Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / खबरें / श्री सत्यसाहिब स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज ने अपने शब्दों में पूर्व पीएम और भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

श्री सत्यसाहिब स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज ने अपने शब्दों में पूर्व पीएम और भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

 

 

 

पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर श्री सत्यसाहिब स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज ने शोक जताते हुए उन्हें अपने शब्दों में श्रद्धांजलि दी।

 

श्री सत्यसाहिब स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज ने कहा कि ऐसे नेता करोड़ों में एक जन्म लेते हैं जो देश के प्रति अपने आपको समर्पित कर देते हैं। ऐसे नेता पार्टी से पहले देश को सर्वोपरि रखते हैं। और अटल जी ने हमेशा देश को पहले महत्व दिया।
उनकी राजनीति पार्टी से उठकर देश के लिए थी। देश के लिए उन्होंने जो किया वो शायद ही कोई दूसरा कर पाए।
आज अटल जी हमारे बीच में भले न हों लेकिन पूरा विश्व अटल जी को उनके त्याग और देश सेवा के लिए जानेगा।

 

श्री सत्यसाहिब स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज की अटल जी को श्रद्धांजलि : –

 

अटल बिहारी बाजपेयी
अलविदा उन्हें हम तब कहें
जब चले गए वो ह्रदय से।
वे तो है हमारे सदा निकट
झांके तो मिले मुस्कराते मुख से।।
कुछ होते हैं जो जीते भी जी
कभी टिकते नही स्म्रति पटल।
और एक ही ऐसे है प्यारे से
जो कभी हटते नहीं स्म्रति ‘अटल’।।
मिले या न मिले कभी उनसे
पर वे दिख रहे नभ् सूरज बन।
प्रकाशित कर रहे हर जीवन को
दे तृप्ति बूंदें स्नेही मेघ बन।।
आत्मा अमर नव कर्म करती
बार बार ले नव जीवन सचल।
जाती आती उसकी छाया भर
पर आत्मा स्थिर सदा अटल।।
अटल हैं,वो ध्रव बन व्योम
बिहारी हैं,सावन कृपा सी वर्षा।
बाजपेयी हैं,वैदिक महायज्ञ कर्मफल दे
समस्त जग घोष,अमर रहें नृषा।।

 

[अटल की अनंत अटल यात्रा]

निकल गए अमरता के पथ
कर्म अमरता है कर के।
मैं हूँ पीछे मध्य और आगे
सद कर्मो के नित झर के।।

निर्भय हूँ और सदा रहूंगा
और यही मेरी जीवन गाथा।
यही संदेश सभी स्वजन को
जो मेरे पथ चल संग आता।।

गाओ गीत आत्मा के सुंदर
ये स्वयं प्रतिछाया निज जग और बंधु।
उनकी सेवा अपनी सेवा
निस्वार्थ कर बनो सिंधु।।

पर में अहम् देख अनुभव
यही अर्थ जन प्रेम बनो।
बंधन नहीं क्रंदन न करना
सब क्षेम हटा मुक्ति बनो।।

24 तत्व जग परे है मुझमें
25 वां सर्व मुक्ति तत्व।
अपने जन्म से मुक्ति दिन तक
चरेवती कर्मी बन पाओ गत्व।।

बदल दो प्रतिहिंसा को हर
अपनी शांति शरण दे कर।
भाव भूखों को करुण भाव दे
तृष्णा मिटाओ वात्सल्य निज झर।।

अंतिम नहीं,न अंत है कोई
ना आदि है,न मध्य अनंत।
सभी है पुरे जान अपने को
मोन है,यहीं “अटल” सुखांत ।।

श्रद्धा सुमन भेंट-स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी
जय सत्य ॐ सिद्धायै नमः

 

सत्यास्मि मिशन की और से-हमारे अटल बिहारी बाजपेयी जी को कुछ भाव शब्द श्रद्धासुमन भेंट करते…

 

*****

श्री सत्यसाहिब स्वामी सत्येंद्र जी महाराज

जय सत्य ॐ सिद्धायै नमः


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe