Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bollywood / अभिनेत्री जायरा वसीम से फ्लाइट में छेड़छाड़, दबंग गर्ल ने रोते हुए इंस्टाग्राम पर शेयर की अपनी व्यथा, फ्लाइट ने जांच शुरू की

अभिनेत्री जायरा वसीम से फ्लाइट में छेड़छाड़, दबंग गर्ल ने रोते हुए इंस्टाग्राम पर शेयर की अपनी व्यथा, फ्लाइट ने जांच शुरू की

 

 

दबंग गर्ल ज़ायरा वसीम से फ्लाइट में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इसको लेकर ज़ायरा वसीम ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। ज़ायरा ने रोते हुए अपनी व्यथा शेयर की। आपको बता दें कि ज़ायरा वसीम आमिर खान के साथ फिल्म दबंग में काम कर चुकी हैं।
जायरा वसीम ने फ्लाइट में शारीरिक उत्पीडन का आरोप लगाया है और साथ ही एक वीडियो अपलोड भी किया है। जायरा वसीम के साथ विस्तारा एयरलाइन्स की दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में छेडख़ानी का मामला सामने आया है। जायरा ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए रोते हुए लाइव वीडियो में अपने साथ हुए हादसे का जिक्र किया है।

दंगल गर्ल ने आरोप लगाया है कि विस्तारा की फ्लाइट में उनके पीछे बैठे शख्स ने उनके साथ छेड़छाड़ की। जायरा ने वीडियो में रोते हुए कहा कि ये भयानक है। जायरा का कहना है कि वो फ्लाइट में ही उस शख्स का वीडियो बनाना चाहती थीं, लेकिन रोशनी कम होने की वजह से ये मुमकिन नहीं हो पाया।

जायरा के मुताबिक जिस वक्त उस शख्स ने ऐसी हरकत की वो लगभग सो चुकी थीं, लेकिन उसके पैर के स्पर्श से उनकी आंख खुल गई।

इस मामले में विस्तारा की ओर से कहा गया है कि वे इस मामले में पूरी जांच करेंगे और जायरा को हर किस्म का सपोर्ट करेंगे। इस तरह के मामलों में हम जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हैं।
जायरा ने कहा, मेरी सीट पर हाथ रखने की जगह पर पीछे बैठे शख्स ने अपना पैर रखा हुआ था और पैर से मेरे कंधे और गर्दन के साथ छेड़छाड़ करता रहा। जब मैंने विरोध किया तो उसने एयर टर्ब्यूलेंस का बहाना बनाया। लेकिन कुछ देर बाद जब फिर से वही हरकत जारी रहा तब मुझे यकीन हो गया कि ये जानबूझकर किया कर रहा है।

जायरा ने वीडियो में कहा कि वहां मौजूद किसी भी शख्स ने उनकी मदद नहीं की। उनका आरोप है कि फ्लाइट के भी किसी शख्स ने उनकी मदद नहीं की।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading