Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / आज राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने का हो जायेगा ऐलान, इस तारिख से संभाल लेंगे कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद की कमान

आज राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने का हो जायेगा ऐलान, इस तारिख से संभाल लेंगे कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद की कमान

 

राहुल गांधी आज कांग्रेस के अध्यक्ष बन जायेंगे और 16 तारिख से पार्टी के अध्यक्ष तौर पर कमान संभाल लेंगे। राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने का आज शाम को ऐलान हो जायेगा। इसके बाद राहुल 16 से कांग्रेस पार्टी का पदभार संभाल लेंगे।
दरअसल आज कांग्रेस इलेक्शन कमेटी की शाम को बैठक होनी है जिसमें राहुल के नाम का अध्यक्ष पद के लिए ऐलान कर दिया जाएगा।अभी तक किसी ने भी कांग्रेस खेमे से नामांकन दाखिल नहीं किया।

 

पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार 1 से 4 दिसंबर तक नामांकन की तारीख थी। राहुल गांधी ने 4 दिसंबर तारीख को ही नामांकन भरा था। बीते 5 तारीख को नामांकन पत्रों की जांच के बाद सिर्फ राहुल गांधी के मैदान में रहने का ऐलान किया गया था लेकिन चुनावी औपचारिकता के मद्देनजर औपचारिक ऐलान आज यानि 11 तारीख को ही होना है। लेकिन आज गुजरात चुनाव में राहुल 4 चुनावी रैलियों में व्यस्त हैं ऐसे में राहुल 16 तारीख को अध्यक्ष पद की कमान संभालेंगे।

 

हालांकि पार्टी को मजबूत करने के लिए राहुल के सामने कई चुनौतियां है जिसका उनको डटकर सामना करना पड़ेगा।फिलहाल गुजरात चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने एड़ी चोटी का जोर लगा रखा है।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe