Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / डूंगरपुर में पकड़ा गया अवैध शराब का जखीरा, देखकर दंग रह जाएंगे आप, जगदीश जी तेली की रिपोर्ट

डूंगरपुर में पकड़ा गया अवैध शराब का जखीरा, देखकर दंग रह जाएंगे आप, जगदीश जी तेली की रिपोर्ट

 

 

 

डूंगरपुर, राजस्थान
रिपोर्ट, जगदीश जी तेली

डूंगरपुर में अब तक का सबसे बड़ा अवैध शराब का जखीरा पकड़ा गया है। इसे राजस्थान पुलिस की एक जबर्दस्त कामयाबी माना जा रहा है। पकड़ी गयी अवैध शराब की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करोड़ों रूपये की भारी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा पकड़ा। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बाकी की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही हैं।

हमारे राजस्थान संवाददाता जगदीश जी तेली के मुताबिक यहाँ कई इलाकों में अवैध शराब के माफिया बढ़ते जा रहे हैं। कई जगह तो घर-घर में अवैध शराब का कारोबार हो रहा है। यहाँ महिलाएं भी इस कारोबार में लिप्त हैं। जगदीश तेली के मुताबिक इस कार्रवाई के बाद शराब माफियाओं के हौसले पस्त हो जाएंगे।

57 views

जगदीश ने कहा कि ये कार्रवाई अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। जिसकी वजह से हर तरफ पुलिस की वाही वाही हो रही है। जगदीश ने बताया कि यह कामयाबी इसलिए भी बढ़ी है क्योंकि यह इलाका गुजरात के बिल्कुल समीप है और यहां पर चुनाव भी हो रहे हैं।
आपको बता दें कि गुजरात में शराब की खरीद बिक्री पर पहले से ही प्रतिबंध है लेकिन अवैध शराब व्यपारियों की वजह से ये धंधा काफी फल फूल रहा है।

डूंगरपुर जिला पुलीस अधीक्षक शंकर दत्त शर्मा के मुताबिक जिले में चल रहे अवैध शराब के धरपकड़ अभियान के लिए कई दिनों से रणनीति बनाई जा रही थी जिसके तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रो के लिए विशेष टीम का गठन कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। और पिछले15 दिनों से चल रहा रहे इस ऑपरेशन के दौरान गुरुवार रात्रि को विशेष कार्यवाही के तहत जिले में अवैध शराब का भारी जखीरा पकड़ा।
मनोज सामरिया कार्यवाहक वृताधिकारी डुंगरपुर को गुरुवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जिले के बिछीवाड़ा थाना अंतर्गत गाँव शिशोद व बौखला में दो अलग-अलग जगहों पर कार्यवाही की गई जिसके तहत एक बन्द पड़ी सोप स्टोन की फैक्ट्री पर दबिश दी जिस पर वहाँ राजेन्द्र नाम का व्यक्ति मिला तथा उसके बाकी साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। फेक्ट्री पर सर्च के दौरान तीन ट्रक, एक बोलेरो पिकअप, एक मैजिक टेम्पो, एक टाटा 407, दो आयशर मिनी ट्रक, चार मोटरसाइकिल एवं एक स्कूटी सहित 13 वाहन जब्त किए गए जिसमे हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, अरूणाचल प्रदेश एवं पंजाब स्टेट में निर्मित एवं राजस्थान में प्रतिबंधित होकर भरी हुई अंग्रेजी शराब की करीब 3000 कार्टून मिले जिनकी अनुमानित लागत करीब 2 करोड़ आंकी गयी। मौके पर पुलिस अधीक्षक शंकरदत्त शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामजीलाल चंदेल, बिछीवाड़ा थानाधिकारी भानुप्रताप सिंह ने पहुँच कर सम्पूर्ण तहकीकात की व उचित निर्देश दिए। उक्त विभिन्न ब्रांड की अलग-अलग राज्यो में निर्मित शराब तस्करी कर तस्कर समीपवर्ती गुजरात राज्य ले जाने के फिराक में थे। उक्त कार्यवाही डुंगरपुर जिले की अब तक कि सबसे बड़ी कार्यवाही मानी जा रही है।

 

न्यूज़ डेस्क
ख़बर 24 एक्सप्रेसस, डूंगरपुर, राजस्थान


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

भुसावळ बाजारपेठ पोलिसांची मोठी कारवाई : कुख्यात ‘चेन स्नॅचर’ जेरबंद

भुसावळ बाजारपेठ पोलिसांची मोठी कारवाई : कुख्यात ‘चेन स्नॅचर’ जेरबंद

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading