Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / भरतपुर में अवैध हथियारों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दलालों के जरिये बड़ी मात्रा में कर रहे थे हथियार सप्लाई

भरतपुर में अवैध हथियारों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दलालों के जरिये बड़ी मात्रा में कर रहे थे हथियार सप्लाई

 

भरतपुर, राजस्थान: भरतपुर के पास कैथवाड़ा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यहाँ से हथियारों की सप्लाई हुआ करती थी। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। यहाँ से देश के कई हिस्सों में इन हथियारों की सप्लाई की जाती थी।

भरतपुर के जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार टांक ने बताया कि यहाँ पर कई लोग मिलकर अवैध हथियार बनाने का काम किया करते थे। मुखबिर के द्वारा इस फैक्ट्री की सुचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद यहाँ पर छापा मारा गया तो देखा कि यहाँ पर भारी मात्रा में हथियार बनाये जा रहे हैं जिसके बाद यह कार्रवाई हुई।

सभी आरोपियों से पूंछताछ जारी है। पुलिस के मुताबिक अगर किसी और की भी संलिप्ता पायी गयी तो उसको भी गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार आरोपी जुबेर खान अपने भाई आत्मादीन और उमर के साथ अवैध हथियार बनाता हुआ पाया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से एक 12 बोर का पौना डबल बैरल, एक कट्टा 315 बोर, एक बन्दूक 12 बोर सिंगल बैरल, 18 खाली कारतूस 315 बोर, 6 खाली कारतूस 12 बोर एवं अर्द्धनिर्मित 12 बोर का पौना, दो 12 बोर की बन्दूक समेत कई अवैध हथियार मिले।

साथ ही पुलिस ने हथियार बनाने के सामान जिनमें 1 ड्रिल मशीन, 3 शिकंजा लोहे के, 1 धोकनी, 1 ग्राइन्डर मशीन, लोहे की चैक गाटर, वसूला, हथौडा व हथौडी, 4 आरी, 10 लोहे की रेती, 1 लकडी काटने की आरी, 2 लोहे की सडासी, 1 प्लास, पेचकस, 2 चूडी काटने के हैण्डल, 2 लकडी काटने की छैनी, 1 लोहे की पत्ती, 13 लोहे की छैनी, 4 बोर बनाने के सूआ, 4 बोर साफ करने की नाली, 5 लोहे की बैरल तथा कैच स्प्रिंग को जप्त किया।

पुलिस ने आरोपी जुबेर खान, आत्मादीन और उमर को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी कैथवाडा के रहने वाले हैं। पुलिस आरोपियों से उनके द्वारा बनाये गये हथियारों की सप्लाई के सम्बन्ध में पूछताछ कर रही है।

 

 

****

 

News Desk: Khabar24 Express


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading