Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / राहुल गांधी के सवालों से घिरे मोदी, राहुल ने पूंछा अब 13वां सवाल

राहुल गांधी के सवालों से घिरे मोदी, राहुल ने पूंछा अब 13वां सवाल

 

आखिर राहुल गांधी ने आज पीएम मोदी को मौन साहब करार दे दिया। राहुल गांधी ने कहा कि मैंने जितने भी सवाल किये हैं पीएम ने अभी तक एक भी सवाल का जबाव नहीं दिया है। राहुल ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी जनता के सवालों से भागते हैं।
इसी बीच उन्होंने 13वां सवाल दागा है। राहुल गांधी ने अपने सवाल में पीएम मोदी से पूंछा “उन्होंने एक जवाबदेह सरकार देने का वादा किया था, तो फिर उन्होंने लोकपाल को किनारे क्यों कर दिया? जीएसपीसी, इलेक्ट्रिसिटी-मेट्रो घोटाला, शाह-जादा (अमित शाह के बेटे जय शाह) पर चुप हैं और अपने दोस्तों की जेबें भरने को उत्सुक हैं।”
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘मौन साहब’ करार देते हुए लोकपाल की नियुक्ति नहीं करने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह सहित सरकार के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर चुप्पी साधने को लेकर सोमवार को मोदी की निंदा की। राहुल गांधी ने गुजरात विधानसभा चुनाव तक हर रोज एक सवाल पूछने की अपनी रणनीति के तहत अपने 13वें सवाल में पूछा,

उन्होंने कहा, “यह सूची लंबी है और हम मौन साहब से बेसब्री से जवाबों का इंतजार कर रहे हैं। आपने यह सरकार किसके अच्छे दिनों के लिए बनाई थी?”

गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान 9 दिसंबर को हुआ था, दूसरे चरण का मतदान 14 दिसंबर को चुनाव होना है।

राहुल गांधी इससे पहले युवाओं की बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, जनजातीय मुद्दों, बिजली कंपनियों को ‘अनुचित लाभ’ आदि को लेकर सवाल उठा चुके हैं।


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

भुसावळ बाजारपेठ पोलिसांची मोठी कारवाई : कुख्यात ‘चेन स्नॅचर’ जेरबंद

भुसावळ बाजारपेठ पोलिसांची मोठी कारवाई : कुख्यात ‘चेन स्नॅचर’ जेरबंद

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading