Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / गुरुग्राम के इस स्पा में चल रहा था गन्दा काम जब पुलिस ने छापा मारा तो देखकर रह गयी हैरान

गुरुग्राम के इस स्पा में चल रहा था गन्दा काम जब पुलिस ने छापा मारा तो देखकर रह गयी हैरान

 

दिल्ली से सटे गुरुग्राम के एक स्पा में बड़े आराम से गंदा काम चल रहा था कि तभी पुलिस ने छापा मारा तो जो अंदर का नज़ारा था उसको वो देखकर हैरान रह गयी।
हरियाणा पुलिस ने रविवार को कहा कि यहां स्थित एक स्पा से सेक्स रैकेट चलाने के लिए एक व्यक्ति व छह महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। महिलाओं में दो विदेशी हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के बाद शनिवार रात सेक्टर-53 के गोल्फ कोर्स रोड स्थित सेंटर प्लाजा मॉल में औवा थाई स्पा पर छापा मारा।

पुलिस अधिकारी रविंद्र कुमार ने आईएएनएस से कहा कि आरोपियों में एक थाईलैंड की और दूसरी केन्या की महिला शामिल है। इन पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इससे पहले भी गुरुग्राम में इस तरह के रैकेटों का भंडाफोड़ हो चुका है।

पुलिस ने इससे पहले 29 जून को शापिंग मॉल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था और 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया था। उनकी आयु 20 से 25 वर्ष के बीच थी।

इसी तरह जनवरी में डीएलएफ 2 इलाके में तथा एक अन्य शापिंग मॉल से 14 महिलाओं और चार पुरुषों को इसी तरह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe