आजकल राजनीति जिस तरह से अपने सबसे “नीच”ले स्तर पर जा रही है ये देश के लिए सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात है।
सुब्रमण्यम स्वामी एक वीडियो में खुलेआम सोनिया गांधी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये वीडियो 2014 का बताया जा रहा है। इसमें वे सोनिया गांधी को वेश्या कहते नज़र आ रहे हैं। पाकिस्तानी एस्कॉर्ट एजेंसी की सदस्य बता रहे हैं..।
अब सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि सजा सिर्फ मणिशंकर अय्यर को ही क्यों… स्वामी को क्यों नहीं..?
पुलिस ऐसे मामलों को स्वयं संज्ञान में ले। ऐसे शब्दों की वजह से देश में अस्थिरता का माहौल पैदा हो सकता है। पीएम मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
सुब्रमण्यम स्वामी जिस नीचता के साथ सोनिया गांधी के लिए शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं इससे उनके महिलाओं के प्रति भाव साफ झलक रहे हैं। ऐसी भाषा का प्रयोग एक नीच, कलंकित इंसान ही कर सकता है। एक ऐसा घृणित इंसान जो महिलाओं के चरित्र को सरेआम उछालने में जरा भी शर्म ना करता हो।
सुब्रमण्यम स्वामी पेशे से वकील हैं। अगर इन पर कानूनी कार्रवाई की जाती है तो लगभग 3-5 साल की सजा मुमकिन है।
अगर पीएम मोदी को महिलाओं की इज्जत का ख्याल है तो उन्हें खुद इस मामले को अपने संज्ञान में लेना चाहिए। ऐसे इंसान को अपनी पार्टी से अलग कर देना चाहिए।
सुब्रमण्यम स्वामी राष्ट्रीय पार्टी भाजपा के सांसद हैं। और वो एक राष्ट्रीय पार्टी की अध्यक्षा की इज्जत को सरेआम उछाल रहा है, एक सम्मानित महिला के लिए बेहद ही अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं।
सोनिया गांधी एक राष्ट्रीय पार्टी की अध्यक्षा है, देश की सम्मानित नागरिक है.. पूरी भाजपा को मणिशंकर अय्यर के शब्दों से आघात लगा। खुद पीएम मोदी को “नीच” शब्द सुनने में बुरा लग गया.. उन्होंने इसको चुनावी मुद्दा भी बना लिया। लेकिन आपका नेता तो आपकी बराबर की नेता को वेश्या की संज्ञा दे रहा है.. ये उसको वेश्या कह रहा है जो आपके घर (संसद) में आपके साथ बैठती हैं..। इस तरह सोनिया गांधी आपके घर की महिला हुईं.. ये अपमान सोनिया गांधी का ही नहीं बल्कि संसद में बैठी हर महिला का है। आप अपने घर की महिला का अपमान सह लेंगे..?
यानि आपका मान होना चाहिए.. भले दूसरे का कितना भी अपमान क्यों न हो जाये।
“नीच”ले स्तर के दोगले नेता..।
****
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express

