
रियल की दबंग गर्ल और कुश्ती की चर्चित खिलाड़ी बबीता फोगाट ने जायरा वसीम को छेड़छाड़ के मामले पर सलाह दी है। बबीता ने कहा कि अगर कोई छेड़छाड़ करता है तो उसका मुंह तोड़ दो, दबंग बनों। विरोध करो।
आपको बता दें कि फिल्म ‘दंगल’ से बॉलिवुड में एंट्री करने वाली ऐक्ट्रेस जायरा वसीम के साथ फ्लाइट में छेड़छाड़ की घटना सामने आने के बाद मशहूर भारतीय महिला पहलवान बबीता फोगाट ने लड़कियों से खास अपील की है। बबीता ने सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर करते हुए कहा है कि इस तरह की हरकत करने वालों को यूं ही न छोड़ें। उन्होंने साथ ही जायरा को भी सलाह देते हुए कहा, असल जिंदगी में भी धाकड़ बनो।
जायरा के समर्थन में कई हस्तियां उनके समर्थन में आगे आ रही हैं। इस बीच बबीता फोगाट ने टि्वटर पर एक विडियो पोस्ट कर लड़कियों से यह अपील की है। जायरा ने दंगल फिल्म में बबीता की बहन गीता फोगाट की भूमिका निभाई थी। बबीता ने कहा, ‘समाज किस तरफ बढ़ रहा है। ऐसे लोगों का चेहरा बेनकाब करना चाहिए। मैं लड़कियों से भी कहना चाहूंगी कि आप मजबूत बनें और सतर्क रहें। अगर आपसे कोई इस तरह की गलत हरकत करता है तो सीधा उसके मुंह पर थप्पड़ लगाएं। वह दोबारा ऐसा करने की हिम्म्त नहीं करेगा।’
दो बार की राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता महिला रेसलर बबीता फोगाट ने आगे कहा, ‘मैं जायरा वसीम से भी कहना चाहूंगी कि आप मजबूत बनें। आपने दंगल फिल्म में फोगाट बहनों का दमदार किरदार निभाया है तो फिर आपको किसी से डरने की जरूरत नहीं है। आप असल जिंदगी में भी धाकड़ बनें।’ बबीता फोगाट ने छेड़खानी करने वाले को दरिंदा कहा है।
उन्होंने कहा, ‘जब मैं सुबह उठी तो दिल को दुखाने वाली घटना के बारे में सुना। पता चला कि जायरा के साथ किसी दरिंदे ने छेड़खानी की। दरिंदा इसलिए कह रही हूं क्योंकि एक अच्छा इंसान ऐसी घटना कभी नहीं कर सकता।’ जायरा ने रोते हुए एक विडियो शेयर करते हुए बताया था कि उनके साथ फ्लाइट में एक शख्स के साथ छेड़छाड़ की थी।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7