Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Easy Talk कंपनी ने लांच किए यूएसबी चार्जर, फ़ास्ट चार्जिंग की दुनिया में क्रांतिकारी कदम | Khabar 24 Express

Easy Talk कंपनी ने लांच किए यूएसबी चार्जर, फ़ास्ट चार्जिंग की दुनिया में क्रांतिकारी कदम | Khabar 24 Express

 

 

 

Easy Talk India ने मोबाइल चार्जर की दुनिया में एक क्रांति ला दी है। इजी टॉक इंडिया ने अपने नए युएसबी चार्जर बाजार में उतारे हैं। ये फास्ट चार्जिंग के साथ रख रखाव में भी अच्छे हैं। कंपनी के एमेडी फिरोज़ खान ने ख़बर 24 एक्सप्रेस को बताया कि ये अभी तक के बेहतरीन और सस्ते चार्जर में से एक हैं। ये फ़ास्ट चार्जिंग तो करते ही हैं इसके अलावा ये जल्द खराब नहीं होते हैं। फिरोज़ खान का कहना है कि इसका वायर मजबूत बनाया गया है जिससे कि मुड़ने पर भी यह खराब नहीं होगा।

 

 

उन्होंने कहा कि वो अभी और भी बेहतरीन युएसबी चार्जर और साधारण चार्जर बाजार में उतार रहे हैं। सभी मोबाइल के युएसबी इजी टॉक के पास उपलब्ध हैं।

फिरोज़ ने बताया कि इस तरह के बेहतरीन चार्जर देश भर में पहुंचाने के लिए डिस्ट्रीब्यूटर बना रहे हैं। जल्द ही हर जगह पर इजी टॉक के यूसबी चार्जर मिलने शुरू हो जाएंगे।

उन्होंने बताया कि उनके युएसबी चार्जर से मोबाइल फोन्स की लाइफ भी लंबी होगी। साथ ही यह एक बेहतरीन तकनीक की वजह से मोबाइल को जल्द खराब नहीं होने देता है।

बता दें कि इस युएसबी चार्जर को हमने खुद भी देखा और परखा। जब हमने खुद मोबाइल चार्ज किया तो मोबाइल जल्दी चार्ज हुआ और मोबाइल की बैटरी भी काफी देर तक चली। जबकि जितना हम पहले मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे थे उतना ही तब किया लेकिन हमने पाया कि इससे लगभग 30% ज्यादा बैटरी बैकप मिला।

 

 

 

चार्जिंग की यह तकनीक आने के बाद मोबाइल चार्जिंग के क्षेत्र में क्रांति आएगी। Easy Talk ने जिस तरह के चार्जर बाजार में उतारे हैं ये एंड्रॉइड मोबाइल या ज्यादा बैटरी खाने वाले मोबाइल के लिए वरदान साबित होंगे।

 

 

 

उन्होंने बताया कि वो जल्द ही उनकी कंपनी इजी टॉक अलग-अलग तरह के चार्जर और युएसबी डिवाइस लेकर आ रही है, जिससे अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी चार्ज किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस पर अभी काम चल रहा है और आगे चलकर इस तरह की युएसबी चार्जर का और विस्तार किया जाएगा।

 

 

*****

ख़बर 24 एक्सप्रेस

 


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading