा से ही सभी लाभ मिलेंगे।
इस लेख को अधिक से अधिक अपने मित्रों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों को भेजें, पूण्य के भागीदार बनें।”
अगर आप अपने जीवन में कोई कमी महसूस कर रहे हैं घर में सुख-शांति नहीं मिल रही है? वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल मची हुई है? पढ़ाई में ध्यान नहीं लग रहा है? कोई आपके ऊपर तंत्र मंत्र कर रहा है? आपका परिवार खुश नहीं है? धन व्यर्थ के कार्यों में खर्च हो रहा है? घर में बीमारी का वास हो रहा है? पूजा पाठ में मन नहीं लग रहा है?
अगर आप इस तरह की कोई भी समस्या अपने जीवन में महसूस कर रहे हैं तो एक बार श्री सत्यसाहिब स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज के पास जाएं और आपकी समस्या क्षण भर में खत्म हो जाएगी।
माता पूर्णिमाँ देवी की चमत्कारी प्रतिमा या बीज मंत्र मंगाने के लिए, श्री सत्यसाहिब स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज से जुड़ने के लिए या किसी प्रकार की सलाह के लिए संपर्क करें +918923316611
ज्ञान लाभ के लिए श्री सत्यसाहिब स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज के यूटीयूब
https://www.youtube.com/channel/UCOKliI3Eh_7RF1LPpzg7ghA से तुरंत जुड़े
*******
श्री सत्यसाहिब स्वामी सत्येंद्र जी महाराज
जय सत्य ॐ सिद्धायै नमः
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.