
चुनाव से पहले सभी न्यूज़ चैनल एक पार्टी की ही जीत बता रहे थे। वही एग्जिट पोल में भी सामने आया। और अब जब 18 दिसंबर को परिणाम सबके सामने होंगे। तो उम्मीद भी एग्जिट पोल फाड़ लगाई जा रही है। मसलन!! लगाई क्या जा रही है, लग चुकी है बस औपचारिकता के तहत मौहर लगना बाकी है।
खैर परिणाम जो भी हो एक बात तो निश्चित तौर पर सिद्ध हो गयी कि देश में “संवैधानिक संस्था” भी खुद “संवैधानिक तरीके” से, संविधान के दायरे में रहकर काम नहीं करती हैं। वो एक पार्टी के लिए “कठपुतली” की तरह बनकर रह जाती हैं या काम करती हैं।
भारत की सबसे बड़ी संवैधानिक संस्था “चुनाव आयोग” पर जब यह आरोप लगे तो मामला और ज्यादा गम्भीर हो जाता है।
चुनाव आयोग हमेशा दलील देता आया है कि वो “संवैधानिक संस्था” है। लेकिन मानता कौन है, ये सबसे बड़ा सवाल है। क्योंकि टीएन सेशन का जमाना नहीं है।
अब जब बात हो रही हैं हिमाचल प्रदेश और गुजरात चुनाव के एग्जिट पोल की.. तो नतीजे आप सबके सामने हैं। आप सभी ने देख लिया होगा कि टीवी चैनल दोनों जगहों पर भाजपा को जिता रहे हैं। कोई भारी बहुमत से जिता रहा है तो कोई कम सीटों से लेकिन जिता सभी ही रहे हैं। “मैं खुद भी कह चुका हूँ,कि चाहे जो हो जाये, कोई कितना भी जोर लगा ले.. लेकिन जीत भाजपा की ही होनी है।” यही नियम है.. माने प्रकृति का नियम नहीं.. अभी का नियम है जो 2014 के बाद बना है। “जीतना है तो जीतना है अब चाहे जो हो जाये।”
बहुत सारे टीवी चैनल्स ने एजेंसियों के साथ मिलकर गुजरात और हिमाचल दोनों चुनावी राज्यों में सर्वे किया था? मेरा मतलब किया होगा। जिसका परिणाम एग्जिट पोल के माध्यम से जारी किया गया है। हालांकि सभी न्यूज चैनलों और एजेंसियों के परिणामों में सीटों का थोड़ा बहुत अंतर बना हुआ है, लेकिन एक बात साफ है कि गुजरात में एक बार फिर भाजपा सत्ता में लौटती दिख रही है। यानी वहां की पब्लिक भाजपा से इतनी खुश है, इतनी खुश है, इतनी खुश है कि खुशी रुक नहीं रही है… चल रही है और
ये “जब तक है जान” बेशक फलॉप मूवी हो लेकिन शाहरुख है ना (खान नहीं लगाना, वरना कुछ नाराज हो जाएंगे).. तो चलेगी.. 200 करोड़ कमाएगी भी.. अब शाहरुख ने मूवी के नाम पर जो चाहे परोसा हो लेकिन उनके चाहने वाले.. जरा उनके दिल से पूछों.. स्टोरी भले समझ ना आये लेकिन फ़िल्म सुपरहिट होगी।
“अब आपमें से कुछ सोच रहे होंगे कि यहां शाहरुख खान कहाँ से आ टपका उसे तो पाकिस्तान में होना चाहिए था”..। अरे रुको जरा ठहरो.. उन्हें पाकिस्तान बाद में पहुंचाएंगे पहले पूरा तो सुन लो… मैं उस शशशशाहरख खान की बात नहीं कर रहा हूं बल्कि में एक रियल स्टार मोदी जी की बात कर रहा हूँ।
मतलब गुजरातियों के लिए अब चाहे जो हो जाये, दिन का रात हो जाये या रात दिन बन जाये, “हम तुम्हारे साथ हैं, मोदी तुम संघर्ष करो” के साथ रहेंगे। और माननीय मोदी जी गुजरात से निकले सीधे दिल्ली की कुर्सी पर आसीन हो गए। लेकिन गुजरात वाले जिताने से रुके नहीं। अब शायद गुजरात वाले ऐसा तो नहीं चाहते कि मोदी जी पूरे विश्व पर राज करें। हो सकता है कुछ ऐसा ही हो। अब देखो 2019 में माननीय सुप्रीमकोर्ट एक फैसला देगा कि राम मंदिर अयोध्या में ही बनेगा, और रामलला के भक्त एक बार फिर मोदी जी को अमेरिका भेज देंगे मंदिर बनवाने। मेरा मतलब है 2024 में तो बन ही जायेगा तब ही तक कुछ होगा और 2029 में श्री राम के दर्शन होंगे। और हम सब कहँगे जय श्री राम।
अब देखो हिमाचल वाले भी यही चाहते हैं कि श्री राम वाले आएं और ये कांग्रेसी जाएं तो जा तो रहे हैं भईया आपने उनको भेज तो दिया, “अंग्रेजो भारत छोड़ो के नारे की तर्ज पर ये भी चले जायेंगे, बचे ही कितने हैं” और यही तो प्रकृति का नियम है, जो ऊपर आपको मैंने बताया था।
मोदी जी ने अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ जबर्दस्त प्रचार भी तो किया था। और जीतने की रणनीति भी तो बनाई थी। अब जीतते नहीं तो क्या हारते। हार से याद आया..
“कांग्रेस के वो जो नए नवेले वाले अध्यक्ष बने हैं, वो कह रहे तब कि 18 तारीख को कुछ सरप्राइज देने वाले हैं। तो भईया थोड़ा सा सरप्राइज हमे भी दे दो.. लेकिन भईया पहले ये टीवी चैनल वालों का सरप्राइज तो झेल लो….।”
एबीपी न्यूज़ का सरप्राइज…
न्यूज चैनल एबीपी के एग्जिट पोल के अनुसार दक्षिण गुजरात में भाजपा को साफ बढ़त मिलती दिख रही है। जिसमें 35 सीटों में से भाजपा को 24 और कांग्रेस को 11 सीटें मिलती दिख रही हैं। जबकि सौराष्ट्र और कच्छ इलाके की 54 सीटों में भी भाजपा कांग्रेस से आगे दिखाई दे रही है, जिसमें भाजपा को 34 और काग्रेस को 19 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं पूरे राज्य की बात करें तो भाजपा को 182 में से 117 सीटें मिलने की उम्मीद दिख रही है, जबकि कांग्रेस को 64 सीटें मिलने की उम्मीद दिख रही है।
न्यूज 24 और चाणक्य महाराज का सरप्राइज..
न्यूज 24 और चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार गुजरात में भाजपा एकतरफा बहुमत की ओर जाती दिख रही है। परिणामों के अनुसार यहां भाजपा को 135 और कांग्रेस को मात्र 47 सीटें मिलती दिख रही हैं।
टाइम्स नाउ वालों का सरप्राइज…
न्यूज चैनल टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के अनुसार गुजरात में भाजपा स्पष्ट बहुमत लेती दिख रही है। पोल के अनुसार 182 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 109 और कांग्रेस को 70 सीटें मिलती दिख रही हैं। हालांकि पिछली बार के मुकाबले इस बार भाजपा का वोटिंग प्रतिशत कम होता दिख रहा है। भाजपा को इस बार पिछली बार से एक फीसदी कम यानि 47 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद है जबकि कांग्रेस को पहले से दो फीसदी ज्यादा यानि 41 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद है, जबकि अन्य के हिस्से में 12 फीसदी वोट आएंगी।
इंडिया टुडे का सरप्राइज..
न्यूज चैनल इंडिया टुडे के एग्जिट पोल में भी गुजरात में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। चैनल द्वारा करवाए गए सर्वे में भाजपा को 99-113 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है जबकि कांग्रेस को 68-82 सीटें मिलने की उम्मीद है।
सी वोटर सरप्राइज..
सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार गुजरात की 182 विधानसभा सीटों में से भाजपा के खाते में 108 सीटें जाती दिख रही हैं। जबकि कांग्रेस के हिस्से में 74 सीटें आने की उम्मीद जताई गई है। पिछले चुनाव में भाजपा को यहां 112 और कांग्रेस को 61 सीटें मिली थीं, ऐसे में इस बार भाजपा को यहां घाटा और कांग्रेस को फायदा होता दिख रहा है।
अब जी और न्यूज़ 18 इंडिया वाले कहा गए भईया वो नहीं दिखे.. खैर सुधीर जी और सुमित जी बतिया रहे थे कि उनका बस चले तो वो पूरी की पूरी 182 जितवा दें लेकिन मजबूरी है.. विपक्ष वाले ईवीएम का रोना रोने लगे जाएंगे.। अब ऐसे में थोड़ा बहुत उनका रोना भी दिखाना पड़ता है..। नहीं तो टीआरपी नहीं आती..।
अब चलो हम भी बात कर लेते हैं हमारे एग्जिट पोल की। अगर हमारे एग्जिट पोल की बात करें तो गुजारत में कांग्रेस भाजपा को टक्कर देती दिखाई पड़ रही है बेशक जीत भाजपा की हो लेकिन वोट शेयर और सीटें दोनों पर कुछ जगह मतदाताओं ने भाजपा के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की है।
अगर हिमाचल की बात करें तो वहां भी भाजपा बढ़त बनाती और सरकार बनाती दिख रही है।
गुजरात या हिमाचल के मुद्दे जो हो, या रहे हों। मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया है तो जीत भी निश्चित एक की ही होनी है।
अब जो भी जीते मेरी तरफ से और ख़बर24 एक्सप्रेस की पूरी टीम की तरफ से 18 दिसंबर की जीत की अग्रिम बधाइयाँ।
अब ये साल जा रही है.. थोड़ा हंसी ठिठोली बनती है.. और वैसे भी मोदी जी जीत रहे हैं.. तो थोड़ा सेलिब्रेशन भी तो बनता है ना भईया.. तो ऐसे ही सही..।
***

ख़बर 24 एक्सप्रेस
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7