Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bollywood / काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को मिली जमानत, आज शाम तक आ सकते हैं जेल से बाहर, जगदीश जी तेली की रिपोर्ट

काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को मिली जमानत, आज शाम तक आ सकते हैं जेल से बाहर, जगदीश जी तेली की रिपोर्ट

 

 

 

“जैसे कयास लगाए जा रहे थे फैसला उसी के मुताबिक आया, यानि सलमान खान को जोधपुर की सेशंस कोर्ट से जमानत मिल गयी है। बता दें कि सलमान खान को सजा सुनाने वाले जज का ट्रांसफर कर दिया था इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि सलमान खान को जमानत मिल जाएगी।”

 

 

बता दें कि पिछले दो दिन से जोधपुर की सेंट्रल जेल में बंद बॉलिवुड अभिनेता सलमान खान को जोधपुर की सत्र अदालत से बड़ी राहत मिली है। जोधपुर की सत्र अदालत ने शनिवार दोपहर 3 बजे सलमान खान को जमानत दे दी है। सलमान खान आज ही जेल से बाहर आ जाएंगे। सेशन कोर्ट के आदेश की कॉपी सीजेएम अदालत में भेजी जाएगी, जिसके बाद सलमान की रिहाई का आदेश जोधपुर सेंट्रल जेल को भेजा जाएगा और उन्हें रिहा किया जाएगा। सलमान खान के वकील ने बताया कि सत्र न्यायाधीश रविंद्र कुमार जोशी की अदालत ने 50,000 रुपये के निची मुचलके और 25,000 रुपये के दो स्योरिटी बॉन्ड पर उन्हें जमानत दे दी है।

इससे पहले गुरुवार, 5 अप्रैल को जोधपुर की ही निचली अदालत ने सलमान को पांच साल की कैद की सजा और दस हजार रुपये के जुर्माने की सुजा सुनाई थी, जिसके बाद उन्हें दो रात जेल में बितानी पड़ी हैं।
उनके वकीलों ने सेशंस कोर्ट में गुरुवार को ही जमानत के लिए याचिका दायर कर दी थी। जिसपर शुक्रवार को दोनों पक्षों ने अपनी दलीलें दी। दलीलें सुनने के बाद जज रवींद्र कुमार खत्री ने शनिवार सुबह 10:30 बजे अपना फैसला देने की बात कही। शनिवार सुबह भी दोनों तरफ से दलीलें दे गईं और जज ने लंच के बाद फैसला सुनाने आदेश दिया। दोपहर तीन बजे जज ने फैसला सुनाते हुए सलमान खान को 50 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है। कानूनी प्रक्रिया को पूरा होने में दो-तीन घंटे लगेंगे यानी शाम तक सलमान जेल से बाहर आ जाएंगे।

 

सलमान खान के वकीलों ने कोर्ट में कहा है कि जब इस मामले का ट्रायल चल रहा था तब भी सलमान जमानत पर थे, बाकी मामलों में भी उन्हें जमानत मिलती रही है तो उन्हें जमानत मिलनी चाहिए। उन्होंने यह दलील भी दी कि सलमान खान कोर्ट की हर शर्त को मानते हैं और इसलिए उन्हें जमानत मिलनी चाहिए।
हालांकि सरकारी ने वकील सलमान की जमानत का विरोध किया। सरकारी वकील ने कहा कि हिरण को गोली लगी थी और इसका मेडिकल प्रमाण और गवाह दोनों मौजूद हैं।

 

 

*********

 

 

Report: Jagdish Ji Teli

Khabar 24 Express, Rajasthan


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

भीम जयंतीत गोंधळ; अतिक्रमण वादातून महिलेला मारहाण, कुटुंबाला जीवे मारण्याच्या धमक्या

भीम जयंतीत गोंधळ; अतिक्रमण वादातून महिलेला मारहाण, कुटुंबाला जीवे मारण्याच्या धमक्या

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading