Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / शादी से मना करने पर सिरफिरे आशिक ने युवती को चाकू से गोदकर बेहरमी से किया क़त्ल, जगदीश जी तेली की रिपोर्ट

शादी से मना करने पर सिरफिरे आशिक ने युवती को चाकू से गोदकर बेहरमी से किया क़त्ल, जगदीश जी तेली की रिपोर्ट

 

प्यार में नाकाम रहने पर एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका के साथ जो कुछ किया उसे सुनकर पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है। हमारे राजस्थान संवाददाता जगदीश जी तेली के मुताबिक ये घटना तीन दिन पहले की है। लड़की कोचिंग के लिए घर से निकल ही रही थी कि सिरफिरे ने लड़की को दबोच लिया और उस पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला बोल दिया और इसके बाद वो वहां से फरार हो गया लेकिन युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना भीमगंजमंडी थाना इलाके की है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को मोर्चेरी में रखवाया ओर मामले में जांच शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक स्टेशन ईलाके में रहने वाली शाहीनू की शादी बोरखेडा निवासी साबिर हो तय हो गई थी। लेकिन साबिर की गलत हरकतो की वजह से लडकी के परिवार वालो ने शादी से मना कर दिया। खफा होकर आरोपी स्टेशन इलाके में युवती के घर पहुंचा ओर युवती पर ताबडतोड चाकूओं से वार कर दिया। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसके बाद परिजन युवती को अस्पताल लेकर गए जहां पर उपस्थित डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने शव को मोर्चेरी में रखवा दिया साथ ही आरोपी युवक को भी हिरासत में ले लिया हैं।

 

***

Report: Jagdish Ji teli

Khabar 24 Express, Kota Rajasthan 


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe