Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / गुरु पूर्णिमा पर पड़ने वाले चंद्रग्रहण से हो रही हैं ये राशियां प्रभावित, क्या होगा इसका असर, बनेगी या बिगड़ेगी बात, चंद्रग्रहण के बारे में बता रहे हैं श्री सत्यसाहिब स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज

गुरु पूर्णिमा पर पड़ने वाले चंद्रग्रहण से हो रही हैं ये राशियां प्रभावित, क्या होगा इसका असर, बनेगी या बिगड़ेगी बात, चंद्रग्रहण के बारे में बता रहे हैं श्री सत्यसाहिब स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज

 

 

 

इस बार 27 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण पड़ रहा है और यह चंद्रग्रहण कई राशियों को प्रभावित कर रहा है। कैसे और किन राशियों पर होगा असर? इस पर श्री सत्यसाहिब स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज दे रहे हैं समस्त जानकारी।

 

गुरु पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण के प्रभाव को श्री सत्यसाहिब स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज बता रहे हैं साथ ही उपाय भी आपको बता रहे हैं जिन्हें करने, अपनाने से चंद्रग्रहण के प्रभाव को कम किया जा सकता है या बचा जा सकता है।

 

गुरु पूर्णिमा पर्व पर पड़ने वाले इस सप्ताह में चन्द्र ग्रहण भी पड़ेगा और दोनों का योग प्रभाव का 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल क्या होगा और उपाय भी जाने

असर : 23 से 29 जुलाई तक :-

 

 

जुलाई के अंतिम सप्ताह में ग्रहों की स्थिति विशेष परिवर्तनशील होने जा रही है। इस सप्ताह में सदी का सबसे लंबा चन्द्र ग्रहण लगने जा रहा है।और मंगल भी धरती के करीब आ रहे हैं। इसके अलावा बुध भी अपनी राशि परिवर्तन करने वाला है। जिसका प्रभाव दभी राशियों के जातकों पर केसा पड़ेगा आओ जाने :-

मेष राशि :-
इस सप्ताह के प्रारम्भ में चंद्रमा अष्टम भाव में रहेंगें, जो आपको स्वस्थ के प्रति सचेत रहने का ईशारा कर रहे हैं। घरेलु जीवन में चल रही तनातनी से भी आप थोड़ा परेशान रह सकते हैं। इस समय सूर्य भी आपकी राशि से सुख भाव में बुध व राहू के साथ गोचर कर रहे हैं। सप्ताह के बीच में चंद्रमा भाग्य स्थान शनि के साथ विषयोग बना रहे हैं।परिणाम आपके भाग्य में अचानक अनेक कटु अनुभवों का सामना और अपेक्षित सहयोग न मिलने से परेशानी होगी।धन लाभ साथ ही व्यय होगा।

इस समय आपको भाग्य पर नही अपने कर्म पर भरोसा करना चाहिए।बीच के दिनों में सप्तम भाव में बुध के वक्री होने से रोमांस लाइफ में थोड़ा विध्न पैदा हो सकता है। इस समय सूझ बूझ से लिये गये निर्णय से आप किसी बड़ी क्षति से भी बच सकते हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा आपकी राशि से कर्मभाव में रहेंगें। कामकाज में तेजी से आप पर लक्ष्यों को पूरा करने का दबाव भी रह सकता है।आर्थिक दशा के लिए अंतिम दिन आपके लिये अच्छा कहे जा सकते है।पहले किये गये किसी निवेश से आपको इस समय लाभ मिल सकता है।

वृष राशि :-

सप्ताह के प्रारम्भ में ही चंद्रमा आपकी राशि से सप्तम भाव में रहेंगें। प्रेम के लिए ये समय अच्छा रहेगा। यदि अपने पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर कुछ समय पहले कहासुनन हुई है तो इस समय आप गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे के करीब आ सकते हैं। सप्ताह के बीच में चंद्रमा के अष्टम भाव में शनि के साथ होने से मारकेश योग से सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी और मौसमी बुखार,खुजली आदि बिमारियों से विशेष रूप से बचाव रखें।

इस सप्ताह आपकी राशि से तीसरे घर में सूर्य, बुध व राहू के साथ विचरण करेंगें।परिणाम भाई से कहासुनी न करें और पराक्रम में कमजोरी पाएंगे और सप्ताह के मध्य में तो बुध वक्री भी हो रहे हैं लेकिन उसका कोई विशेष असर नहीं पड़ेगा,पर कार्यस्थल पर इर्ष्या रखने वाले लोगों से थोडा सचेत रहें, आपकी बुराई करके प्रतिष्ठा को ठेस पंहुचाने का प्रयास कर सकते हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा भाग्य स्थान में रहेंगें। भाग्य का आपको अचानक सहयोग मिल सकता है।

मिथुन राशि :-

सप्ताह के प्रारम्भ में चंद्रमा आपकी राशि से छठे स्थान में गोचर कर रहे हैं।कर्ज लेने और स्वास्थ्य के विषय में समय आपके लिये ठीक है। अपने आप पर विश्वास बढ़ेगा।व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपनी बात समझाने के तरीके में भी आप सुधार अनुभव करेंगें। आप पाएंगे कि- लोग आपकी कही बातों से प्रभावित हो रहे हैं। इस सप्ताह सूर्य आपकी राशि से धन भाव में बुध व राहू के योग से आपको मनवांछित धन लाभ कम मिले।

सप्ताह के बीच में चंद्रमा सप्तम भाव में शनि के साथ विषयोग बना रहे हैं।प्रेम और जीवन साथी से तनाव हो सकता है और उनकी सेहत को लेकर भी आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। अविवाहित और प्रेमी जातकों के लिये भी यह सप्ताह कुछ हद तक ठीक कहा जा सकता है। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा के अष्टम भाव में आने पर अचानक आपकी सेहत खराब हो सकती हैं।यो खान-पान व साफ-सफाई और दवाई का ध्यान रखें।

कर्क राशि :-
इस सप्ताह के आरंभ में कर्क राशि से पंचम भाव में चन्द्रमा जो कर्क राशि के स्वामी भी है,वो गोचर कर रहे हैं।प्रेम के लिए और विवाहित जीवन के लिए अच्छा समय रहने के आसार हैं। विद्यार्थियों के लिये भी यह समय उपल्बधियों भरा रह सकता है।आपको संतान पक्ष की ओर से भी कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता हैं।इस बीच अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे।

इस समय सूर्यदेव, बुध व राहू के साथ आपकी ही राशि में गोचररत हैं।और सप्ताह के बीच में बुध वक्री हो जायेंगें,नतीजा गले और खाँसी संबंधी दिक्कत का सामना आपको करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य दो दिन चंद्रमा रोग व शत्रु घर में शनि के साथ रहेंगें जिससे विषयोग बन रहा है। इस समय आपके व्यापार,नोकरी या पड़ोस में कुछ विपक्षी, विरोधी, प्रतिस्पर्धी आपकी चिंता को बढ़ा सकते हैं।वाहन चलाते समय सावधानी रखें।नशा कर के ड्राईविंग न करें।चोरी भी सम्भव है।

सप्ताह के अंत में चंद्रमा सप्तम भाव में गोचर करेंगें,यो पार्टनर के साथ बढ़ा मतभेद कुछ कम हो सकते हैं।परिवार में स्त्री पक्ष को कष्ट और कन्या को रिश्ते मिलने के योग बनेगें।

सिंह राशि :-

सप्ताह के प्रारम्भ में चंद्रमा का गोचर सुख भाव में होने यह सप्ताह सिंह राशि वालों के लिये सुख व समृद्धि में वृद्धि दे रहा है। इस सप्ताह सूर्य आपकी राशि से 12वें भाव में बुध व राहू के साथ गोचर कर रहे हैं।यो नोकरी,व्यापार और कार्यस्थल पर आपके प्रदर्शन में सुधर से लाभ होगा।शेयर में धन निवेश करने वाले सावधान रहें। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा पंचम भाव में शनि के साथ रहेंगें।मन भटक सकता है,यो प्रेम और लाइफ पार्टनर के साथ ईमानदार रहें।विशेषकर प्रेम में पड़े जातको को इन दिनों में सचेत रहने की आवश्यकता है।रिश्ता टूट सकता है। संतान के विवाह या विद्या पक्ष की ओर से आपको इस समय कोई शुभ समाचार मिल सकता है।विद्यार्थियों को पढ़ाई में समय देने से परीक्षा में उत्तम लाभ मिलेगा।

सप्ताह के मध्य के दिनों में 12 वें घर में ग्रह वक्री होने पर आपको अपनी भाषा और वाणी पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है,नही तो उससे विवाद बनेंगे। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा छठे स्थान में रहेंगें।दवाई देख कर खाये,गलत या अधिक भोजन से फुड़पोइजन सम्भव है। यदि पिछले कुछ समय से शारीरिक तौर पर अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं तो स्वास्थ्य में सुधार होने के आसार भी हैं।नोकरी और व्यवसायिक कार्यक्षेत्र में आप अपने प्रतिद्वंदियों पर हावि रह सकते हैं।अपनी पूजापाठ और ध्यान को बढ़ाये।

कन्या राशि :-

इस सप्ताह राशि स्वामी बुध के लाभ घर में सूर्य व राहू के साथ युक्ति में हैं, और सप्ताह के मध्य में वक्री भी हो रहे हैं।प्रारम्भिक दिनों में चंद्रमा के पराक्रम भाव में रहने से आपके लिये यह समय आत्मविश्वास से भरा और कार्यक्षेत्र में अनुकूल रह सकता है।नोकरी और व्यवसाय में आपके प्रदर्शन में सुधार होने से आपके छूटे कार्य भी पूरे होने से लाभ मिलेगा।

वहीं सप्ताह के बीच में राशि स्वामी के लाभ घर में वक्री होने पर लाभ में थोड़ी कमी महसूस करें।अपने बिजनेस पार्टनर के साथ बातचीत करते समय थोड़ा सावधानी बरतें। कोई ऐसी बात उनसे न कहें जिससे उन्हें बुरा लगे और तुम्हे हानि हो। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा सुख भाव में शनि के साथ गोचर करेंगें। जिससे सुख सुविधाओं से संपन्न होने के बाद भी आप उनका मनवांछित लाभ न उठा पायें।

सप्ताह के अंत में चंद्रमा पंचम भाव में रहेंगें।प्रेम प्रसंग में अच्छा समय व्यतीत करने को मिल सकता है।शिष्य और संतान पक्ष की ओर से भी आपको खुशखबरी मिल सकती है।मन भटकने के योग से शिक्षा में हानि यो विद्यार्थियों के लिये यह समय पढ़ाई करने का है।

तुला राशि :-

इस सप्ताह चंद्रमा आपकी राशि के धन भाव में रहेंगें। धन के लिये यह समय लाभकारी है।साथ ही जब आमदनी बढ़ती है तो खर्चे भी बढ़ने लगते हैं। आपके साथ भी ऐसा ही कुछ होने वाला है। अपनी आर्थिक स्थिति को नियंत्रित रखने के लिये बेहतर है आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना सीखें। इस सप्ताह सूर्य, बुध व राहू का योग आपकी राशि से कर्मभाव में मौजूद रहेंगें। आप पर काम का बोझ कुछ ज्यादा रहेगा,यो तनाव से सिरदर्द और शरीर में दर्द बढेंगा।

सप्ताह के बीच में चंद्रमा आपकी राशि से पराक्रम भाव में रहेंगें। इस समय आप उत्साही और ऊर्जावान रहेंगें। आपके आत्मबल भी बढ़ा अनुभव करेंगें, जिससे नोकरी,व्यवसाय में भी आप उत्साह से कार्य करेंगें।पर चंद्रमा के शनि के साथ विषयोग बना रहे हैं। इसलिये अपनी सेहत का और नियमित दवाई लेने का ध्यान रखें। इसी समय बुध का कर्मभाव में वक्री होंगे,उससे किसी भी सहकर्मी या वरिष्ठ अधिकारी से कोई विवाद या किसी तर्क में न पड़ें।

सप्ताह के अंत में चंद्रमा सुख भाव में आ जायेंगे। सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आपका मन प्रेम भरा रह सकता है।प्रेमिक और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय भी व्यतीत करने को मिल सकता है। उनके साथ अच्छी शॉपिंग या मूवी देखने का प्रोग्राम बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि :-

वृश्चिक राशि वालों के लिये यह सप्ताह बहुत अच्छा बीतने के आसार हैं। सप्ताह के प्रारम्भ में चंद्रमा आपकी ही राशि में ही हैं।यो अचानक महत्वपूर्ण निर्णय लेने में थोड़ा असमंजस में पड़ सकते हैं।तब अपने विवेक व धैर्य से सभी पक्षों पर शांति से अच्छे से विचार विमर्श करने पर ही फैसला करें। जल्दबाजी में लिये गये निर्णय से आपको अपेक्षित लाभ नही मिलें। किसी परिचित अनुभवी व्यक्ति से राय लेना भी आपके लिये अच्छा लाभकारी रह सकता है।

सप्ताह के बीच में चंद्रमा धन भाव में शनि के साथ रहेंगें।साथ ही धन भाव में विषयोग बनने से धन निवेश के मामले में सावधानी बरतें अन्यथा हानि के योग आपके लिये बन रहे हैं। विशेषकर शेयर और उलझी प्रॉपर्टी आदि में निवेश करने से बचें। सप्ताह के अंत में चंद्रमा पराक्रम भाव में रहेंगे। इस समय आप काफी ऊर्जावान रह सकते हैं। इस सप्ताह सूर्य, बुध व राहू के साथ आपकी राशि से भाग्य स्थान में रहेगें।तब भी भाग्य तभी आपका साथ देगा जब आप पूरी निष्ठा लग्न से काम करेंगें।

धनु राशि :-

धनु राशि वालों के लिये सप्ताह के प्रारम्भ में चंद्रमा का गोचर 12 वें भाव में हो रहा है।यो सप्ताह का आरम्भ खर्चीला रह सकता है।अपने घर या मित्र के घर पर कोई कीमती चीज़ खरीद कर ला या दे सकते हैं। साथ ही इस सप्ताह सूर्य अष्टम भाव में बुध व राहू के साथ गोचर कर रहे हैं जो कि आपकी सेहत के लिए बिलकुल अच्छा नही है यो उसके प्रति सावधानी बरते। सप्ताह के बीच में बुध के वक्री होने से आपको अपने क्रोध और भाषा पर काबू रखने की आवश्यकता रहेगी।पड़ोसी और पिता और सुसर के साथ भी आपके रिश्तों में खटास रह सकती है।

सप्ताह के मध्य में चंद्रमा और शनि का योग आपकी राशि में विषयोग बनने से अपनी सेहत का ध्यान रखें। आपके अंदर अहंकार की भावना बढ़ी हुयी रहेगी यो विवाद बढ़ेंगे अतः इससे बचने का प्रयास करें। सप्ताह के अंतिम में चंद्रमा धन भाव में आ जायेंगें। यह आपके लिये धन लाभ का योग बना रहा है।

मकर राशि :-

आपकी मकर राशि के लिये यह सप्ताह लाभकारी रहने के पुरे पुरे आसार हैं। सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा आपकी राशि से लाभ घर में रहेंगें।और सूर्य भी आपकी राशि से सप्तम भाव में बुध व राहू के साथ त्रीग्रही योग बना रहे हैं।जिससे आपके प्रेम और दांपत्य जीवन में कलह के आसार बढ़ते नजर आ रहे हैं।और जो लोग अपने पार्टनर और जीवनसाथी या प्रेम के प्रति ईमानदार नहीं हैं,इस समय उनकी पोल खुलने से उन्हें बड़ी मुसीबत दे सकती है।

सप्ताह के बीच में चंद्रमा 12 वें घर में शनि के साथ गोचर करेंगें।यो व्यय भाव में विषयोग होने से संभव है कि आप किसी अनावश्यक वस्तु पर बिलकुल पैसा खर्च नहीं करें,अन्यथा हानि होगी।आपके या घर में लोगो के स्वास्थ्य पर भी खर्च बढ़ सकता है। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा आपकी ही राशि में रहेंगें। आपका मन और व्यवहार कुछ बदला-बदला लग सकता है। इस समय आप किसी व्यक्ति विशेष के विचारों से भी प्रभावित हो सकते हैं ओर योजना बदल सकते है,जो ठीक नही है। आपकी राशि में मंगल व केतु के होने से वाहन चलते में और बिजली उपकरणों या अग्नि आदि से दुर्घटना सम्भव है।

कुंभ राशि :-

सप्ताह की प्रारम्भ में आप पर व्यवसायिक या नोकरी के कामकाज का दबाव रह सकता है क्योकि तब चंद्रमा आपकी राशि से दसवें भाव में रहेंगें। जो कार्य लंबे समय से रुके पड़े हैं उन्हें पूरे करने का दबाव भी आप पर उच्चाधिकारियों द्वारा बनाया जा सकता है। सूर्य का गोचर इस सप्ताह छठे घर में बुध व राहू के साथ हो रहा है। सप्ताह के बीच में चंद्रमा लाभ घर में शनि के साथ गोचर करेंगें।यो आपको मिलने वाले लाभ में कमी सम्भव हैं। अचानक से धन हानि भी आपको हो सकती है। विशेषकर शेयर बाज़ार में पैसा लगाने वाले लोग सावधान रहें।और थोड़ा विचार कर कार्य करें।

सप्ताह के अंत में चंद्रमा व्यय भाव में आ रहे हैं,यो आप किसी बड़ी खरीददारी को कर सकते हैं।यदि इस समय आप धन निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले अच्छी तरहां से विचार-विमर्श करें, उसके बाद उस पर आगे बढ़ें। किसी अनुभवी दोस्त की सलाह ले और वो आपके काम आ सकती है।आलस्य त्यागे और प्रातः या साय स्वास्थ्य बेहतर बनाये रखने के लिये योग व व्यायाम अवश्य करें।

मीन राशि :-

सप्ताह के प्रारम्भ में ही चंद्रमा का भाग्य स्थान में गोचररत हैं, यो आप इस सप्ताह स्वयं को उत्साही और सौभाग्यशाली महसूस कर सकते हैं। सप्ताह के आरंभ में ही कोई अटकी हुई योजना पूर्ण हो सकती है। सप्ताह के बीच तक चंद्रमा कर्म भाव में शनि के साथ रहेंगें।यो कामकाज पूरी एकाग्रता व सावधानी से करने से बड़ा लाभ मिलेगा । आपके काम पर गुप्त रूप से आपके वरिष्ठ अधिकारियों की नज़र है।यो अवश्य काम को टाले नहीं,भविष्य में इसका बड़ा लाभ मिलेगा।

इस सप्ताह सूर्य आपकी राशि से पंचम भाव में बुध व राहू के साथ होंगे। शिक्षा, संतान व सभी संबंधों के विषय में यह समय आपके लिये थोड़ा जागरूक रहने का है,उससे सम्बन्ध उत्तम बनेंगें।बड़े बेटे या बेटी की गतिविधियों को लेकर आप इस समय थोड़ा चिंतित सकते हैं। मध्य दिनों में बुध के वक्री होने से भाषा पे नियंत्रण रखे अन्यथा हो सकता है आप अपने मित्र या जीवन साथी से कोई ऐसी बात कहें जिससे उनकी भावनाओं को ठेस पंहुचे। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा का गोचर लाभ घर में रहेगा।यो अतीत में किये किसी निवेश से आपको जाते जाते लाभ मिल सकता है।

विशेष :- इस सप्ताह में गुरु पूर्णिमां पड़ेगी और चन्द्र ग्रहण भी,यो अधिक से अधिक अपने गुरु की संगत करें और गुरु मंत्र जप और उसकी सिद्धि को बड़ा उत्तम समय है,जो गुरु के पास नहीं जा सकते,वे तुरन्त अपना दान उन्हें भेजे और अपने यहाँ रहकर गुरु के नाम से मन्दिर में अधिक से अधिक प्रसाद बांटे।गुरु जी की फोटो के निकट अखण्ड ज्योत जलाकर अपने घर पर गुरु और इष्ट मंत्र से जप करके यज्ञ करें।

 

“इस लेख को अधिक से अधिक अपने मित्रों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों को भेजें, पूण्य के भागीदार बनें।”

अगर आप अपने जीवन में कोई कमी महसूस कर रहे हैं? घर में सुख-शांति नहीं मिल रही है? वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल मची हुई है? पढ़ाई में ध्यान नहीं लग रहा है? कोई आपके ऊपर तंत्र मंत्र कर रहा है? आपका परिवार खुश नहीं है? धन व्यर्थ के कार्यों में खर्च हो रहा है? घर में बीमारी का वास हो रहा है? पूजा पाठ में मन नहीं लग रहा है?
अगर आप इस तरह की कोई भी समस्या अपने जीवन में महसूस कर रहे हैं तो एक बार श्री सत्यसाहिब स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज के पास जाएं और आपकी समस्या क्षण भर में खत्म हो जाएगी।
माता पूर्णिमाँ देवी की चमत्कारी प्रतिमा या बीज मंत्र मंगाने के लिए, श्री सत्यसाहिब स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज से जुड़ने के लिए या किसी प्रकार की सलाह के लिए संपर्क करें +918923316611

ज्ञान लाभ के लिए श्री सत्यसाहिब स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज के यूटीयूब

https://www.youtube.com/channel/UCOKliI3Eh_7RF1LPpzg7ghA से तुरंत जुड़े।

 

 

****

 

श्री सत्यसाहिब स्वामी सत्येंद्र जी महाराज

जय सत्य ॐ सिद्धायै नमः

 

 


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

Mumbai Family Death Mystery: Watermelon Not the Cause Behind 4 Deaths, Forensic Probe Reveals Shocking Details

Mumbai Family Death Mystery: Watermelon Not the Cause Behind 4 Deaths, Forensic Probe Reveals Shocking Details

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading