Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / रेणुका चौधरी के उपर प्रधानमंत्री की टिप्पणी को लेकर राज्यसभा में कांग्रेस का हंगामा । Khabar 24 Express

रेणुका चौधरी के उपर प्रधानमंत्री की टिप्पणी को लेकर राज्यसभा में कांग्रेस का हंगामा । Khabar 24 Express

 

 

प्रधानमंत्री द्वारा रेणुका चौधरी पर टिप्पणी अब उनको भारी पड़ती जा रही है। प्रधानमंत्री की टिप्पणी को लेकर अब हर कोई उन्हें घेरने पर लगा हुआ है वहीं सोशल मीडिया में प्रधानमामंत्री की जबरदस्त आलोचना हो रही है।

लोगों का कहना है कि पीएम कैसे अपनी गरिमा खो सकते हैं इस तरह की टिप्पणी कहाँ तक जायज है।
वहीं कांग्रेस भी पूरे गुस्से में नज़र आ रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से रेणुका चौधरी पर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। कांग्रेस ने पीएम ने की टिप्पणी को महिला विरोधी मानते हुए उनसे कहा है कि वे माफी मांगें। कांग्रेस ने राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू से भी कहा कि वे भेदभाव का रवैया न अपनाएं। कांग्रेस ने ट्विटर अकांउट पर अपना विरोध जताया है।

दरअसल, बुधवार को पीएम मोदी आधार पर राज्यसभा में अपनी बात रख रहे थे, इस बीच रेणुका चौधरी सदन में ही ठहाके लगाने लग गईं। नायडू रेणुका चौधरी को चुप करा रहे थे, इसी बीच पीएम मोदी ने कहा कि सभापति जी मेरी आपसे विनती है कि रेणुका जी को कुछ मत कहीए, क्योंकि रामायण के सीरियल के बाद ऐसी हंसी सुनने का सौभाग्य आज जाकर मिला है।


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

प्रभाग 35 में ऐतिहासिक जीत Sandeep Gawai के साथ चारों कैंडिडेट विजयी

प्रभाग 35 से इस वक्त की सबसे बड़ी और पक्की खबर सामने आ चुकी है। …

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading