Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / पीएम मोदी ने इमरान खान को चुनाव जीतने पर दी बधाई, इमरान खान हो सकते हैं पाकिस्तान के अगले पीएम

पीएम मोदी ने इमरान खान को चुनाव जीतने पर दी बधाई, इमरान खान हो सकते हैं पाकिस्तान के अगले पीएम

 

 

 

क्रिकेटर से नेता बनें इमरान खान पाकिस्तान की राजनीति में काफी वक्त से जोर आजमाइश कर रहे हैं, हाथ पैर मार रहे हैं। इस बार कुछ हद तक वे सफल भी रहे लेकिन बहुत ज्यादा नहीं, उनकी पार्टी बहुमत के जादुई आंकड़ें को नहीं छू पायी।अब इसके लिए इमरान खान जुगाड़ में लगे हुए हैं। कि कैसे भी करके कुछ सांसदों का जुगाड़ हो जाये और जोड़ तोड़ करके उनकी सरकार बन जाये ताकि वे भी सत्ता का मजा चख सकें।
खैर इसी दौर में हमारे पीएम नरेंद्र मोदी ने इमरान खान के चुनाव जीतने पर उन्हें बधाई दी है।
बता दें कि इमरान खान ने 5 जगह से चुनाव लड़ा था और पांचों जगहों से वो विजयी रहे लेकिन यह जीत उनके लिए नुकसानदायक मानी जा रही है क्योंकि उन्हें 4 सीट छोड़नी पड़ेंगी।

हम बात कर रहे थे हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तो उन्होंने पाकिस्तान चुनाव में इमरान खान को उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की जबरदस्त जीत पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में इसकी जानकारी दी गई।

बयान के मुताबिक पीएम मोदी ने इमरान को फोन पर पाकिस्तान में लोकतंत्र की जड़े मजबूत होने की उम्मीद जताई है। इसके साथ ही आस-पड़ोस में शांति और विकास के अपने दृष्टिकोण को दोहराया।

गौरतलब है कि पाक में सबसे बड़ी पार्टी बनने के बावजूद इमरान खान के पीएम बनने की राह में बहुमत का संकट उनके पांच सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर बरकरार है। उनके अलावा पीटीआई के दो और सांसदों ने दो-दो सीटों से चुनाव लड़ा है।

इस आधार पर 116 सीटों पर जीत हासिल करने के बावजूद खान समेत सभी सांसदों को अन्य सीटें छोड़नी पड़ेंगी। इस तरह पीटीआई के पास सिर्फ 110 सीटें रह जाएंगी। जबकि इमरान बहुमत को लेकर आश्वस्त हैं और उन्होंने कहा है कि वह 11 अगस्त को पीएम पद की शपथ लेंगे।

पूर्व क्रिकेटर के नेतृत्व वाली पीटीआई के पास 272 सीटों में से कम से कम 137 सीटें होनी चाहिए, क्योंकि 342 सीटों वाली नेशनल असेंबली में 272 सीटों पर प्रत्यक्ष निर्वाचन होता है। ऐसे में पीटीआई के पास अब भी 22 सीटें कम हैं। जबकि पीएमएल-एन के पास 64 और पीपीपी के पास महज 43 सीटें हैं।

हालांकि रविवार को इमरान ने कहा कि वह छोटी पार्टियों और निर्दलीय विजेताओं के साथ मिलकर सरकार बना लेंगे। लेकिन इमरान के सामने सबसे बड़ा संकट 22 सीटों की जुगत नहीं बल्कि 28 सीटों का प्रबंध करना रहेगा।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading