आज श्री सत्यसाहिब स्वामी सत्येंद्र जी महाराज उन्हीं प्रभावों के बारे में बात कर रहे हैं कि कैसे शुक्र के राशियों में आ जाने पर क्या प्रभाव पड़ता है।
तो आइये जानते हैं कन्या राशि और शुक्र का क्या होगा प्रभाव : –
ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह, जिसे वृष और तुला राशि का स्वामी माना जाता है,शुक्र बुधवार की दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश करेगा।और
इस राशि में शुक्र 31अगस्त 2018 तक रहेगा। इस प्रवेश के साथ कई राशियों में भौतिक सुख-समृद्धि के साथ ही मनमुटाव, परस्पर मतभेद, अनावश्यक विवाद, धन के व्यय का योग रहेगा। शुक्र ग्रह बुधवार दोपहर से कन्या राशि में प्रवेश कर रहा है। इस कारण कन्या और मेष राशि में ज्यादा परिवर्तन देखने में आएगा।
ज्योतिष में शुक्र मीन राशि में उच्च स्थान पर होता है,और कन्या राशि में नीच स्थान पर माना जाता है, जोकि नकारात्मक परिणाम लेकर आता है। इस बार एक अगस्त को शुक्र कन्या राशि में प्रवेश कर रहा है। जोकि अधिकतर नीच प्रभाव देता हुआ 31 अगस्त तक बना रहेगा।
मेष:-यह समय आपके लिए नकारात्मक भरा रहेगा, शत्रु से सावधान रहें, स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
वृषभ:-अपनी शिक्षा और कार्य सम्बंधित कागजों पर और प्रेम संबंधों में ध्यान दें, संतान प्राप्ति,घरेलू खर्चो में बढ़ोतरी।
मिथुन:-आपकेमानसिक तनाव में वृद्धि होगी,इस समय वाहनों की खरीदारी न करें,अपनी संतान और परिजनों से संबंध अच्छे बनाएं।
कर्क:- आपकी नोकरी और कार्यक्षेत्र में नकारात्मक प्रभाव मिलने के संकेत, पड़ोसी और संबंधियों के साथ मतभेद रहेगा।
सिंह:-अचानक परिजनों से मतभेद बनेगे, धन की चोरी या देने से हानि, पैतृक संपंति पर विवाद बढ़ेगा।।
कन्या:- ये समय नकारात्मक रहेगा,गुप्त शत्रु से सावधान रहें,नोकरी और कार्यक्षेत्र में दिक्कतें रहेंगी,अपनी वाणी में संयम और विनम्रता रखें, माता-पिता भाई का सहयोग रहेगा।व्यापार संबंधी कार्य को करते में थोड़ा सतर्कता बरतें।
तुला:-इस समय आपको नए और अच्छे विचार आएंगे,यात्रा करते में सतर्क रहें, व्यापार संबंधी कार्य को करते में ध्यान रखें।
वृश्चिक:-इस समय आपका अच्छा कामकाज रहेगा,धार्मिक या व्यवसायिक यात्राओं को करने का अच्छा समय और अवसर है, मन किसी परिवारिक समस्याओं को लेकर थोड़ा भटका रहेगा।
धनु:- अचानक से घरेलू और प्रेम भरी जिंदगी में परेशानी रहेगी, जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है, दैनिक कामकाज में बाधाएं आएंगी, मेहनत का फल कम ही मिलेगा।
मकर:-इस समय संयम, धैर्य और विवेक से काम लें,परिवारिक और कार्यक्षेत्र में भी झगड़ों से बचें, कार्यक्षेत्र में कागजों को लेकर भी संभलकर रहें, मित्रों और संगे संबंधियों का सहयोग नहीं रहेगा।
कुंभ:-ये आपके लिए समय काफी चुनौतीपूर्ण रहेगा, यात्रा में और वाहन चलते में सावधानी बरतें, वाणी में उग्रता त्यागकर विनम्रता लाएं,किसी भी मध्यस्थता में आये वाद-विवाद आपके लिए हितकारी नहीं है।
मीन:- अविवाहित प्रेमी के लिए समय खराब है,किसी मित्र द्धारा आप दोनों के बीच फेलाई अफवाह से बचें,कार्यक्षेत्र और सर्विस या परिवारिक विषय में किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में कठिनाई होगी, संतान को लेकर चिंतित न रहें,अधिक दूर की यात्राओं से बचें।
उपाय:-
इस बीच पड़ने वाले सभी शुक्रवार को पूर्णिमां देवी पर सभी तरहां से बनी फूलों की माला को चढ़ाएं और अपने गुरु मंत्र और इष्ट मंत्र का जप करें और भिखारी और कुत्तो को कुछ भी मीठा खाने को दे।
*****
श्री सत्यसाहिब स्वामी सत्येंद्र जी महाराज
जय सत्य ॐ सिद्धायै नमः
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7

