Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / इस ठग को पहचान लीजिये.. यह ठग आनंद विहार बस अड्डे पर सोने की घड़ी बेच रहा है

इस ठग को पहचान लीजिये.. यह ठग आनंद विहार बस अड्डे पर सोने की घड़ी बेच रहा है

 

 

इस शातिर चेहरे को पहचान लीजिये.. ये अपने पूरे गिरोह के साथ नकली घड़ी को सोने की घड़ी बताकर आनन्द विहार बस अड्डे पर बेच रहा है..।

 

दिल्ली में लूटपाट झपटमारी की घटनाएँ आम हैं। यहां पर लुटेरे लूट के लिए लोगों की जान तक ले लेते हैं।
दिल्ली में आये दिन कोई न कोई फर्जीवाड़ा होता रहता है। ठग ठगी के नए-नए तरीके खोजकर लाते रहते हैं। और यह ठगी और लूटपाट भीड़भाड़ वाले इलाकों में सबसे ज्यादा होती है।

दरअसल हम आपको सचेत करना चाहते हैं। दिल्ली के आनंदविहार बस अड्डे के बाहर कुछ लोग सोने की घड़ी बेच रहे थे। यह गिरोह पूरे इंतेजाम के साथ आता है कभी सोने की घड़ी तो कभी मोबाइल, तो कभी वीडियो कैमरा इत्यादि बेचते नज़र आ जाएंगे। लेकिन असल में होता कुछ नहीं है। ये ही ग्राहक होते हैं और यही बेचने वाले होते हैं। जब ये आपस में बातचीत कर रहे होते हैं तो रास्ते चलते राहगीर इनके फटे में टांग अड़ा देते हैं और बस फिर क्या.. ये उस राहगीर को अपना शिकार बना लेते हैं। और उसको बेवकूफ बना कर रफूचक्कर हो जाते हैं।

आपको बताते हैं कि ये काम कैसे करते हैं।

दरअसल ये 5-6 लोगों की संख्या में होते हैं। एक व्यक्ति अपने पास कुछ कोई कीमती सामान होने की बात करता है.. या तो वो मजबूरी में उस सामान को बेचने की बात करता है या उसको चुराई हुई चीज बताता है। जैसे ही ये लोग आपस में सौदा कर रहे होते हैं तो ये बोलते हैं कि आप कम पैसे लगा रहे हैं चीज तो लाख रुपये से भी ऊपर की है। जब कोई इनके पास से गुज़र रहा होता है तो वो उस चीज के बारे में जानने के लिए दिलचस्पी दिखाने लग जाता है। बस फिर क्या है मोल भाव फिर असली ग्राहक यानी आप से होने लग जाता है। और नकली सामान को वो राहगीर यानी किसी आम इंसान को थमा देते हैं। जबतक उस सामान को हकीकत का पता चलता है तब तक तो आप लूट चुके होते हैं।

जी ऐसी ही एक घटना को हमने अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया। ऐसा पहले भी हमारे किसी जानकार के साथ हो चुका था सो हमे इसके बारे में पहले से ही पता था। इसीलिए हमने वहाँ रुककर देखने का निश्चय किया। और जो ऊपर हमने विस्तार से बताया। बिलकुल ठीक वैसा ही हुआ। लेकिन उन ठगों को जैसे ही हम संदिग्ध लगे। वो भाईसाहब खुद रफूचक्कर हो गए। जहां पर ये सब हो रहा था वहां पर दो पुलिस चौकी एकदम नज़दीक थी।
एक गाजियाबाद वैशाली की पुलिस चौकी पड़ती है तो एक आनंदविहार बस अड्डे की चौकी पड़ती है लेकिन ये ठग बेखौफ होकर ठगी करते दिख जाते हैं।

यानी आप ऐसा मानकर चल सकते हैं कि लुटने के बाद आप कुछ नहीं कर पाएंगे। ऐसे में आप खुद ही सावधान हो जाइए।

पुलिस प्रशासन के भरोसे आप मत रहिये। आपकी सावधानी ही आपकी खुद की सबसे बड़ी सुरक्षा है।

इस मैसेज को दूसरों तक भी पहुंचाने का कष्ट अवश्य करें। आप तो बच गए लेकिन बहुत सारे ऐसे हो सकते हैं जो आपकी सतर्कता से बच जाएं।

 

****

 

ख़बर 24 एक्सप्रेस


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe