
गुरजात चुनावों में मोदी कांग्रेस पर जबरदस्त हमलावर अंदाज में नज़र आये हैं। मोदी ने अंतिम चरण के मतदान में कांग्रेस पर जमकर हल्ला बोला है। पीएम मोदी ने राहुल गांधी से लेकर पूरी कांग्रेस को अपने निशाने पर लिया वहीँ कांग्रेस से निलंबित मणिशंकर अय्यर को लेकर पीएम मोदी के हमले अभी तक नहीं रुके।
कांग्रेस पर हमले के साथ मोदी ने सवाल किया कि आखिर पाकिस्तानी में सेना और इंटेलीजेंस में उच्च पदों पर रहे लोग गुजरात में अहमद पटेल को सीएम बनाने की मदद की बात क्यों कर रहे हैं? मोदी ने पूछा कि आखिर इसके क्या मायने हैं?
प्रधानमंत्री ने इस रैली में मणिशंकर पर निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तानी उच्चाचुक्त के साथ गुप्त बैठकें क्यों की गई। आखिर क्यों इसके बाद पाकिस्तान के उच्च पदों पर बैठे लोग गुजरात में पटेल को सीएम बनाने के लिए सहयोग की पहल कर रहे हैं। इस दौरान मोदी ने अय्यर के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि अय्यर ने नीच बोलकर मेरा नहीं पूरे गुजरात का अपमान किया है।
आपको बता दें कि पिछले दिनों मणिशंकर अय्यर ने पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। इस बयान के बाद मचे सियासी घमासान को देखते हुए पार्टी ने उन्हें निलंबत कर दिया था। इसके बाद से बीजेपी की तरफ से लगातार इस बयान को लेकर कांग्रेस को घेरा जा रहा है। पीएम मोदी ने इस बयान को गुजरात की अस्मिता से जोडक़र कांग्रेस पर हमला जारी रखा है। रविवार को भी पालनपुर में पीएम ने इसे पूरे गुजरात का अपमान बताया।
रविवार को पाटन में आयोजित रैली में पीएम ने फिर से मणिशंकर अय्यर पर निशाना साधते हुए कहा, गुजरात का अपमान करने वाले यही मणिशंकर अय्यर हैं, जिन्होंने पाकिस्तानी उच्चायुक्त के साथ सीक्रेट मीटिंग्स की थीं। इसका कारण क्या था? प्रधानमंत्री ने इशारे-इशारे में यह जताया कि कांग्रेस के नेताओं के पाकिस्तान से संबंध हैं।
गौरतलब है कि कि पीएम मोदी ने मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान दौरे पर दिए बयान को लेकर कहा था कि वह पाक में कह रहे थे कि जब तक हम मोदी को रास्ते से नहीं हटाएंगे, तब तक दोनों देशों में संबंध अच्छे नहीं होंगे। पीएम मोदी ने पूछा था कि क्या वह मेरी सुपारी देने के लिए पाकिस्तान गए।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7