Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / मशहूर टीवी स्टार और हॉलीवुड एक्ट्रेस ने की नए रियलिटी शो की घोषणा

मशहूर टीवी स्टार और हॉलीवुड एक्ट्रेस ने की नए रियलिटी शो की घोषणा

 

अपने बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर किम कार्दशियां ने एक नए रियलिटी शो की घोषणा की है। किम ये शो अपने मेकअप आर्टिस्ट मारियो डेडिवानोविक के साथ मिलकर ला रही हैं। ये नया टीवी रियलिटी शो किम के नाम के ही मुताबिक है। इसका नाम ‘ग्लैम मास्टर्स’ है जिसपर किम काफी मेहनत से काम कर रही हैं।

एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, इस नई ब्यूटी सीरीज को कार्यकारी रूप से किम और टीवी शख्सियत डायना मौडिसन के द्वारा निर्मित किया गया है। इसका प्रसारण 28 फरवरी से होगी।

इस शो को अभिनेत्री लावरने कॉक्स होस्ट करेंगी। वहीं डेडिवानोविक, यूट्यूब मेक-अप आर्टिस्ट कैंडी जॉनसन और फैशन एडिटर जाना रॉबट्र्स शो के जज के रूप में नजर आएंगे।

किम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, ‘‘अपनी नई ब्यूटी प्रतिस्पर्धा सीरीज ‘ग्लैम मास्टर्स’ शो के प्रीमियर की तारीख, होस्ट और जजों की घोषणा कर बेहद उत्साहित हूं, जिसकी मैं कार्यकारी निर्माता हूं।’’


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe